दो बाईको की टक्कर में एक युवक की हुई मौत

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
दीदारगंज थाना क्षेत्र के भादो मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी।
घटना से पहले युवक अपनी बुआ के घर से अपने घर वापस लौट रहा था। अमन गौतम19 वर्ष पुत्र घनश्याम किसी काम से अपनी बुआ के घर दरियापुर थाना दीदारगंज गया हुआ था। गुरूवार को दिन में करीब ढाई बजे के आस पास अमन मोटर सायकिल से घर वापस लौट रहा था उसी समय भादों मोड़ के पास, तेज रफ्तार से आ रही मोटर सायिकल् से आमने-सामने की भिडंत हो गयी। जिससे अमन गंभीर रूप से घायल हो गया, स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया, अमन की हालत को गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे शाहगंज जौनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराये, जहां शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे अमन की मौत हो गयी।
मृतक तीन भाईयों में दूसरे स्थान पर था। वह शीतला दूबे मेमोरियल स्कूल का बारहवीं का छात्र था। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। सूचना पर पहुँची पुलिस जांच में जुट गयी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

19 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

19 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago