आरक्षण छिन लेना चाहती है भाजपा सरकार-जजलाल राय

मन की बात करने वालों को अब करनी चाहिए संविधान की बात-जजलाल राय

भदोही(राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस कमेटी भदोही के जिला महासचिव जजलाल राय ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 का यह चुनाव संविधान के रक्षकों और भक्षकों के बीच है। एक तरफ वह लोग हैं जो संविधान और आरक्षण को खत्म करना चाहते हैं।लोग संविधान को बदलना चाहते हैं। उनको इस बार जनता बदल देगी। इस लोकसभा के चुनाव में जनता वोट डालकर भाजपा सरकार की धुलाई करेगी।
10 साल से सरकार है लेकिन उनकी हर बात झूठी है, हर वादा झूठा है।श्री राय ने कहां की यह चुनाव समुद्र मंथन की तरह है। संविधान मंथन का चुनाव है, संविधान में बाबा साहब अंबेडकर ने हमें अधिकार दिए हैं। संविधान हमें सम्मान दिलाता है, नौकरी दिलाता है और आरक्षण दिलाता है। किसानों से वादा किया गया था कि आय दोगुनी कर देंगे। आय दोगुनी नहीं हुई लेकिन डीजल से लेकर कीटनाशकों तक की कीमतें दोगुनी हो गई। किसान फसल तैयार कर रहे हैं लेकिन उचित मूल्य नहीं मिल रहा हैं। कर्ज माफी के नाम पर भी किसानों से छलावा किया जा रहा है।जिला महासचिव ने दावा किया कि ऐसे लोगों का कर्ज माफ करने की बात बीजेपी कह रही है। जिनका कर्ज 5 करोड़ से अधिक है।
कहा कि मोदी जी ने आपकी मुश्किले कम करने और ज़रूरतें पूरी करने की बजाय 5 किलो राशन का बोरा पकड़ा दिया, 5 किलो राशन में क्या होने वाला है। उससे तो ज्यादा लोग काम कर रहे हैं लेकिन मजदूरी का उचित दाम नहीं मिल पा रहा हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

ईवीएम प्रदर्शन केंद्र से मतदाताओं को मिलेगी मतदान प्रक्रिया की जानकारी

तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…

4 hours ago

खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार यादव को भावभीनी विदाई, नवागत जयप्रकाश मौर्य का भव्य स्वागत

बरहज (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज स्थित बीआरसी सभागार में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश मौर्य…

4 hours ago

गुम मोबाइल बरामदगी में महराजगंज पुलिस की बड़ी सफलता, 101 लोगों को लौटाई खुशियां

आठ महीने में 844 मोबाइल बरामद, 2.31 करोड़ रुपये की कीमत के फोन उनके मालिकों…

4 hours ago

लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर मतदाता की भागीदारी जरूरी : डीएम

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक मतदाता की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती…

4 hours ago

ग्राम रोजगार सेवकों ने आंदोलन का बिगुल फूंका, 3 दिसंबर को विधानसभा घेराव की चेतावनी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। वर्षों से लंबित मांगों और शासन की कथित अनदेखी से नाराज…

4 hours ago

जनगणना-2027 के स्व-गणना अभियान को गति, प्रचार वाहन रवाना

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना प्रक्रिया को लेकर नागरिकों में…

4 hours ago