बरहज रेलवे स्टेशन की दुर्दशा देख सपा पूर्व प्रदेश सचिव हुए विचलित

बरहज/देवरिया ( राष्ट्र की परम्परा) समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव बेचूलाल चौधरी ने विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि, बरहज आगमन के दौरान अपने कुछ कार्यकर्ता साथियों के साथ 21 जुलाई, शुक्रवार को बरहज बाज़ार रेलवे स्टेशन जाने का मौका मिला। इस रेलवे स्टेशन की दयनीय दशा देखकर मन विचलित हो गया। एक समय ऐसा भी आया था जब छोटी लाइन होने के कारण बरहज बाजार रेलवे स्टेशन का अस्तित्व खतरे में पड़ गया, लेकिन बरहज के ही कुछ सम्मानित कार्यकर्ताओं एवं सम्मानित जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए, सपा नेता एवं भारत सरकार के पूर्व रेलमंत्री जनेश्वर मिश्र ने इसे बड़ी लाइन में परिवर्तित कर बरहज बाजार रेलवे स्टेशन के अस्तित्व को बचा लिया। इसके बाद तो किसी भी जनप्रतिनिधि ने इस रेलवे स्टेशन की सुधि नही ली। बेचूलाल चौधरी ने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों को इस रेलवे स्टेशन के विकास के लिए सरकार का ध्यान आकृष्ट कराना चाहिए। उन्होंने स्थानीय सांसद कमलेश पासवान पर तंज कसते हुए कहा कि लगातार तीन बार सांसद रहने के बाद भी सांसद का ध्यान कभी बरहज बाजार के रेलवे स्टेशन पर नही गया। चुनाव सन्निकट है। समय भी कम है । आम जनता भी हिसाब किताब करने को तैयार बैठी है। अब किसी भी छलावे में नही आने वाली हैं जनता।इस दौरान मुख्य रूप से हरेराम चौधरी, अब्दुल खालिक,श्रीकांत यादव, आफताब आलम,निरंजन प्रसाद आदि मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

नदियाँ और उनका रौद्र रूप

नदियाँ अपना रौद्र रूप धरती हैं, तो सिर्फ़ घर नहीं बहते- बह जाते हैं सपने…

6 hours ago

सागर की जहरीली शराब त्रासदी : मौत के जाम के पीछे कौन?

हर बार मौत, हर बार जांच और फिर वही जहरीली शराब—कब टूटेगा माफिया का नेटवर्क?…

7 hours ago

कार्रवाई नहीं हुई तो थाने के गेट पर सपरिवार आत्मदाह की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप, आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न…

7 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में बीपीएड-एमएड में प्रवेश का मौका, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए…

7 hours ago

शिक्षक दिवस पर पांच हजार से अधिक शिक्षकों को मिला डिजिटल प्रमाण पत्र

शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…

9 hours ago

घुघली मोड़ पर बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, युवक गंभीर

शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…

9 hours ago