बस में लगी आग, 11 लोगों की मौत, पीड़ितों को 5 लाख की अनुग्रह राशि देगी सरकार

नाशिक महाराष्ट्र के नासिक में एक बस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हो गई और 38 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान में इस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत की पुष्टि की। आगे बताया गया कि घटना में घयल हुए 38 लोगों का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा हैं। सीएमओ ने कहा कि घायलों के इलाज का खर्च सरकार उठाएगी।नासिक के संरक्षक मंत्री दादा भुसे ने समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से कहा, “सीएम ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। मैं भी स्थिति का आकलन करने के लिए मौके पर जा रहा हूं।”

अधिकारियों ने बताया कि हादसा सुबह लगभग सवा पांच बजे नासिक-औरंगाबाद राजमार्ग पर नांदुर नाका पर उस समय हुआ जब पूर्वी महाराष्ट्र के यवतमाल से मुंबई जा रही ‘स्लीपर’ कोच वाली निजी बस एक ट्रेलर ट्रक से टकरा गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया और कहा कि मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों में से प्रत्येक को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।

नासिक के पुलिस आयुक्त जयंत नाइकनवारे ने कहा,

‘‘यवतमाल से मुंबई जा रही एक लग्जरी बस नासिक-औरंगाबाद राजमार्ग पर मिर्ची होटल के समीप एक चौराहे पर पुणे जा रहे एक ट्रेलर ट्रक से टकरा गई। ट्रक से टक्कर होने के तुरंत बाद बस में आग लग गयी जिसमें 11 यात्रियों की मौत हो गयी।’’ उन्होंने बताया कि घायलों को नासिक में जिला सिविल हॉस्पिटल तथा एक अन्य निजी चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि बस में आग लगने से पहले इसने एक मिनी मालवाहक वैन को भी टक्कर मारी जिसके कारण वह पलट गयी।वहीं, एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे में 38 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस, दमकल और अन्य एजेंसियां घटनास्थल पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया गया तथा आग बुझा दी गयी। बहरहाल, हादसे में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गयी। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग इतनी भीषण थी कि वे कुछ वक्त तक यात्रियों को बचाने के लिए कुछ नहीं कर पाए और बेबस खड़े देखते रहे। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कुछ घायलों की हालत गंभीर है।

Editor CP pandey

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

7 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

8 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

8 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

8 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

8 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

8 hours ago