राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर सम्पन्न
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद मुख्यालय स्थित प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद के राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर इन्द्रधनुषी सांस्कृतिक कार्यक्रमों व पुरस्कार वितरण के साथ बुधवार को संपन्न हुआ।
शिविर का समापन करते हुए प्राचार्य डॉ प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्र व समाज सेवा के लिए शिविरार्थियों को हमेशा आगे आना चाहिए।
ऑर ऑर जूनियर हाई स्कूल के परिसर में आयोजित शिविर का समापन करते हुए बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिला युवा कल्याण अधिकारी विनय कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि शिविरार्थी समाज में एक आदर्श प्रस्तुत करते हुए समाज में प्रेरणादायी कार्य करें। उन्होंने ने कहा कि आने वाले चुनावों में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करते रहेl
संचालन करते हुए कार्यक्रम अधिकारी ने सात दिवसीय शिविर की आख्या प्रस्तुत की।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से रितेश त्रिपाठी, डॉ. अमरनाथ पांडेय, विनोद मिश्रा, मनीष त्रिपाठी, श्रीकृष्ण पाण्डेय, शालिनी मिश्रा, कल्याणी तिवारी, नेहा, धूपिया दीपक सिंह, नीरज राव, अरुण त्रिपाठी सहित अनेक स्वयं सेवक उपस्थित रहे।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…
25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…
12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…
कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…
सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…
ज़नाब, जूते न गंदे हो जाएँ युवा साहब के,देखो इंसानियत को कीचड़ में बहा दिया।इस…