थाना प्रभारी के कलाई में रक्षासूत्र बांधा कर लम्बी उम्र व महिला समाज की रक्षा के‌ लिए की कामना

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । रक्षाबंधन पर्व पर कक्षा 4 की छात्रा वन्दना शर्मा ने थाना प्रभारी नवाबगंज मिथलेश कुमार राय के कलाई में बांधी राखी।
ग्राम सभा चौगोंई विलासपुर की निवासी वन्दना शर्मा जो की कक्षा 4 की छात्रा है, और वन्दना शर्मा पढ़ाई के साथ साथ समाजसेवा में भी काफी रुचि रखती हैं।
नेपाल भारत सीमावर्ती क्षेत्र में कई कार्यक्रमो में सम्मानित भी हो चुकी है, जो की रक्षाबंधन पर्व पर अपने भाई के कलाई में राखी बांध कर अपने क्षेत्र के थाना नवाबगंज थाना प्रभारी को रक्षासूत्र बांधा कर लम्बी उम्र की कामना की तथा बातों बातों में कहा की साहब नारी समाज की रक्षा के लिए आप हमेशा तत्पर रहें मैं बस आप से यही कामना करती हूं।
और मैंने क्षेत्र में आपकी चर्चा भी सुनीं है कि थाना प्रभारी मिथलेश कुमार राय थाना नवाबगंज में असहाय और गरीबों की समस्या को सुनकर उनके विवादों को सुलझाने में काफी जनता के बीच चर्चित बने हुए हैं ।
इस पर थाना प्रभारी मिथलेश राय ने कहा मैं जनपद बहराइच के पहले थाना हुजुर पुर में भी रह चुका हूं।
और कहा कि मेरे लिए इस क्षेत्र की जनता ही सब कुछ है, हम हमेशा यही प्रयास करते हैं कि हम न्याय के प्रति कार्यरत रहे और थाना में आयें हुए फरियादियों की फरियाद को सुनकर उन्हें समयबद्धता के साथ निस्तारण कर सकूं। और अपराध करने वाले अधिकारियों की जगह जेल हो। वन्दना शर्मा पढ़ाई के साथ समाजसेवा एवं अधिकारियों से मिलकर उनसे परिचर्चा करना कार्यक्रमों में कविता सुनना देशभक्ति के प्रति एक सच्ची भक्ति रखना एक मिशाल है, अधिकारियों को कार्यक्रम के माध्यम से सम्मानित करना इस पर वह बड़ी गर्व महसूस करती हैं। तथा प्रभारी मिथलेश कुमार राय ने कहा वन्दना शर्मा की इस तरह समाजसेवा की रुचि रखने वाली बिटिया को बहुत बहुत धन्यवाद देता हूं और उसके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ । जो की आगे चलकर एक देश का नाम रोशन करें ।

rkpshomnath

Recent Posts

बीरबल वर्मा को न्याय दिलाने के लिए 28 अक्टूबर को निकलेगा न्याय मार्च

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। महथापार निवासी बीरबल वर्मा को उनके पैतृक मकान में हिस्सेदारी दिलाने…

15 minutes ago

बरेली मोड़ के चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

निर्माण पूरा होने के बाद बस स्टैंड, ई-रिक्शा स्टैंड और ठेलों को व्यवस्थित करने की…

20 minutes ago

अक्षरधाम कॉलोनी में सड़क-नाली निर्माण की तैयारी तेज, अवैध निर्माणों पर लगेंगे लाल निशान

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महानगर के खन्नौत नदी के पास स्थित अक्षरधाम कॉलोनी में सड़क…

24 minutes ago

चुनाव ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सतर्कता बरतें पुलिसकर्मी: डीएम-एसपी

बलिया में स्नातक व शिक्षक चुनाव को लेकर पुलिस लाइन में हुई ब्रीफिंग, 20 पोलिंग…

28 minutes ago

सुरौली पुलिस ने दो साइबर ठगी पीड़ितों के लौटाए 10,213 रुपये

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के…

31 minutes ago

निगोही में पुलिस मुठभेड़ चोरी की ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद एक आरोपी घायल दूसरा गिरफ्तार

पुलिस टीम पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई, 2 अक्टूबर की रात इंटरलॉकिंग प्लांट से…

1 hour ago