गर्भवती पत्नी के हत्यारे को आजीवन कारावास

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि दहेज हत्या के एक चर्चित मामले में जनपद न्यायालय ने दोषी पति अमरीश यादव को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर कुल ₹50,000 का अर्थदंड भी लगाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार वादी रामअशीष निवासी रेवडा विजयपुर (जनपद गोरखपुर) ने थाना खलीलाबाद में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उनकी पुत्री रागिनी की शादी 24 मई 2022 को अमरीश यादव पुत्र रामलौट निवासी विश्वनाथपुर टोला रईमा, थाना खलीलाबाद से हुई थी। शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष 4 लाख रुपये एवं एक बुलेट मोटरसाइकिल की अतिरिक्त दहेज मांग करने लगे।
वादी के अनुसार रागिनी बार-बार फोन पर उत्पीड़न की बात बताती थी और घर आने पर भी उसने परिवारजनों को ससुराल पक्ष द्वारा मारपीट और जान से मारने की धमकियों के बारे में जानकारी दी थी। घटना के समय वह 4 माह की गर्भवती थी। 5/6 मई 2023 की रात को ससुरालजनों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और उसे दवा के बहाने अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मामले में अभियोजन पक्ष से कुल सात साक्षियों के बयान कराए गए। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर इश्तियाक अहमद ने स्पष्ट किया कि रागिनी की मृत्यु गला दबाने से श्वसन नली अवरुद्ध होने के कारण हुई थी।
जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) विशाल श्रीवास्तव ने दलील दी कि मृतका गर्भवती थी और विवाह के सात वर्ष के भीतर उसकी अस्वाभाविक मृत्यु हुई। इसे देखते हुए अभियुक्त को कठोर दंड मिलना आवश्यक है।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोहनलाल विश्वकर्मा ने आरोपी पति अमरीश यादव को हत्या एवं गर्भपात के अपराध में सश्रम आजीवन कारावास तथा ₹25,000-₹25,000 (कुल ₹50,000) अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड न देने की स्थिति में एक माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
जिला शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि घटना के मात्र दो वर्ष के भीतर पीड़ित पक्ष को न्याय मिल गया है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

64 ठिकानों पर पुलिस का एक साथ धावा, 17 क्विंटल लहन और 770 लीटर कच्ची शराब नष्ट

तीन आरोपित गिरफ्तार, 50 लीटर शराब, 24 शीशी बंटी -बबली और नाव बरामद, शराब माफिया…

12 hours ago

यूपीआई में 2000 की जगह 10000 एवं मासिक एक लाख के बजाय पांच लाख की राशि निर्धारित करें – उपेंद्र नाथ

मांगों को लेकर अक्टूबर के पहले सप्ताह मे समस्त सांसदों को सौपा जायेगा ज्ञापन देवरिया(राष्ट्र…

12 hours ago

₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज में दवा की कीमत और अस्पतालों की पारदर्शिता पर…

13 hours ago

पोषण योजनाओं में लापरवाही पर डीएम सख्त, सीडीपीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण…

14 hours ago

जिलाधिकारी की पहल से मीना देवी को मिलेगा आयुष्मान कार्ड और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के जनता दर्शन में गुरुवार को देवरिया खास निवासी मीना…

14 hours ago