थाने की अव्यवस्था देख बिफरीं कप्तान, प्रभारी को दिए निर्देश

सीमा क्षेत्र का लिया जायजा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । ईद व लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला ने थाना क्षेत्र में भ्रमण किया तथा बुधवार को लगने वाली हार्ट पशु बाजार क्षेत्र में भी भ्रमण किया जहां ईद के दृष्टिगत अत्यधिक भीड़भाड़ थी क्षेत्र भ्रमण के उपरान्त थाने जाकर थाना परिसर का भ्रमण किया तो परिसर में विभिन्न स्थान जैसे आरक्षी बैरकों के पास अत्यधिक कूड़ा कचरा पाया जिसके निस्तारण एवं डस्टबिन व्यवस्था हेतु थाना प्रभारी को निर्देशित किया तथा व्यवस्थित तरीके से थाना रखने हेतु निर्देशित किया गया तथा सफाई के अभाव पर पुलिस अधीक्षक ने कड़ी आपत्ति जताई गई। जो वाहन माल मुकदमाती की के तौर पर है वे वाहन अस्त व्यस्त पड़े हुए पायें गये जिसपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना अध्यक्ष को कड़ी आपत्ति जताई गई और सभी माल मुकदमती को सुव्यवस्थित तरीके से लगाकर उसे पर केस की नंबरिंग करने के लिये निर्देशित किया।
निरक्षण के दौरान पुरुष बंदीगृह में पाया गया की दरवाजे में जाली नहीं लगी पाई गई जिसके सम्बन्ध में थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया कि तत्काल उसमें बारीक जाली लगाई जाये जिससे दरवाजे से कोई भी कैदी फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास न कर सके साथ ही थाने में जो सीसीटीवी लगाया गया है वे भी गलत दिशा में लगे हुए पायें गये थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि मुख्य प्रवेश और निकास द्वार की संपूर्ण कवरेज हेतु सीसीटीवी कैमरा लगायें तथा जनसुनवाई स्थल तथा बंदीगृह पर सीसीटीवी कैमरा लगवाना सुनिश्चित करे। लंबित मुकदमों की पेंडेंसी को जल्द से जल्द निपटाने हेतु थाना अध्यक्ष को निर्देशित किया गया तथा थाना क्षेत्र वासियों को ईद की शुभकामनाएं दी।थाना निरीक्षण के उपरान्त पुलिस अधीक्षक द्वारा समतलिया चौकी क्षेत्र में जाकर भ्रमण कर इंडो नेपाल सीमा तक पैदल गस्त किया तथा वहां पर उपस्थित एसएसबी और चौकी प्रभारी को निर्देशित किया की आगमी चुनाव के दृष्टिगत अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर बने चेक पोस्ट पर 24 घंटे पुलिस और एसएसबी की संयुक्त चेकिंग चलती रहे तथा सीसीटीवी कैमरा जो चेक पोस्ट पर लगाये गये है उन्हें सदैव क्रियाशील रखा जाए तथा संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की निरन्तर चेकिंग कर उनका अंकन रजिस्टर में हो।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

8 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

18 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

18 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago