भाई के दामाद ने किया 4 साल के मासूम का अपहरण

विनोबा भावे नगर पुलिस ने 24 घंटे में कराया आजाद

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा) कुर्ला क्षेत्र से एक ४ साल के मासूम बच्चे को अपहरण करने वाले आरोपी को विनोबा भावे नगर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज रेलवे स्टेशन से धर दबोचा है।
विनोबा भावे नगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजीव चौहान ने बताया कि पुलिस ने यह कार्यवाही मात्र २४ घंटे के भीतर पूरा करते हुए अपहरणकर्ता के चंगुल से 4 साल के मासूम बालक को आजाद करने में सफलता प्राप्त की है। मिली जानकारी के अनुसार विनोबा भावे नगर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कुर्ला के एमआइजी कॉलोनी में रहने वाले विजय छेदीप्रसाद विश्वकर्मा के 4 साल के बेटे को उनके भाई के दामाद लव तूफानी विश्वकर्मा ने आइसक्रीम खिलाने का लालच देकर बाहर बुलाया और लेकर भाग गया। इस संदर्भ में विजय विश्वकर्मा ने विनोबा भावे नगर पुलिस स्टेशन में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई, पुलिस ने करीब 5 घंटे तक की सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो आरोपी बच्चे के साथ कुर्ला स्टेशन की तरफ जाता दिखाई दिया। कुर्ला स्टेशन से आरोपी कल्याण जाने वाली लोकल ट्रेन में बैठा उसके बाद सीसीटीवी फुटेज से ही पता चला कि आरोपी ने प्रयागराज जाने के लिए महानगरी ट्रेन पकड़ ली है, इसके बाद विनोबा भावे नगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक के निर्देश पर अपराध प्रकटीकरण अधिकारी अमर चेडे, भाऊसाहेब सोनवणे और उनकी टीम ने तुरंत प्रयागराज पुलिस से संपर्क साधकर अपहरणकर्ता और बच्चे के बारे में जानकारी दी। इस सूचना के बाद प्रयागराज पुलिस तुरंत हरकत में आई और रेलवे स्टेशन पर अपहरणकर्ता को दबोच कर बच्चे को रिहा करा लिया। इसके बाद अमर चेडे और टीम को तुरंत प्रयागराज रवाना किया गया और आरोपी और पीड़ित को विनोबा भावे नगर पुलिस स्टेशन लाया गया।
पुलिस की यह पूरी कार्यवाही परिमंडल पांच के उपायुक्त तेजस्वी सातपुते , सहायक पुलिस आयुक्त गोविंद गंभीरे, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजीव चव्हाण के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक अमर कलंगे , भाऊसाहेब सोनवणे के मार्गदर्शन मे मिसिंग दस्ते के सहायक फौजदार सावंत की टीम द्वारा अंजाम दी गई।

Editor CP pandey

Recent Posts

डीडीयू विश्वविद्यालय ने परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की परीक्षाओं के…

2 hours ago

एलईडी प्रचार वाहन संग ‘स्कूल चलो अभियान’ की रैली, नामांकन बढ़ाने को जनजागरण तेज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर…

4 hours ago

Deoria Gas Crisis: सर्वर फेल या सिस्टम फेल? पहले ही दिन गैस संकट से बिगड़ी व्यवस्था

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही जिले में गैस…

7 hours ago

Deoria News: कमर्शियल गैस कीमत बढ़ोतरी के विरोध में सपा का प्रदर्शन, बरहज में किया विरोध

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में 195 रुपये की बढ़ोतरी के…

7 hours ago

ज्यूडिशियल काउंसिल ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की बढ़ी कीमत वापस लेने की मांग की

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में…

7 hours ago

महापौर व नगर आयुक्त ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

निर्माण में लापरवाही पर जताई नाराजगी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न…

7 hours ago