पूजा के दौरान युवक को सांप ने काटा, जिला अस्पताल में भर्ती

सांप को भी डिब्बे में बंद कर मेडिकल कालेज पहुंचे पारिवारीजन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। चैत्र नवरात्र के पहले दिन रात के समय पूजा के दौरान एक करैत सांप ने एक व्यक्ति को डस लिया जहां परिवार के लोगों ने सर्प दंश से पीड़ित व्यक्ति तथा सांप को डिब्बे में बंद कर मेडिकल कालेज पहुंचाया, यहां पर डॉक्टर ने इलाज शुरू किया। खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत थैलिया राम सरन यादव उर्म लगभग 45 वर्षीय पुत्र दुमल प्रसाद पूजा के लिए एक कमरे में गये थे जहां पूजा आसन पर बैठने के दौरान उनके हाथ में सांप ने काट लिया। इसके बाद सांप आसन के नीचे ही बैठ गया तभी राम सरन पूजा के लिये प्रसाद बनाने जा रहे थे जहां उनके हाथ से खून निकलने और चुभन की जानकारी हुई इस पर राम सरन ने अपने मित्र को बुलवाकर देखा कि आसन के नीचे ही सांप बैठा है।
जिस पर सांप को पकड़कर उसे डिब्बे में बंद कर इलाज के लिये मेडिकल कॉलेज लाये यहां पर डॉक्टरों की टीम ने सांप को देखकर इलाज शुरू किया। इलाज के बाद ग्रामीण के सेहत में सुधार है और इस मामले में डॉक्टर मनोज चौधरी का कहना है कि सांप के सामने होने से जहर की पहचान करने और इलाज करने में आसानी हो जाती है।
जिला अस्पताल में भर्ती राम सरन यादव ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व उसकी पत्नी को भी सांप ने काट लिया था लेकिन सांप लेकर वह अस्पताल नहीं पहुंचे जिसके चलते उस हिसाब से इलाज नहीं हो पाया और पत्नी की मौत हो गई। जिसके चलते इस बार वह सांप को पकड़कर लाये हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

गुड मॉर्निंग देवरिया: सुबह की सैर से स्कूल तक पुलिस की निगरानी, एंटी रोमियो टीम सक्रिय

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान: मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को भरोसा और बालिकाओं को सुरक्षा…

5 hours ago

BRICS Summit 2026: भारत की कूटनीति का कमाल, पहलगाम से पश्चिम एशिया तक बना दबदबा

BRICS 2026: नई दिल्ली में भारत का कूटनीतिक दबदबा, पहलगाम से ईरान-UAE तक हासिल की…

5 hours ago

सहारनपुर से अयोध्या तक बदले अधिकारी, यूपी सरकार ने किए बड़े तबादले

यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के तबादले लखनऊ…

5 hours ago

शिक्षक से पुलिस और स्वास्थ्य तक हजारों नौकरियां, बिहार में भर्ती का बड़ा कैलेंडर तैयार

बिहार में बंपर सरकारी भर्ती का इंतजार खत्म होने की तैयारी, 1.17 लाख से अधिक…

5 hours ago

तीन-तीन सर्जरी भी नहीं रोक सकीं उड़ान, अब भारतीय टीम पर नेहा-बेबी की नजर

आंखों की रोशनी कमजोर पड़ी, हौसले नहीं: नेहा-बेबी ने फुटबॉल और क्रिकेट में रचा सफलता…

6 hours ago