चंडीगढ़ ।वायु सेना की 90वीं वर्षगांठ का जश्न चंडीगढ़ में चल रहा है। इस मौके पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी भी मौजूद रहे। वायुसेना प्रमुख वी आर चौधरी ने इस दौरान अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार ने भारतीय वायुसेना में अधिकारियों के लिए एक हथियार प्रणाली शाखा की स्थापना को मंजूरी दी है। आजादी के बाद पहली बार एक नयी अभियानगत शाखा बनाई जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि इस शाखा के बनने से सरकार को उड़ान प्रशिक्षण के खर्च में कटौती कर 3,400 करोड़ रुपये से अधिक की बचत करने में मदद मिलेगी ।
वायुसेना प्रमुख वीआर चौधरी ने आगे कहा भारतीय वायुसेना दिसंबर में प्रारंभिक प्रशिक्षण के लिए 3,000 ‘अग्निवीर वायु’ की भर्ती करेगी। अगले साल से महिला ‘अग्निवीर’ को भी शामिल करने की योजना है। पिछले एक साल में भारतीय वायुसेना ने पूरी क्षमता और दृढ़ संकल्प के साथ अपने हिस्से की चुनौतियों का सामना किया है। गैर-परंपरागत और गैर-घातक युद्ध ने युद्ध के तरीके को बदल दिया है। पारंपरिक प्रणालियों और हथियारों को आधुनिक एवं अनुकूल प्रौद्योगिकी के साथ संवर्धित करने की आवश्यकता है।भारतीय वायु सेना ने अपनी 90वीं वर्षगांठ पर बल की नई लड़ाकू वर्दी का अनावरण किया।
रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…
सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…
भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…
भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…