मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में लोगो को किया गया जागरूक

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा परिसर में मंगलवार को निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जहां मनोवैज्ञानिक चिकित्सक डॉ शुभ अंभोज द्वारा मानसिक समस्याओं के विषय में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि नींद न आना, बुद्धि का कम विकास होना, उलझन , घबराहट, मिर्गी के दौरे,चिंता,तनाव,चिड़चिड़ापन , घबराहट,किसी कार्य को बार-बार करना, साफ-सफाई अधिक करना, मन में उदासी, पढ़ाई में मन न लगना, परीक्षा के समय डर लगना ,नकारात्मक विचार आना, आत्महत्या के विचार आना, भूत प्रेत के साया का डर लगना, मोबाइल का अधिक प्रयोग करना, नशा करना आदि के लक्षणों के बारे में बताया और उपायों के बारे में जानकारी दी। शिविर में मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता निहारिका लोधी ने युवावस्था के दौरान युवाओं में होने वाली मानसिक समस्याओं के बारे में बताया व जीवनशैली में सुधार लाकर मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहा जा सकता के बारे में जानकारी दी। इस दौरान लोगों को टेली मानस टोल फ्री हेल्प लाइन नंबर 14416 या 1800-891-4416 के बारे में जानकारी दी एवम मानसिक समस्या होने पर जिला संयुक्त चिकित्सालय में पुरानी इमरजेंसी के कमरा नंबर E3 में उपचार की व्यवस्था की बात बतायी गयी। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ ईश्वर चंद विद्यासागर, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक अविनाश सिंह, ब्लॉक समुदाय प्रबंधक प्रदीप चौरसिया, फार्मासिस्ट शैलेश पांडेय,कमलेश सिंह,बिकाऊ प्रसाद, रमाकांत कन्नौजिया सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहें।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती से निजी अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? 16% मार्जिन पर देशभर की नजर

अस्पतालों के भारी-भरकम बिल, महंगी जीवनरक्षक दवाओं और फार्मा कंपनियों की कथित अनैतिक मार्केटिंग पर…

4 hours ago

बिहार MLC चुनाव: पटना शिक्षक सीट RJD के खाते में, स्नातक पर JDU के नीरज कुमार की बढ़त बरकरार

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार विधान परिषद चुनाव की मतगणना के बीच पटना से…

5 hours ago

आज का इतिहास: कैंसर चिकित्सा, हिंदी साहित्य और राजनीति के इन सितारों को नमन

28 अक्टूबर पुण्यतिथि विशेष: साहित्य, राजनीति और चिकित्सा जगत की वे महान हस्तियां, जिनकी विरासत…

5 hours ago

28 अक्टूबर जन्मदिन विशेष: राजनीति, साहित्य, संगीत और तकनीक के इन सितारों की प्रेरक कहानी

लेखक: अभिषेक कुमार 28 अक्टूबर का इतिहास: कुछ जन्मदिन केवल कैलेंडर की तारीख नहीं होते,…

5 hours ago

28 अक्टूबर का राशिफल: किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसके रिश्तों में आएगी मिठास?

आज 28 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों…

5 hours ago