लोक सभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चलेगा जागरुकता अभियान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी/स्वीप प्रभारी संत कुमार की अध्यक्षता में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में मतदान का प्रतिशत बढ़ाये जाने के परिप्रेक्ष्य में व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी (स्वीप) के अन्तर्गत विभिन्न विभागों द्वारा मतदाता जागरुकता अभियान कार्यक्रम कराये जाने के सम्बन्ध में विकास भवन सभागार में बैठक संपन्न हुई।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक एवं हीरालाल रामनिवास महाविद्यालय के प्राचार्य को 18-19 वर्ष के छात्र–छात्राओं की सूची प्रेषित करने, जिस बूथ पर 40 प्रतिशत के कम मतदान है, उस बूथ पर एनएसएस के बच्चों द्वारा नुक्कड़सभा एवं नाटक प्रस्तुत किये जाने तथा जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी को 85 वर्ष से अधिक एवं 40 प्रतिशत विकलांग मतदाता की सूची प्रस्तुत करने, जिला कार्यक्रम अधिकारी को आगनवाड़ी व सहायता समूहों के माध्यम से रैली निकालने, जिला युवा अधिकारी/जिला युवा कल्याण अधिकारी को युवक मंगल दल के सदस्यों की बैठक बुलाकर युवा वोटर को जागरुक करने, जिला पंचायत राज्य अधिकारी को 100-200 सफाईकर्मियों की बाइक रैली निकालने, जिला क्रीड़ा अधिकारी को रन फॉर वोट खिलाडियों की दौड़ के सम्बन्ध में जिलाधिकारी की आवाज में कालर ट्यून एवं बाइक रैली निकाले जाने हेतु निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक संदीप चौधरी, जिला पंचायत राज्य अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रियंका यादव, जिला युवा अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार, प्राचार्य, एचआरपीजी संत कबीर नगर आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

26 minutes ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

46 minutes ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

51 minutes ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

1 hour ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

1 hour ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

1 hour ago