Categories: Uncategorized

पुल का निर्माण नाले के पास खुली जगह पर करें

पूर्व नगरसेविका आशा ताई मराठे की मांग

मुंबई,(राष्ट्र की परम्परा)भारतीय जनता पार्टी वार्ड क्रमांक 152 की पूर्व नगरसेविका और मनपा सुधार समिति की सदस्य आशा ताई सुभाष मराठे ने मांग की है कि चेंबूर और गोवंडी के बीच सुभाष वाडी में प्रस्तावित रेलवे के फुटओवर ब्रिज का काम सुभाष वाडी रहिवासी संघ की जगह पर न करते हुए नाले के पास खाली पड़ी जमीन पर करें ।
जिससे की निवासियों को राहत मिल सके।
बता दें कि प्रस्तावित पुल को लेकर निवासियों को कोई विरोध नहीं है। क्योंकि कई बार रेल पटरी पार करने के दौरान रेल दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। रेल ब्रिज न होने से लोगों को जान हथेली पर रखकर रेल पटरी पार करना पड़ रहा है। ऐसे में रेल दुर्घटनाओं से बचाव के लिए लंबे समय से ओवरब्रिज की मांग की जा रही है। हाल ही में यहां ओवरब्रिज निर्माण की मंजूरी मिल गई है। स्थानीय लोगों को प्रस्तावित पुल का कोई विरोध नहीं है।; लेकिन इस संबंध में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को यहां के लोगों के प्रश्नों पर एक बार चर्चा करना जरूरी है। क्योंकि पुल का निर्माण हो जाने पर यहां के नागरिकों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसी आशंका निवासियों द्वारा जताई जा रही है।
नए पुल के मानचित्र को देखने पर पता चलता है कि नए प्रस्तावित पुल से यहां के लोगों
के लिए शौचालय, गणेश भगवान के मंदिर के लिए बाधा उत्पन्न होगी। यदि नया पुल बनाया जाता है, तो निवासियों का आवागमन बढ़ जाएगा और पुल के नीचे चरसी और शराबियों का जमावड़ा शुरू होगा जिससे महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा को लेकर खतरे की आशंका व्यक्त की जा रही है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हाथ पर जली आग, पानी में उठीं लपटें… विज्ञान के रोमांचक प्रयोगों ने छात्रों को किया मंत्रमुग्ध

दो दिवसीय 'द साइंस शो' का समापन, 700 से अधिक विद्यार्थियों ने देखा विज्ञान का…

1 hour ago

कपिलवस्तु को मिली नई पहचान, लाइट एंड साउंड शो का हुआ शुभारंभ

सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार…

1 hour ago

शिक्षक स्थानांतरण में आ रही विसंगतियों के समाधान की मांग

परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ ने शिक्षा विभाग को सौंपा ज्ञापन पटना (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार में…

2 hours ago

घसा कल्याणपुर में पोषाहार वितरण की दोबारा जांच, लाभार्थियों के दर्ज किए गए बयान

15 लाभार्थियों ने नियमित राशन नहीं मिलने की कही बात, जांच रिपोर्ट के आधार पर…

6 hours ago

देवरिया जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 से बिहार ले जाई जा रही 17.280 लीटर अवैध…

19 hours ago

दीक्षोत्सव में रोमांचक खो-खो मुकाबला, यूनिवर्सिटी कैंपस टीम बनी चैंपियन

फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…

23 hours ago