सांसद प्रत्याशी रविन्दर कुशवाहा के समर्थन में आयोजित किया गया सम्मेलन
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) भाजपा सलेमपुर द्वारा बूथ स्तरीय विधानसभा सम्मेलन का आयोजन सलेमपुर नगर के मेनका मैरेज हाल में किया गया।
मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य रतनपाल सिंह
केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि मोदी सरकार में देश निरंतर प्रगति और विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हमें जुट होना है। बूथ जीता चुनाव जीता मूल मंत्र पर सक्रिय रहकर हर कार्यकर्ता को कार्य करना है। बूथ अध्यक्ष पार्टी की सबसे मजबूत कड़ी होती है। बूथ कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा द्वारा जीत हासिल कर रही है।
राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि जनता मोदी सरकार को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बना चुकी है। भाजपा ने देश के गरीब, किसान, मजदूर समाज के लिए अनेक कल्याणकारी योजना चलाकर उन्हें सशक्त बनाने का काम किया है। बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धियां प्रत्येक घर पहुंचने की जरूरत है।
बरहज विधायक दीपक मिश्र उर्फ शाका ने कहा कि मोदी सरकार ने देश जरूरतमन्दों के लिए आवास,शौचालय,राशन,किसान सम्मान निधि एव आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज देने का काम किया है। आज विपक्ष हताश हो चुका है। देश की जनता विपक्ष के झूठे वादों को समझ चुकी है और मोदी की गारंटी पर जनता को पूरा भरोसा है।
सांसद प्रत्याशी रविन्दर कुशवाहा ने कहा कि भाजपा की सरकार में पूरा प्रदेश भय मुक्त हो चुका है। योजनाओं का लाभ गांव तक पहुंच रहा है।
प्रधानमंत्री के विकसित राष्ट्र के सपने के लिए लोकसभा चुनाव में हम सभी को 400 पार का लक्ष्य रखना है। कहा आज पूरा देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का परिवार है। इसलिए सबकी जिम्मेदारी है कि उन्हें जिताया जाए।
कार्यक्रम का संचालन विधानसभा संयोजक अशोक पाण्डेय ने किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष पं0 गिरीशचन्द्र तिवारी ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को लोकसभा सहप्रभारी बलराम उपाध्याय, लोकसभा संयोजक अजय कुमार दूबे, विधानसभा प्रभारी अश्वनी सिंह,विधानसभा सहसंयोजक संजय तिवारी,लोकसभा पालक अरविंद जी,पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेश उर्फ मन्टू सिंह ,लार प्रमुख प्रतिनिधि अमित सिंह बबलू,सलेमपुर प्रमुख प्रतिनिधि अमरेश सिंह बबलू ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया।
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीराम यादव,मूसा रजा लारी,जयनाथ कुशवाहा गुड्डन,कन्हैया लाल जायसवाल,लोकसभा मीडिया प्रभारी अजय दूबे वत्स,सत्यप्रकाश सिंह विशेन,अनूप उपाध्याय, जिलामंत्री अभिषेक जायसवाल,मण्डल अध्यक्ष बृजेश धर दूबे, संजय दूबे,अभय सिंह विशेन,अमरदत्त यादव,मण्डल प्रभारी दुर्गेश पाण्डेय, रामजी सिंह,बलबीर सिंह दादा,सुशील शाही,पुनीत यादव,धनन्जय चतुर्वेदी,मुरली मिश्र,रविशंकर मिश्र आदि मौजूद रहे।
अंतरिक्ष से सिनेमा तक छाया भारतीय हुनर, जॉय बरुआ की वैश्विक उड़ान से लेकर बॉलीवुड…
रुई या कलावे की बाती—कब और किस पूजा में जलाएं? जानिए धार्मिक मान्यताएंलेखक : पंडित…
डिजिटल दुनिया से दूरी की नई कहानी: स्मार्टफोन के दौर में पुराने गैजेट्स की वापसी,…
रहस्यमयी मंदिरों की अद्भुत गाथा: बृहदेश्वर के वास्तु-विस्मय से कल्कि मंदिर की दिव्य मान्यता तक…
मंगलग्रह AI निर्मित (राष्ट्र की परम्परा)। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल के साथ उनके…
60-70 बनाम 105 सीटों की चर्चा के बीच बड़ा सवाल, क्या यूपी में अलग राह…