युगों-युगों तक याद किये जायेगे कैप्टन अंशुमान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) भाजपा किसान मोर्चा देवरिया द्वारा सियाचिन में शहीद हुए कैप्टन अंशुमान सिंह को भाजपा कार्यालय देवरिया में आयोजित श्रद्धाजंलि सभा मे श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन मिश्र ने कहा कि सियाचिन में बंकर में लगी आग से अपने साथियों को बचाते समय शहीद हुए कैप्टन अंशुमान ने अपनी कर्तव्यपरायणता की मिसाल कायम कर अपने प्राणों की आहुति दे दी है, जिस पर देशवासियों को गर्व है।कैप्टन के बलिदान से उनके तीन साथियों की जान बची।
उन्होंने कहा कि कैप्टन अंशुमान का बलिदान युगों-युगों तक याद किया जाएगा।
जिला मीडिया प्रभारी भाजपा अम्बिकेश पाण्डेय ने कहा कि देवरिया के वीर लाल कैप्टन अंशुमान सिंह ने सियाचिन में अदम्य साहस का परिचय देते हुए शहीद हो गए जिस पर हम सभी को गर्व है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगो ने शहीद के चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रदासुमन अर्पित किया।
इस अवसर पर किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष अरुण मिश्र, राजन मल्ल, डॉ विनोद पाण्डेय, ऋषिकेश कुशवाहा, शुभम मणि त्रिपाठी, राहुल सिंह, सत्यम कुमार, चन्दन गिरी उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

एनसीसी कैडेट्स को दिया गया सैन्य अनुशासन और संचार का प्रशिक्षण

इंसास राइफल की विशेषताओं से कराया परिचित, दूरसंचार व्यवस्था की भी दी जानकारी महराजगंज (राष्ट्र…

3 hours ago

अमृत सरोवर के पास क्षतिग्रस्त पुलिया बनी खतरा, बच्चों पर मंडरा रहा हादसे का डर

एक महीने से मरम्मत का इंतजार, ग्राम प्रधान और लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर…

3 hours ago

10.530 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, कार और नकदी बरामद

इलेक्ट्रॉनिक कांटा, दो मोबाइल फोन और 2500 रुपये भी मिले; एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा…

3 hours ago