प्राथमिक विद्यालय बेलवनियाँ का बीएसए ने किया औचक निरीक्षण

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव द्वारा प्राथमिक विद्यालय बेलवनियाँ, विकास क्षेत्र रामपुर कारखाना का प्रात: 9.30 बजे विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय खण्ड शिक्षा अधिकारी रामपुर कारखाना रोहित पाण्डेय उपस्थित थे।निरीक्षण में पाया गया कि प्राथमिक विद्यालय बेलवनियों में विगत 4 दिनों से कोई बच्चा स्कूल नहीं आ रहे हैं। पूछताछ करने पर पता चला कि एक अध्यापिका के प्रकरण के कारण गॉव के अभिभावक बच्चों को स्कूल नहीं भेज रहे हैं। निरीक्षण के समय जानकारी लेने हेतु प्र०अ० सहित विद्यालय के समस्त कर्मचारी गाँव के ग्राम प्रधान एवं गांव के सामान्य नागरिकों सहित लगभग 25 अभिभावक विद्यालय पर उपस्थित हुए। उपस्थित ग्राम प्रधान एवं प्रधानाध्यापक सहित अन्य कर्मचारियों तथा अभिभावकों से प्रकरण को लेकर विधिवत वार्ता भी किया गया ।निरीक्षण के क्रम में बीएसए द्वारा गाँव वालों / अभिभावकों से अनुरोध किया गया कि सभी लोग अपने पाल्यों को आज ही / निरीक्षण की तिथि से पढ़ने हेतु प्राथमिक विद्यालय बेलवनियों में भेजना सुनिश्चित करें, जिस पर अभिभावकों द्वारा अपनी सहमति भी दिया गया। उपस्थित गाँव वालो / अभिभावकों को आश्वासन दिया गया कि बीएसए द्वारा सम्बन्धित प्रकरण को उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाकर यथाशीघ्र निस्तारण करा दिया जायेगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

मोनू सिंह हत्याकांड में बड़ा एक्शन: मुख्य आरोपी चाइना अंसारी को मुठभेड़ में लगी गोली, दो गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भलुअनी थाना क्षेत्र के गांधीनगर वार्ड में 23 वर्षीय मनीष सिंह…

21 minutes ago

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

18 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

18 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

18 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

18 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

18 hours ago