चिकित्सालय वाराणसी द्वारा कार्डियोलॉजी जाँच कैम्प का आयोजन

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
पूर्वोत्तर रेलवे मण्डल चिकित्सालय, रेल कर्मियों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत है तथा उनके उच्च गुणवत्तायुक्त इलाज हेतु सदैव प्रयासरत है। इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आर जे चौधुरी के नेतृत्व में मंडल चिकित्सालय,लहरतारा वाराणसी में गुरुवार को पूर्वाह्न (कार्डिएक कैम्प ) हृदय स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया।
इस हृदय रोग से संबंधित जांच शिविर में बत्रा चिकित्सालय एवं अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डा. संजीव शर्मा ने हृदय रोगियों का जांच किया एवं उससे संबंधित सलाह/परामर्श रोगियों को दी। इस चिकित्सा शिविर में कुल 20 हृदय रोगियों की ईसीजी सहित गहन जाँच चिकित्सा संबंधी सलाह दी गई। सहायक मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ अब्दुल माबूद के संयोजन में हृदय रोग जाँच शिविर में आये मरीजों को हृदय रोग एवं हृदयाघात से संबंधित रोगो से बचाव हेतु, संयमित जीवन शैली अपनाने,सादा पोषक भोजन ग्रहण करने एवं नियमित व्यायाम करने का सुझाव दिया गया ।
जाँच शिविर में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आर जे चौधरी ने बताया कि हृदय रोगियों तथा अन्य रोगो हेतु भविष्य में भी निश्चित अन्तराल के बाद इस प्रकार की जांच चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाता है, ताकि वाराणसी मण्डल के चिकित्सा लाभार्थियों को इन सुविधाओं का पूरा पूरा लाभ मिल सके।

rkpnews@desk

Recent Posts

विश्व होम्योपैथी दिवस पर गोष्ठी आयोजित, डॉ सैमुअल हैनिमैन को दी श्रद्धांजलि

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर नगर के ईचौना पश्चिमी वार्ड…

2 minutes ago

बलिया में जानलेवा हमला: पूर्व चेयरमैन के बेटे पर ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बेल्थरारोड क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज घटना…

8 minutes ago

मौत का तांडव: ट्रेलर-डंपर की भीषण भिड़ंत में चालक की मौत, चौराहे पर मचा हड़कंप

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। श्यामदेंउरवा थाना क्षेत्र के परतावल मुख्य चौराहे पर शुक्रवार देर रात…

12 minutes ago

11 अप्रैल को महराजगंज-नौतनवां में दो बड़ी जन गोष्ठियां, सह सरकार्यवाह करेंगे संबोधन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर 11 अप्रैल…

23 minutes ago

इंसानियत जिंदा है: तविन फाउंडेशन ने कैंसर पीड़ित की मदद कर पेश की मिसाल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय तविन फाउंडेशन (नई दिल्ली) की आनंद…

9 hours ago

योगी सरकार का एक्शन, पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य…

19 hours ago