स्कूल चलो अभियान के तहत पुस्तक वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव ने विकास खण्ड देवरिया सदर के प्राथमिक विद्यालय सरौरा नं0 01 पर पुस्तक वितरण कर शैक्षिक सत्र 2024-25 की शुरुआत की। बीएसए ने विद्यालय के सभी अध्यापकों से सत्र 2024-25 में अधिक से अधिक नामांकन बढ़ाने हेतु अपील की। बीएसए ने कहा कि सभी बच्चे निर्धारित ड्रेस में ही आयें। इसके लिए उन्होंने विद्यालय के प्रधानाध्यापक नरेन्द्र मोहन सिंह को निर्देशित किया।
खण्ड शिक्षा अधिकारी देवरिया सदर देवमुनि वर्मा ने सभी अध्यापकों को निर्देशित किया कि टोली बनाकर गांव में भ्रमण कर अभिभावकों से सम्पर्क करें व अधिकाधिक नामांकन में वृद्धि करें।
इस दौरान विद्यालय के अध्यापक भावना गौड़, सुमन सिंह, राकेश कुमार, अक्षिता गुप्ता, अनिता कुशवाहा, शोभा शर्मा आदि उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

ग्राम प्रहरियों का मानदेय 2500 से बढ़ाकर 3500 रुपये करने की घोषणा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले गांवों में ग्राम प्रहरी की भूमिका सीसीटीवी कैमरे जैसी, सूचना तंत्र…

57 minutes ago

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की तैयारियां तेज, कठौड़ा घाट का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

बीडीओ विनोद कुमार बिंद और प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर सिंह ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा, समय…

60 minutes ago

आपदा से बचाव के लिए सतर्कता और पूर्व तैयारी जरूरी

दिग्विजय नाथ पीजी कॉलेज में विशेष व्याख्यान, जोखिम कम करने में जनभागीदारी पर जोर गोरखपुर…

1 hour ago

सिकंदरपुर में दशहरा पर नहीं हुई रामलीला, वर्षों पुरानी परंपरा टूटने से मायूसी

नगरवासियों को भगवान श्रीराम के आदर्शों का मंचन देखने का नहीं मिला अवसर, आयोजन नहीं…

1 hour ago

राहुल गांधी के आवास पर विपक्ष का बड़ा जमावड़ा, चुनाव आयोग के खिलाफ आंदोलन को मिलेगी नई धार?

चाय पर जुटेगा विपक्ष! ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन तेज करने की तैयारी, INDIA गठबंधन…

4 hours ago