नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वायुसेना दिवस पर वायु योद्धाओं और उनके परिवारों को बधाई दी। मोदी ने कहा कि भारतीय वायुसेना ने दशकों से असाधारण वीरता का प्रदर्शन किया है, राष्ट्र की रक्षा की है और आपदाओं के दौरान उल्लेखनीय मानवीय भावना दिखाई है।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘वायुसेना दिवस पर साहसी वायु योद्धाओं और उनके परिवारों को मेरी शुभकामनाएं। नभः स्पृशं दीप्तम् के आदर्श वाक्य के अनुरूप भारतीय वायुसेना ने दशकों से असाधारण निपुणता का प्रदर्शन किया है। उन्होंने राष्ट्र की रक्षा की है और आपदाओं के दौरान उल्लेखनीय मानवीय भावना भी दिखाई है।’’ नभः स्पृशं दीप्तम् एक संस्कृत वाक्यांश है, जिसका हिंदी अर्थ ‘गर्व के साथ आकाश को छूना’ है।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…
25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…
12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…
कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…
सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…