Budget 2026: शिक्षा सेक्टर को मिल सकता है बड़ा फंड, AI पर फोकस

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। Budget 2026 को लेकर अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। 1 फरवरी को रविवार होने के बावजूद वित्त वर्ष 2026 का यूनियन बजट संसद में पेश किया जाएगा। इस बार बजट से शिक्षा क्षेत्र को लेकर बड़ी उम्मीदें जताई जा रही हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत शिक्षा की गुणवत्ता, बुनियादी ढांचे और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बड़े फैसले लिए जाने की संभावना है।

माना जा रहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बजट में शिक्षा सेक्टर के लिए अतिरिक्त फंड का ऐलान कर सकती हैं, जिससे देश के टैलेंट बेस को मजबूती मिलेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि शिक्षा में सुधार के लिए शिक्षकों के प्रशिक्षण, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और तकनीकी विकास में लगातार निवेश जरूरी है।

विशेषज्ञों की राय

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, जयपुरिया ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन शिशिर जयपुरिया ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए पर्याप्त बजट आवंटन बेहद जरूरी है। उन्होंने शिक्षकों के प्रोफेशनल डेवलपमेंट को शिक्षा सुधार की सबसे अहम कड़ी बताया।

 

स्किल और AI पर फोकस की उम्मीद

शिशिर जयपुरिया को उम्मीद है कि बजट 2026 में वोकेशनल और स्किल-बेस्ड एजुकेशन के लिए नेशनल प्रोग्राम को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही स्कूलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की पढ़ाई और निवेश बढ़ाने पर जोर दिया जा सकता है, जिससे ग्रामीण और छोटे शहरों के छात्र पीछे न रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

महिलाओं के हुनर को मिला बाजार, डीएम ने एक दिन बढ़ाई सरस मेले की अवधि

22 स्टालों पर दीपावली से जुड़े उत्पादों की धूम, छह नवंबर को विकास भवन में…

2 hours ago

जिला गंगा समिति, मऊ द्वारा दो दिवसीय गंगा उत्सव–2026 का भव्य आयोजन

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के निर्देशों के क्रम में जिला गंगा समिति, मऊ…

2 hours ago

खेल स्टेडियम में जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन, आईटीआई प्रशिक्षार्थियों ने दिखाया दमखम

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में संचालित राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के…

2 hours ago

गोरखपुर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, एमपी इंटर कॉलेज से निकली ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा

अजीत कुमार पाण्डेय गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी ने गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ,…

2 hours ago

हत्या के प्रयास के मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त स्टील का बर्तन बरामद

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कोतवाली थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस…

2 hours ago

देवरिया में वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए…

2 hours ago