महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।स्थानीय दीन दयाल इण्टर कालेज महराजगंज में देश के महान स्वतंत्रता सेनानी तथा आजादी के लिए अपना प्राणोत्सर्ग कर देने वाले नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनायी गयी।संस्था के प्रधानाचार्य डॉ शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने नेता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उपस्थित छात्रों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि नेताजी विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। उनका सम्पूर्ण जीवन माँ भारती की सेवा में समर्पित रहा।आई०सी०एस० जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा पास करने के बावजूद भी नेताजी ने सरकारी नौकरी की अपेक्षा देश सेवा को सर्वोपरि रखा।आजाद हिंद फौज का गठन कर देश को विदेशी आक्रांताओं के चंगुल से आज़ाद कराने हेतु नेता जी जीवन पर्यंत प्रयत्नशील रहे। यह उनकी लोकप्रियता का ही प्रमाण है कि जापान जाते समय वायु दुर्घटना में उनके निधन की खबर पर देशवासियों को विश्वास नहीं हुआ।अधिकांश लोगों का मत था कि नेताजी वायुयान दुर्घटना के बाद भी कई वर्षों तक जीवित रहे। इस दौरान आनंद प्रकाश राव, घनश्याम राव, जितेन्द्र वर्मा,अशोक तिवारी,वासुदेव प्रजापति ,उमा वर्मा, नीलम प्रजापति ,शैल कुमारी, ऐश्वर्या आदि शिक्षक- शिक्षिकायें तथा छात्र उपस्थित रहें।
कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…
देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…
निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…
बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…