थोड़ा सा मुस्कराने में क्या जाता है,
तारीफ़ खुल कर करिये जमाने की,
कुछ नहीं जाता है क्षमा कर देने में,
मदद भरपूर करिये ज़रूरत मंद की।
गलती मानने से मान कम नहीं होता,
ग़ैर को देने से सम्मान कम नहीं होता,
इन औपचारिकताओं में प्रथम रहिये,
उदार प्रवृत्ति के साथ सौजन्य बनिये।
वक्त बदलता है बदलती हर चीज़ है,
हर दिन सत्कर्म करना आवश्यक है,
जब जीवन सुधरेगा, दिल बदलेंगे,
तभी हर किसी के दिन भी बहुरेंगे।
ज्ञान, विज्ञान, प्रज्ञान और भगवान,
इसी सोच पर बढ़ता व्यक्ति महान,
सोच, समझ, अध्यात्म एवं भक्ति,
उस इन्सान की यही होती है शक्ति।
पुण्य करना सदा सुफल देता है,
पाप किसी का साथ नहीं देता है,
धर्म की महिमा कर्म से ही होती है,
आदित्य कर्म गति नियत होती है।
कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
SIT गठित, जांच में 7-8 युवकों के नाम सामने आए; वीडियो प्रसारित करने वालों पर…
https://twitter.com/myogiadityanath/status/2101981732010709364?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101981732010709364%7Ctwgr%5Ee39f3e9db9b48c27fd63eca1ab7f3cb52c23b438%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fcm-yogi-attacks-opposition-in-meerut-outlines-election-strategy-youth-outreach-for-state-polls मेरठ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना मेरठ (राष्ट्र…
ईरान में ‘कोड 100’ अलर्ट की खबर से बढ़ा तनाव, रियाद पर हूती हमले के…
AI निर्मितफोटो सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की छलांग, साइबर हमलों और दुष्प्रचार के खतरे को…
लखीमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। लखीमपुर में सोमवार को एक स्कूल के क्लासरूम के भीतर महिला…
नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस का शिकंजा, अभिभावकों और वाहन स्वामियों को कड़ी चेतावनी महराजगंज…