मिलावटी मिठाइयों व खाद्य सामग्री के विरुद्ध चला अभियान

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । त्योहार को लेकर सतर्कता के क्रम में थाना ध्यक्ष पयागपुर मय पुलिस बल के द्वारा चौकी खुटेहना के पास नकली मिलावटी खाद्य पदार्थ मिठाई पनीर खोया आदि की सप्लाई की सूचना के आधार पर बैरियर लगा कर चेकिंग कर पिकअप वाहन गाड़ी नंबर UP 47 T 4066 को रोक कर चेक करने पर प्लास्टिक के करीब 15 केजी के 110 डिब्बों में करीब 17 कुंतल नकली सफेद छेना, काला जाम, खोया व पनीर बरामद किया।
उक्त बरामदगी पर थानाध्यक्ष द्वारा असिस्टेंट कमिश्नर खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचना दी गयी जो मौके पर अपनी टीम के साथ पहुंचे व बरामद माल से सैंपल एकत्र कर बरामद माल बिल बाउचर आदि की अनियमितता के चलते उक्त बरामद माल को नकली अपमिश्रित घोषित करते हुये नियमानुसार माल का नष्टीकरण कराया। इसके उपरान्त वाहन चालक से कड़ाई से पूछ ताछ पर उसके द्वारा बताया गया कि गनेश श्रीवास्तव माही स्वीट्स हाउस व शिवम स्वीट चिलावरिया के यहां भारी मात्रा में नकली मिठाईयां व पनीर आदि मौजूद है। उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष पयागपुर, खाद्य सुरक्षा विभाग टीम व चौकी प्रभारी चिलवरिया मय फ़ोर्स मौके पर चिलवरिया कस्बा स्थित उक्त दुकान पर पहुंच कर चेक किया गया तो दोनों दुकानों से करीब 200 कि0ग्रा0 की मात्रा में नकली बर्फी, मिल्क केक, सोन पापड़ी, सफेद छेना रसगुल्ला तथा करीब 200 कि0ग्रा0 नकली पनीर व 300 कि0ग्रा0 नकली खोया कुल लगभग 07 कुंटल नकली/मिलावटी खाद्य पदार्थ बरामद किया गया जिसमें से सैम्पल एकत्र करते हुये शेष को नष्ट किया गया।

rkpshomnath

Recent Posts

गरीब बच्चों के लिए खुलेगा निजी स्कूलों का दरवाजा, दिसंबर से आरटीई आवेदन की उम्मीद

कक्षा पांच के विद्यार्थियों को मिलेगा निजी विद्यालयों में कक्षा छह में प्रवेश का मौका,…

8 hours ago

दस दिन में खेत की मेड़ से अस्पताल के बेड तक पहुंचे डीएम, अफसरों पर भी कसने लगा शिकंजा

कार्यभार संभालते ही जनता के बीच पहुंचे शिवशरणप्पा जीएन, निरीक्षण और संवाद से परखी व्यवस्था…

8 hours ago

ऑटो में टक्कर मारने के बाद चालक के दोनों पैरों पर चढ़ाया ट्रैक्टर का पहिया, मौत

हादसे के बाद रोकने की कोशिश कर रहे ऑटो चालक को कुचलकर फरार हुआ चालक,…

8 hours ago

बस स्टेशन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेसियो ने किया प्रदर्शन

मांगे जल्द पूरी नही हुई तो होगा आंदोलन -रविप्रताप सिंह बस अड्डे की मांग को…

9 hours ago

पिछड़े क्षेत्र में शिक्षा की नई उम्मीद, बनेगा जेनिथ इंटरनेशनल स्कूल

वैदिक मंत्रोच्चार और मंगल गीतों के बीच हुआ भूमिपूजन, प्ले-वे से नौवीं तक पहले सत्र…

9 hours ago

लूट की झूठी कहानी रचने वाले दो तस्कर गिरफ्तार 1.30 करोड़ का सोना बरामद

बैंकाक से सोना लाकर बेचने जा रहे थे आरोपी, छह अन्य वांछितों की तलाश में…

9 hours ago