बीटीएसएस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम कुमार सिंह का देवरिया दौरा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भारत तिब्बत समन्वय संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम कुमार सिंह का मंगलवार को जनपद आगमन हुआ। जनपद मे कैलाश मानसरोवर मुक्ति महासंकल्प पत्र अभियान के राष्ट्रीय संयोजक श्रीकांत मणि त्रिपाठी सहित अन्य लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।
कार्यक्रम के दौरान बीटीएसएस के कार्यों के विस्तार, संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ बनाने तथा गतिविधियों के सुचारू संचालन पर सारगर्भित चर्चा हुई। उपाध्यक्ष राम कुमार सिंह ने कहा कि भारत तिब्बत समन्वय संघ का उद्देश्य केवल संगठन का विस्तार करना ही नहीं, बल्कि समाज में सांस्कृतिक चेतना, राष्ट्रीय एकता और सीमावर्ती क्षेत्रों के प्रति जागरूकता का संदेश पहुँचाना है।
उन्होंने बताया कि बीटीएसएस निरंतर युवाओं को जोड़ने और उनके माध्यम से समाजहित में कार्य करने की दिशा में अग्रसर है। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखते हुए संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में राम कुमार सिंह ने संत कबीर नगर मे आयोजित होने वाली श्रीमद्भागवत कथा में सम्मिलित होने का निमंत्रण भी दिया। यह कथा 11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2025 तक आयोजित होगी। उन्होंने सभी को इस धार्मिक आयोजन में उपस्थित होकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करने का आह्वान किया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

1 day ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

1 day ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago