खाली कुर्सी के भरोसे है बार्डर की निगरानी

बनकटा/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l यूपी बिहार सीमा पर स्थित श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के भवानी छापर में अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ और शराब तस्करी रोकने के लिए पुलिस चौकी बनी है। जबकि वहा गुरुवार को कुर्सी खाली पड़ा था। बताते चलें कि बिहार में शराब बंदी के बाद से यूपी और बिहार में सीमावर्ती क्षेत्रों के द्वारा व्यापक पैमाने पर शराब की तस्करी हो रही है। साथ ही सीमा पर अपराध एवं अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। जहां एक ओर कुछ दिन पूर्व ही रामपुर/प्रतापपुर बजार में करीब डेढ़ दर्जन की संख्या में राकेश वर्मा के कस्बे स्थित मकान/दुकान पर दबंगों ने हमला कर दिए थे। किंतु सीसी फुटेज के वावजूद भी थाना प्रभारी द्वारा समुचित कार्यवाही नहीं हुई वहीं भले ही पुलिस शराब तस्करी पर लगाम कसने की लाखों दावे करती रही है फिर भी बृहस्पतिवार को दावे में दम नहीं दिखा जो इसका पोल तब खुल गया। जब बॉर्डर क्षेत्र पर खाली कुर्सी से कुछ इस प्रकार निगरानी हो रही है। जो तस्वीर में कैद हुई है। आखिर कैसे अपराध अपराधियों और तस्करी पर रोक लगे सब भगवान भरोसे ही दिख रहा है। कमोबेश यही हाल प्रतापपुर चेकपोस्ट और बनकटा थाने के रामपुर बुजुर्ग पुलिस चेकपोस्ट का भी रहता है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी शिवप्रताप सिंह ने बताया कि हर समय चेकपोस्ट पर पुलिस कर्मी की ड्यूटी लगाई जाती है जांच कर उचित कार्यवाही होगी

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

18 minutes ago

गांव-गांव युवाओं को जोड़ने की तैयारी, सपा लोहिया वाहिनी की बैठक में बनी रणनीति

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर देवरिया…

1 hour ago

ऋषि पंचमी, शनि उपासना और हरतालिका तीज: आस्था, संयम और संकल्प की त्रिवेणी

सप्तऋषियों की आराधना से शिव-पार्वती की तपस्या तक, जानें इन पर्वों का धार्मिक महत्व लेखक:…

6 hours ago

सिलेंडरों से भरे ट्रक में अचानक भड़की आग, मची अफरा-तफरी; पुलिस ने खाली कराया इलाका

गैस सिलेंडरों से लदे ट्रक में लगी भीषण आग, पुलिस-फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला…

6 hours ago

तेज रफ्तार बाइक ने छीनी 65 वर्षीय साइकिल सवार की जिंदगी

फाइल फोटो मृतक हरीश चंद्र बाइक की टक्कर से घायल साइकिल सवार की इलाज के…

6 hours ago

आत्महत्या रोकथाम पर जागरूक हुए 200 से अधिक विद्यार्थी, डॉ. परमार ने बताए चेतावनी संकेत

आत्महत्या रोकथाम का संकल्प जीवन के प्रति सकारात्मक सोच और मानसिक स्वास्थ्य जरूरी वडनगर/गुजरात (राष्ट्र…

7 hours ago