Wednesday, March 11, 2026
HomeUncategorizedकर्मा देवी समूह के मुख्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता गुलशन ग्रोवर होंगे...

कर्मा देवी समूह के मुख्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता गुलशन ग्रोवर होंगे मुख्य अतिथि

संसारपुर/बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)।कर्मा देवी समूह स्थापना दिवस 2025 का दो दिवसीय भव्य शुभारम्भ बुधवार को हुआ, जिसकी शुरुआत प्रेरक कथा के साथ हुई। आचार्य शांतनु महाराज के ओजस्वी उद्बोधन ने कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अतिथियों को जीवन मूल्यों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा—“जीवन लंबा नहीं, बल्कि सार्थक होना चाहिए।” उनकी कथा ने गुरु-शिष्य परंपरा, संत-संग और त्याग के महत्व को गहराई से उजागर किया।

ये भी पढ़ें –एसआईआर मुद्दे पर संसद के भीतर जोरदार बहस छिड़ी और आरोप- प्रत्यारोपों का आदान- प्रदान देशभर की सुर्खियाँ बना

समूह की मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशु सिंह गौतम ने बताया कि महाराज का मार्गदर्शन छात्रों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाला है। वहीं समूह के मुख्य सूचना अधिकारी यजुवेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि आज के परिवेश में शिक्षा, तकनीक और अध्यात्म का समन्वय अत्यंत आवश्यक हो गया है।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में समूह के चेयरमैन व सेवानिवृत्त आईएएस ओ० एन० सिंह ने आचार्य शांतनु महाराज को शॉल व स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका सम्मान किया। संपूर्ण संचालन रेडियो ओमनी द्वारा किया गया।

कर्मा देवी समूह अपने 16 वर्ष की सफल यात्रा पूर्ण होने पर 11 दिसंबर 2025 को भव्य स्थापना दिवस समारोह आयोजित करेगा। इस विशेष अवसर पर बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता गुलशन ग्रोवर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उनकी उपस्थिति कार्यक्रम को और भी खास तथा प्रेरणादायक बनाएगी।

चेयरमैन ओ० एन० सिंह ने कहा कि समूह ने वर्षों में शिक्षा, सामाजिक उत्तरदायित्व और व्यक्तित्व निर्माण में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। सतत प्रयासों से कर्मा देवी समूह ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और छात्रों के सर्वांगीण विकास में अलग पहचान बनाई है।

कर्मा देवी समूह स्थापना दिवस 2025 समारोह जिले में ज्ञान, संस्कृति और प्रेरणा का अनूठा संगम बनने जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments