सोशल मीडिया पर प्रचार के खर्च को भी प्रत्याशी के व्यय में जोड़ा जाए: व्यय प्रेक्षक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यय प्रेक्षक एम रतन कुमार की अध्यक्षता में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 का दृष्टिगत पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के नव निर्मित वीवीआईपी भवन स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में मंगलवार को समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में व्यय प्रेक्षक ने कहा कि यदि कोई प्रत्याशी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रचार प्रसार करने के लिए कोई प्रमोशनल स्कीम लेता है तो उसका खर्च भी प्रत्याशियों के व्यय में जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि चुनाव में प्रचार का परिदृश्य बदल गया है। अब सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खर्च करके प्रत्याशी अपना प्रचार कर रहे हैं।
व्यय प्रेक्षक ने कहा कि सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को अधिक सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। चुनाव के दृष्टिगत किसी भी तरह की अफवाह दिखे तो उसे तत्काल रिटर्निंग ऑफिसर की संज्ञान में लाये। हेट स्पीच एवं पेड न्यूज को चिन्हित कर नियमानुसार करवाई सुनिश्चित की जाए।
व्यय प्रेक्षक ने अग्रणी जिला प्रबंधक अरुणेश कुमार से दो लाख से अधिक के बैंक ट्रांजेक्शन का विस्तृत ब्यौरा प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि दो लाख से अधिक के लेनदेन पर निगाह रखे और दस लाख रुपये के प्रत्येक ट्रांजेक्शन की सूचना आयकर विभाग को अनिवार्य रूप से दी जाए। आयकर विभाग एवं निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण टीम सुनिश्चित करे कि बड़ी धनराशि का प्रयोग मतदाताओं को प्रभावित करने में न हो। ।
व्यय प्रेक्षक ने एफएसटी तथा एसएसटी को अधिक सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी एफएसटी वाहनों में अनिवार्य रूप से जीपीएस लगाया गया है, जिसकी मॉनिटरिंग इलेक्शन कंट्रोल रूम से हो रही है। एफएसटी के सदस्य शिफ्ट की समाप्ति के पश्चात अगले शिफ्ट के सदस्यों के आने की प्रतीक्षा करें। जैसे-जैसे मतदान की तिथि निकट आ रही है, प्रत्येक संदिग्ध वाहन की जांच की जाए। जांच करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग हो और लोगों को असुविधा न हो। व्यय प्रेक्षक ने आबकारी अधिकारी, जीएसटी, बैंक व आयकर के नोडल अधिकारियों को जांच बढ़ाने व अवैध लेन-देन, शराब के अवैध वितरण आदि पर प्रतिबन्ध लगाने पर विशेष ध्यान देने को कहा।
बैठक में वरिष्ठ कोषाधिकारी अतुल कुमार पांडेय, जिला सूचना अधिकारी शांतनु श्रीवास्तव, वित्त एवं लेखाधिकारी माध्यमिक शिक्षा अबरार आलम, वित्त एवं लेखाधिकारी स्वास्थ्य विभाग दिव्या प्रधान, आबकारी निरीक्षक मनीष कुमार सिंह सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

दर्शक हिंदी वाला, कमाई हिंदी से… फिर इंटरव्यू अंग्रेजी में क्यों?

दर्शक, कमाई और पहचान हिंदी की, सितारों की जुबान अंग्रेजी...! हिन्दी दिवस विशेष व्यंग्य अपनी…

1 hour ago

हिंदी की नई उड़ान: संविधान की राजभाषा से कृत्रिम बुद्धिमत्ता के डिजिटल युग तक

हिंदी दिवस 2026: अनुच्छेद 343 से राजभाषा कानून तक हिंदी का संवैधानिक सफर, एडवोकेट किशन…

1 hour ago

गांव के खेल मैदान से जीत का मंच: क्रॉस कंट्री में अभिषेक-खुशबू का जलवा

तरुअनवां में क्रॉस कंट्री दौड़ में धावकों ने दिखाया दम कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। फाजिलनगर…

2 hours ago

गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन की सुरक्षा, पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने और महिला एवं…

5 hours ago

मोनू सिंह हत्याकांड में बड़ा एक्शन: मुख्य आरोपी चाइना अंसारी को मुठभेड़ में लगी गोली, दो गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भलुअनी थाना क्षेत्र के गांधीनगर वार्ड में 23 वर्षीय मनीष सिंह…

6 hours ago

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

23 hours ago