Wednesday, June 10, 2026
HomeUncategorizedहत्यारों को सजा दिलाने के लिए कैंडिल मार्च

हत्यारों को सजा दिलाने के लिए कैंडिल मार्च

सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

सासाराम निवासी स्नेहा सिंह कुशवाहा की हत्या से आक्रोशित प्रबुद्धजनों ने सिकन्दरपुर मेंं कैंडल मार्च निकाला। बेल्थरा मार्ग से कैंडल मार्च की शुरुआत करते हुए सभी चौराहे पर पहुंचे। वहां कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि देकर दो मिनट का मौन रखकर सभी लोगों ने आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान लोगों ने कहा कि स्नेहा सिंह कुशवाहा को न्याय दिलाने के लिए हम सभी संघर्ष करने को तैयार हैं। हमारी मांग है कि इस हत्या का न्यायिक जांच हो और जो भी दोषी मिले उसे सख्त सजा दी जाए। साथ ही परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया कराया जाय। आज देश में बेटियां सुरक्षित नहीं है। सरकार को बेटियों के सुरक्षा के लिए शख्स कदम उठाना चाहिए। इस दौरान अशोक मौर्य, परशुराम वर्मा, विश्राम वर्मा, अश्वनी वर्मा, संजीव कुशवाहा, विरेन्द्र वर्मा, सुरेंद्र वर्मा, विशाल वर्मा, शारदानंद वर्मा आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments