10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ समापन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया, देवरिया के आरसेटी, सभागार में बकरी पालन के 10 दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हुआ तथा प्रशिक्षण उपरान्त मूल्यांकन में सभी प्रशिक्षणार्थियों ने प्रतिभाग किया ।
बडौदा यू०पी० बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख यादराम द्वारा समापन किया गया।प्रशिक्षणार्थियों द्वारा स्वागत गीत गाकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। यादराम ने प्रशिक्षणार्थियो को विस्तार से उनके कार्य व जिम्मेदारियों का बताते हुये स्वरोजगार के माध्यम से सफल उद्यमी बनने में हमारे बैंको की भूमिका को बताते हुये सभी प्रशिक्षणार्थियो को ऋण देने हेतु आश्वस्त किया तथा रूपये एक लाख साठ हजार तक के सभी प्रकार के कृषि ऋण पर बिना किसी प्रतिभूति के ऋण दिया जा रहा है, प्रशिक्षणार्थी निरूपा प्रजापति द्वारा बताया गया की रामलक्षन शाखा द्वारा रूपये साठ लाख का सैद्धान्तिक ऋण स्वीकृति बडौदा यू०पी० बैंक द्वारा प्रदान की जा चुकी है जिसे प्रमाणपत्र उपरान्त ऋण वितरण किया जायेगा। यादराम द्वारा सफल उद्यमी बनने के लिये अपने अनुभव को साझा करते हुये सभी को शुभकामनाये दी।
इस मौके पर निदेशक राकेश कुमार ने भी बकरी पालन को गरीबो की गाय की संज्ञा देते हुये एक बकरी प्रति वर्ष दो बार लगभग 2-4 बच्चो का जन्म देने के उपरान्त व्यवसाय को तीन से चार गुना कर देता है तथा बकरी का दूध एवं मटन का माँग बाजार में दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इस प्रशिक्षण उपरान्त उत्तीर्ण प्रशिक्षु अपने क्षेत्र में जाकर बकरी पालन करके स्वरोजगार कर स्वालम्बी बन सकेंगे।
प्रशिक्षण कार्यक्रम की समाप्ति पर प्रशिक्षणार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना एवं शुभकामनाये देते हुये उनके प्रशिक्षण प्रमाण पत्र के साथ विदाई की गयी। इस अवसर पर एफएलसीसी दीनानाथ प्रसाद, संकाय रत्नमाला मिश्रा, कार्यालय सहायक अरूण मणि त्रिपाठी एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

ग्रामीण महिलाओं को उद्यमिता से जोड़ने के लिए KBBL अभियान का शुभारंभ

उद्यमी मेले में महिला उद्यमियों ने लगाए उत्पादों के स्टॉल, स्वरोजगार और सरकारी योजनाओं की…

11 hours ago

यूपी में ECINET पोर्टल की सुरक्षा को लेकर बड़ा एक्शन!

सभी जिलों में कंप्यूटर सहायकों की लॉग-इन आईडी तत्काल बंद करने के निर्देश पीलीभीत प्रकरण…

12 hours ago

सरदार पटेल का जीवन राष्ट्रीय एकता, अखंडता और समर्पण की मिसाल : केशव प्रसाद मौर्य

जी.पी.ओ. पार्क में सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन, ‘पटेल…

12 hours ago

SIR पर सियासी संग्राम! खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा, पद से हटाने की मांग

मॉक संसद में खरगे का बड़ा हमला! CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग, SIR…

12 hours ago

न्याय मांगने थाने पहुंची महिला के साथ दरिंदगी का आरोप! गम्हरिया में खाकी पर दाग, चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

फोटो goo खाकी शर्मसार! जमशेदपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जिस पुलिस थाने में पीड़ितों को…

13 hours ago