डीएम अध्यक्षता में 04 जून को होने वाली मतगणना की तैयारियों के संबंध में प्रभारी-नोडल अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न

एचआरपीजी कॉलेज में 04 जून को प्रातः 08.00 बजे से होगी मतगणना

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। रिटर्निंग ऑफिसर जिला मजिस्ट्रेट, महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में 62-संत कबीर नगर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना आगामी 04 जून 2024 को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत समस्त प्रभारी/नोडल अधिकारियों के साथ मतगणना कार्यों के संबंध में की जाने वाली तैयारियों से संबंधित समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी जय प्रकाश, मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी कार्मिक संत कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक शशिशेखर सिंह उपस्थित रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि जनपद के तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों खलीलाबाद, मेहदावल एवं धनघटा (अ0जा0) में सम्पन्न मतदान की मतगणना निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दिनांक 04 जून 2024, मंगलवार को जनपद के हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद में चयनित विधानसभा क्षेत्रवार अलग-अलग कक्षों में प्रातः 8.00 बजे से प्रारम्भ होगी।
इसी क्रम में उन्होंने बताया कि प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार अलग-अलग मतगणना हालों में ई0वी0एम0 की मतगणना हेतु 14 टेबल निर्धारित की गई है, जिन पर मतगणना करायी जायेगी। उन्होंने बताया कि आगामी 04 जून को मेहदावल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के 493, खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के 508 व धनघटा विधानसभा क्षेत्र के 436 कुल 1437 बूथों के इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में पड़े मतों व डाक मत पत्रों से डाले गए वोट की गणना की जाएगी इसमें ईवीएम के लिए 228 व डाक मत पत्र की गिनती के लिए 48 कर्मी लगाए गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि एक विधानसभा के ईवीएम के मतों की गिनती के लिए 14 टेबल लगाए जाएंगे, प्रत्येक टेबल पर चार मतगणना कार्मिक की ड्यूटी लगेगी, इसमें एक गणना पर्यवेक्षक, दो मतगणना सहायक व एक चतुर्थ श्रेणी कर्मी शामिल हैं। मतगणना के लिए कुल 14 पार्टी यानी कुल 56 मतगणना कर्मी की ड्यूटी लगेगी, मतों की गिनती के दौरान किसी कार्मिक की तबीयत खराब होने या अन्य कारणों की दशा में कोई बाधा न आए इसके लिए तीन पार्टी रिजर्व में रहेंगे। एआरओ टेबल के लिए दो पार्टी यानी 8 मतगणना कार्मिक रहेंगे, इस प्रकार एक विधानसभा के लिए कुल 76 मतगणना कर्मी की ड्यूटी लगेगी, इस प्रकार जनपद के मेहदावल, खलीलाबाद व धनघटा विधानसभा क्षेत्र के ईवीएम में पड़े मतों की गिनती के लिए 228 मतगणना कार्यक्रम की ड्यूटी लगेगी, डाक मत पत्रों की गिनती के लिए 8 टेबल लगेंगे। रिटर्निंग ऑफिसर के पास 32 मतगणना कार्मिक लगेंगे, इसके लिए तीन पार्टी रिजर्व में रहेगी। इस तरह तीनों विधानसभा क्षेत्र के ईवीएम के लिए 228 व डाक मतपत्र की गिनती के लिए 48 यानी कुल 276 मतगणना कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना कार्य में लगाए गए सभी प्रभारी/नोडल अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि अपनी-अपनी ड्यूटी एवं कार्य के हिसाब से अपनी समस्त तैयारी निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार पूरी कर लें जिससे मतगणना कार्य में किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो।
इस अवसर पर प्रभारी/नोडल अधिकारी सहित समस्त एआरओ आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नाले जस के तस: 9.50 लाख के सफाई टेंडर पर उठे सवाल, सभासद गौरव निषाद ने किया भुगतान रोक कर जांच की मांग

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में नालों की सफाई…

11 hours ago

50 मछुआरों का एनएफडीपी पोर्टल पर हुआ पंजीकरण

कपरवार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l मछली पालन, झींगा पालन, मछली विक्रेताओं, मत्स्य सहकारी समितियों, मछुआरा समूहों और…

11 hours ago

पंचायत चुनाव की निर्वाचक नामावली प्रकाशित, शुरू हुआ निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील खलीलाबाद, मेंहदावल और धनघटा के अंतर्गत आने वाली…

11 hours ago

पुलिस भर्ती परीक्षा की शुचिता पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसपी ने केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी,…

11 hours ago

सस्टेनेबिलिटी एम्बेसडर ग्लोबल एक्सचेंज कार्यक्रम में डीडीयू के सात विद्यार्थियों का चयन, बेंगलुरु में लेंगे अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के सात विद्यार्थियों का चयन इको नेटवर्क…

11 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में प्रियंका का परचम, स्वर्ण पदक से बढ़ाया महाविद्यालय का गौरव

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद के शारीरिक शिक्षा संकाय (बीपीएड)…

12 hours ago