सगे भाई-बहन की सांप के काटने से मौत, गांव में मातम


बलरामपुर /मध्यप्रदेश (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )जिले के रामानुजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमराटोला गांव में रविवार–सोमवार की दरमियानी रात एक दर्दनाक हादसे में सगे भाई-बहन की मौत हो गई। दोनों को जहरीले सांप ने सोते समय डस लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान सोनिया (14) और उसके छोटे भाई रामसाय (8) के रूप में हुई है। दोनों के पिता सरवन आयाम का परिवार रोज की तरह घर के आंगन में जमीन पर बिस्तर बिछाकर सो रहा था। देर रात करीब तीन बजे अचानक बच्चों के रोने की आवाज से परिजन की नींद टूटी।

जांच में पता चला कि सोनिया के गाल और रामसाय के हाथ में सांप के काटने के निशान थे। परिजन घबराकर दोनों को तत्काल सात किलोमीटर दूर रामानुजगंज अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर रामानुजगंज थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

गांव में इस घटना के बाद शोक की लहर है और परिजन सदमे में हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से सांप-रोधी जागरूकता और बरसात के दिनों में बचाव के उपाय करने की मांग की है।

Editor CP pandey

Recent Posts

एसडीएम के आश्वासन पर सपा नेता विजय रावत ने समाप्त की भूख हड़त

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर, कथनी और करनी में बड़ा अंतर – व्यास यादव,…

4 minutes ago

देवरिया जीआरपी की बड़ी सफलता: 8 घंटे में शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के आभूषण व ₹6,900 नकद बरामद

रेलवे स्टेशन देवरिया सदर पर कार्रवाई, बलिया, मऊ और देवरिया के दर्ज मामलों से जुड़ा…

10 minutes ago

भूजल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने पर जोर, जागरूकता कार्यशाला में दिए गए जल बचाने के संदेश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भूजल सप्ताह के समापन अवसर पर जनपद मुख्यालय में…

23 hours ago

रेलवे कॉलोनियों में पीएनजी आपूर्ति हेतु एमओयू किया गया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l वाराणसी स्थित रेलवे कॉलोनियों में घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस(पीएनजी) की आपूर्ति सुनिश्चित…

23 hours ago

महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने सुनीं शिकायतें, 15 दिन में निस्तारण के दिए निर्देश

महिला उत्पीड़न व घरेलू हिंसा के मामलों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश…

23 hours ago

बीबीएयू में छात्रावास आवेदन शुरू, 26 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रथम…

23 hours ago