मुरैना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में सोमवार सुबह आपसी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। छोटी लालोर रेलवे फाटक के पास दो गुटों के बीच हुई झड़प में गोलियां चलीं, जिसमें 35 वर्षीय महिला सुनीता जाटव गंभीर रूप से घायल हो गईं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे अचानक गोलियों की आवाज से क्षेत्र दहल उठा। करीब 10 मिनट तक गोलीबारी होती रही और लगभग 11 राउंड फायरिंग की गई। गोलीबारी के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) दीपाली चंदोलिया ने बताया कि फूल सिंह जाटव और नवाब सिंह जाटव के बीच लंबे समय से स्थानीय प्रभुत्व को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों गुट पहले भी कई बार भिड़ चुके हैं। कुछ दिन पहले दोनों के बेटों के बीच शराब पीने के दौरान झगड़ा हुआ था, जिससे तनाव और बढ़ गया।
सोमवार सुबह फूल सिंह अपने तीन साथियों के साथ हथियार लेकर नवाब सिंह के घर पहुंचा। वहां पहले हाथापाई हुई, जिसके बाद नवाब सिंह और उसके परिवार ने कथित तौर पर उन पर हमला किया और गोलियां चलाईं। जवाब में फूल सिंह के पक्ष ने भी फायरिंग की।
फायरिंग के दौरान फूल सिंह के साथ मौजूद सुनीता जाटव को सीने और पीठ में गोली लग गई। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने ग्वालियर रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मुंबई (राष्ट्र की परम्परा लेख डेस्क)महाराष्ट्र का वर्तमान छत्रपति संभाजीनगर (पूर्व नाम औरंगाबाद) इतिहास के…
आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आगरा सिविल एयरपोर्ट को आधुनिक हवाई सेवाओं से जोड़ने की दिशा…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सक्सेना चौक पर सामने आए गोवंश अस्थि प्रकरण को लेकर जिला…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। कुशीनगर में आयोजित परिवहन कर मेला छोटे व्यवसायिक वाहन स्वामियों के…
आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के आगरा मंडल में राजस्व संग्रह और जन शिकायत…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विकास के दावों के बीच एकमा डिपो स्थित ऐतिहासिक ट्राम्बे…