निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 5 घायल

सिरोही/राजस्थान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) राजस्थान के सिरोही जिले में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब पिंडवाड़ा उपखंड के रोहिड़ा क्षेत्र के भारजा गांव में एक निर्माणाधीन मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर पड़ी। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पिंडवाड़ा के पुलिस उपाधीक्षक भंवर लाल चौधरी ने बताया कि हादसा तब हुआ जब आठ मजदूर दीवार के पास काम कर रहे थे। अचानक दीवार गिरने से सभी मलबे के नीचे दब गए। सूचना मिलते ही रोहिड़ा और स्वरूपगंज थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर मजदूरों को बाहर निकाला।

मृतकों की पहचान पिपली उर्फ दीपाली, काली और दिनेश के रूप में हुई है। सभी घायलों को तुरंत आबू रोड के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें सिरोही जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई थी, जिसके चलते यह बड़ा हादसा हुआ।

Editor CP pandey

Recent Posts

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची को लेकर राजनीतिक दलों संग बैठक

पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने में सहयोग का आह्वान कुशीनगर…

9 hours ago

सलम यादव बने समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के विधानसभा सचिव​

बलिया (राष्ट्र की परम्परा )समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार एवं मजबूती के क्रम में सलम…

9 hours ago

सरकारी योजनाएं कागजों तक सीमित न रहें, पीड़ित परिवार तक पहुंचे : संजयदीप कुशवाहा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मृत कृषक-श्रमिक गंगेश पटेल के…

9 hours ago

सपा नेता विजय रावत ने ग्रामीणों के साथ बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर श्रमदान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर…

9 hours ago

पांच वर्ष पुराने राजस्व वाद का एएसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुराने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन की ओर…

10 hours ago

आधार से जुड़ा काम अब एक छत के नीचे, खलीलाबाद में खुला आधार सेवा केंद्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आधार कार्ड से जुड़े काम के लिए अब लोगों…

10 hours ago