Tuesday, October 14, 2025
Homeउत्तर प्रदेशजीतन राम मांझी के विरोध में खड़ा हुआ ब्राह्मण समाज

जीतन राम मांझी के विरोध में खड़ा हुआ ब्राह्मण समाज

  • बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी द्वारा ब्राह्मणों पर की गई अमर्यादित टिप्पणी पर ब्राह्मण समाज ने जताया विरोध

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा )27 दिसम्बर..

ब्राह्मणों के ऊपर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी द्वारा की गई अमर्यादित टिप्पणी को लेकर ब्राह्मण समाज में रोष है। ब्राह्मण समाज के लोगों ने जीतन राम मांझी पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अजीत कुमार पांडेय के आह्वान पर सोमवार को जीतन राम मांझी के नाम के पोस्टर का दहन किया।
बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष पद अजीत पांडेय ने कहा कि ब्राह्मण समाज का गुस्सा जब भी फूटा है तो उन्होंने सरकार बदल दी है। यदि जीतनराम माझी सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते हैं तो ब्राह्मण समाज के लोग सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे, जिसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा।
गोरखपुर शहर के जिला प्रभारी सुधाकर मिश्रा, मंडल अध्यक्ष रमेश धर द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र मिश्रा के नेतृत्व में जिले के माल्हनपार क्षेत्र में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
इस दौरान जिला प्रभारी सुधाकर मिश्रा ने जीतन राम मांझी पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों के ऊपर की गई अमर्यादित टिप्पणी पूर्व मुख्यमंत्री पर शोभा नहीं देता। उन्हें सार्वजनिक रूप से ब्राह्मण समाज से माफी मांगनी चाहिए। सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगे जाने पर ब्राह्मण समाज प्रदर्शन करने को बाध्य होगा।
इस मौके पर दिनेश दुबे, कृष्ण ओझा, सभानंद पांडेय, बेचन लाल दुबे, कमलेश दुबे, रविंद्र ओझा, राम प्रताप त्रिपाठी, गंगेशधर दुबे आदि मौजूद रहे।

संवादाता गोरखपुर…

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments