विरह, प्रतीक्षा और स्मृतियों की सजीव कविता

अकेला रह नहीं पाता
डाकिया अब कोई पाती
तुम्हारी क्यों नहीं लाता
लाख करता हूँ कोशिश मैं
अकेला रह नहीं पाता
मिलन की आस लेकर
आज भी बैठा हूँ मैं लेकिन
मगर अब आजकल कोई
यहाँ मिलने नहीं आता..।।
चहकतीं थीं कभी चिड़ियां
तो मैं संगीत बुनता था
पिरोने को पुष्प माला
सुगंधित पुष्प चुनता था
आँखें पलकें बिछाए
देखती हैं आज भी रस्ता
कोई खुशियों के आंसू अब
यहाँ देकर नहीं जाता..।।
मुझे है फ़िक्र उनकी
आजकल किस हाल में होंगे
ना जाने कौन सी रंगत
और किस चाल में होंगे
उन्हें शायद मिला होगा
कोई अब और मनुहारी
“विजय” मुझको तुम्हारे बाद
कोई अब नहीं भाता..।।
“विजय” मुझको तुम्हारे बाद
कोई अब नहीं भाता..।।

विजय कनौजिया

ग्राम व पत्रालय-काही
जनपद-अम्बेडकर नगर

Editor CP pandey

Recent Posts

समय और धन दोनों बचेंगे, राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए मऊ में निकली जागरूकता रैली

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर मऊ में जागरूकता रैली, PLVs ने लोगों से किया सुलह-समझौते…

7 minutes ago

हनुमान अंश : हिंदुस्तान की जड़ों से संवाद करता सिनेमा

वेजब सिनेमा मनोरंजन से आगे बढ़कर संस्कृति, आस्था और भारतीय स्मृति का आईना बन जाए…

25 minutes ago

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

11 hours ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

11 hours ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

12 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

12 hours ago