सादुल्लानगर /बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड रेहरा बाजार के सादुल्लानगर -रहमतपुर संपर्क मार्ग के पास अतरौरा ग्राम में पुलिया टूट जाने से राहगीरो को आवागमन में काफी दिक्कत हो रहा है।
ग्रामवासी अरविंद कुमार तिवारी, बजरंगी प्रसाद गुप्ता, राम अवध शर्मा,राजन, संकटा प्रसाद आदि लोगों ने बताया कि यह एक महत्वपूर्ण मार्ग है ।इस मार्ग से सादुल्लानगर -रहमतपुर का आवागमन होता है। पिछले दिनों अतरौरा गांव के पास पुलिया टूट गया। ग्रामीणों ने बताया बीते दिनों बाइक सवार पुलिया में फस जाने से घायल हो गए थे।
अरविंद कुमार अरविंद कुमार तिवारी ने बताया की पुलिया टूट जाने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खेत की रखवाली करने जा रहे राम अवध शर्मा साइकिल समेत गिरकर चोटिल हो गए ।जिम्मेदार अफसर टूटी पुलिया को देखने तक नहीं आ रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया टूट जाने से दो पहिया वाहन चालक अपना जान जोखिम में डालकर आवागमन करते हैं।अवर अभियंता ने बताया कि जांच कर आवश्यक कार्रवाई किया जाएगा।।
कश्मीर, आतंकवाद और सियासत पर कवि संजय एम. तराणेकर की बेबाक अभिव्यक्ति कश्मीर में अमन…
लेखक: संजय एम. तराणेकर इन्दौर (मध्य प्रदेश)। राजनीति भी बड़ी कमाल की चीज है। नेताओं…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रूपईडीहा में जन आरोग्य मेले का आयोजन किया…
ऑपरेशन क्लीन के तहत न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई, अंग्रेजी, देशी और कच्ची शराब…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बाबा राघवदास भगवानदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आश्रम बरहज में सोमवार को प्राचार्य…
सिकंदरपुऱ /बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) तहसील क्षेत्र के बेलौना गांव में जर्जर बिजली के…