बेरोजगारी और महंगाई का मूल कारण हैं बेतहाशा बढती जनसंख्या-सावन चौहान

आगरा(राष्ट्र की परम्परा) भारत में समस्याओं का मुल कारण ही बढती जनसंख्या है, इसीलिए जनसंख्या नियंत्रण कानून तात्काल लाना बेहद जरुरी है। भारत में महंगाई, बेरोजगारी, अराजकता एवं आर्थिक विपन्नता को दूर करना है, तो सबसे पहले बेतहाशा बढ़ती जनसंख्या को नियंत्रित करना चाहिए।
इस सन्दर्भ में शॉर्ट फ़िल्म निर्माता एवं वरिष्ठ समाजसेवी सावन चौहान ने बताया कि बढ़ती जनसंख्या भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए हानिकारक दिखाई दे रही हैं। जनसंख्या वृद्धि की वजह से ही महंगाई, बेरोजगारी समेत कई तरह की समस्याएं समाज में विकराल रूप ले रहे हैं। पानी की समस्या, जमीन की कमी, प्रदूषण, अस्वच्छता, बेरोजगारी, महंगाई, ग्लोबल वार्मिंग, ट्राफिक समस्या, क्राइम की बढ़ोतरी, जातीय धार्मिक अशांतता, अस्थिरता, आतंकवाद , शिक्षा, आरोग्य सेवा के ऊपर अतिरिक्त ताण और देश के नागरिकों की मानसिक अशांतता, जनसंख्या ज्यादा और नेचुरल रिसोर्सेस तथा मानव निर्मित रिसोर्सेस कम पड रहे है। इस सबका मूल कारण ही बढती जनसंख्या है। हम दो हमारे दो सबके दो जनसंख्या नियंत्रण कानून तात्काल लाना होगा। इस विषय पर हम सब भारतवासीय सकारात्मक और गंभीरता से सोचना चाहिए। ऐसी स्थिति में जनसंख्या नियंत्रण कानून के माध्यम से जनसंख्या में नियंत्रण करके देश को प्रगति की ओर अग्रसर कर सकते हैं।
चौहान ने आगे कहा कि बच्चे दो ही अच्छे, बढ़ती जनसंख्या विकास में सबसे बड़ी बाधक हैं। सरकार जनसंख्या नियंत्रण बिल लाये। वह बिल उत्तर प्रदेश के विकास के लिए यदि अमल में आया तो निश्चित तौर पर बहुत सारी समस्याओं का समाधान स्वत: ही हो जाएगा। भारत मे सब समस्या का मुल कारण ही दिन प्रति दिन बेतहाशा बढती जनसंख्या है, इसीलिए जनसंख्या नियंत्रण कानून तात्काल लाना जरुरी है। क्योंकि इसका असर दिखने मे पच्चीस साल लग जायेंगे। पच्चीस साल के बाद ही इसके अच्छे परिणाम दिखने शुरू हो जायेंगे। जितना कानून लेट हो जायेंगा उतना ही बुरा असर देश के उपर होता रहेगा। पहले ही यह कानून बहुत लेट हो चुका है। इसलिए जनसंख्या नियंत्रण अभी नहीं तो कभी नहीं। देशहित में मोदी सरकार से हमारी अपील हैं कि ज़ल्द से ज़ल्द जनसंख्या नियंत्रण लागू होना चाहिए तभी बेरोज़गारी, महंगाई और प्रदूषण समेत कई तरह की समस्याओं से कहीं हद तक ग़रीब, मजदूर और आमजनमानस राहत पा सकेगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

एनएचआई से वार्ता के बाद कपरवार सेतु पर दोपहिया वाहनों का आवागमन शुरू

कपरवार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)राप्ती नदी पर स्थित कपरवार सेतु पर सुरक्षा कारणों से वाहनों के आवागमन…

14 hours ago

अनियमित यात्रा की रोकथाम के लिए सघन टिकट अभियान

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति…

14 hours ago

एसडीएम ज्ञान प्रताप सिंह का सख्त संदेश—लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

पहले ही दिन फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)सदर…

14 hours ago

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने एनएसएस स्वयंसेवक कृष्णानन्द जायसवाल को किया सम्मानित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सक्रिय…

14 hours ago

18 जुलाई को प्रकाशित होगी अंतिम मतदेय स्थल सूची, राजनीतिक दलों के सुझावों पर हुई चर्चा

डीएम बोले- आयोग के निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी ढंग से पूरी की जा रही प्रक्रिया,…

14 hours ago

अनाथ और निराश्रितों के पुनर्वास के लिए जिला प्रशासन सख्त, हर मंगलवार चलेगा विशेष रेस्क्यू अभियान

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। सड़क पर रहने वाले अनाथ, परित्यक्त और असहाय व्यक्तियों के चिन्हांकन…

14 hours ago