सुभाष चन्द्र बोस के जन्मदिन को पराक्रम दिवस के रूप में सीमा बल ने मनाया

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । केन्द्रीय विद्यालय 59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नानपारा में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का जन्मदिन को पराक्रम दिवस के रूप में प्राचार्य संजय के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 59 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमान्डेट एवं विद्यालय प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष कैलाश चन्द रमोला ने इस अवसर पर सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर प्राचार्य के साथ माल्यार्पण किया तथा स्वतंत्रता में उनके योगदान को याद किया गया । इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य ने उनकी निडरता,साहस,वीरता के अनेक रोचक प्रसंग छात्रों के साथ सांझा किया,इस अवसर पर परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के अन्तर्गत परीक्षा पे चर्चा,विकसित भारत , चंद्रायन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस,आदित्य एल, एक्जाम वारियर तथा खेलों में भारत की उपलब्धियां आदि विषय पर आयोजित जनपद स्तरीय चित्र कला प्रतियोगिता में जिले में स्थित केन्द्रीय विद्यालय ,नवोदय विद्यालय, सरस्वती विद्या मन्दिर, शहादत इंटर कॉलेज ,कृपाराम जागृति स्कूल आदि के 100 विधार्थियों ने सहभागिता की, इस अवसर पर श्रेष्ठ पांच विधार्थियो सरस्वती विद्या मन्दिर के मोहम्मद इमरान अंसारी , जवाहर नवोदय विद्यालय बहराइच की वर्तिका सिंह, केन्द्रीय विद्यालय 59 वीं वाहिनी स सी बल नानपारा की पूर्वी यादव , सआदत इन्टर कॉलेज नानपारा की अन्नू विश्वकर्मा एवं कृपाराम जनजागृति स्कूल अगैया नानपारा के अयान अहमद को नेशनल बुक ट्रस्ट द्वारा प्रकाशित स्वतंत्रता सेनानियों के जीवनवृत्त पर आधारित पुस्तक के साथ प्रमाणपत्र भी मुख्य अतिथि के कर कमलों से प्रदान किए गए।सभी प्रतिभागी विद्यार्थियो को माननीय प्रधानमंत्री द्वारा लिखित इक्जाम वारियर पुस्तक के साथ डिजिटल प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गये,सभी विद्यार्थियों को कलर,ड्राइंग शीट तथा अल्पाहार भी प्रदान किया गया।
इस अवसर पर बोलते हुए विद्यालय मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को सुभाष चंद्र बोस के सिद्धान्तों तथा मूल्यों को अपने जीवन में उतारते हुए विधार्थी जीवन जीने की प्रेरणा दी और उन्होंने केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य संजय एवं स्टाफ को इस कार्यक्रम के सफल आयोजन पर बधाई दी साथ ही विद्यालय के क्रमोत्तर शैक्षिक विकास पर प्रसन्नता व्यक्त की, इस अवसर पर शक्ति सिंह ठाकुर, द्वितीय कमान अधिकारी 59 वाहिनी, हिमाशु दुबे उप कमान्डेंट, 59वाहिनी एवं अनेक विद्यालयों के प्राचार्य,संचालक , शिक्षकवृंद तथा अभिभावक भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का समन्वय दीपक यादव,राजेश कुमार तिवारी, डॉ प्रियंका मिश्रा तथा कृष्णपाल सिंह ,विकास यादव ,वीरेश कुमार पांडेय तथा अन्य सदस्यों ने किया,धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ शिक्षक दीपक यादव द्वारा किया गया।

Editor CP pandey

Recent Posts

सिलेंडरों से भरे ट्रक में अचानक भड़की आग, मची अफरा-तफरी; पुलिस ने खाली कराया इलाका

गैस सिलेंडरों से लदे ट्रक में लगी भीषण आग, पुलिस-फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला…

4 minutes ago

तेज रफ्तार बाइक ने छीनी 65 वर्षीय साइकिल सवार की जिंदगी

फाइल फोटो मृतक हरीश चंद्र बाइक की टक्कर से घायल साइकिल सवार की इलाज के…

13 minutes ago

आत्महत्या रोकथाम पर जागरूक हुए 200 से अधिक विद्यार्थी, डॉ. परमार ने बताए चेतावनी संकेत

आत्महत्या रोकथाम का संकल्प जीवन के प्रति सकारात्मक सोच और मानसिक स्वास्थ्य जरूरी वडनगर/गुजरात (राष्ट्र…

26 minutes ago

महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा पर विशेष जोर, देवरिया में सुबह चला एंटी रोमियो अभियान

सुबह-सुबह सड़कों पर उतरी देवरिया पुलिस, ‘गुड मॉर्निंग’ अभियान से बढ़ा सुरक्षा का भरोसा देवरिया…

34 minutes ago

बाढ़ से बिहार बेहाल: 1,194 सामुदायिक रसोई और 15 राहत शिविरों से मिल रही मदद

Ai निर्मितफोटो बिहार में बाढ़ का कहर, 15 जिलों में 47.33 लाख से अधिक लोग…

1 hour ago