कुआनो नदी में पलटी नाव, दो बच्चों सहित तीन की मौत

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धनघटा थानाक्षेत्र से बहने वाली कुआनो नदी में ग्राम मझौरा के निकट रविवार की दोपहर एक डोंगी नाव पलट गईl जिससे नदी में डूबकर दो बच्चों और एक बुजुर्ग सहित 3 की मौत हो गई।
प्राप्त समाचार के अनुसार ग्राम मझौरा के नकहा टोला निवासी गोपाल पुत्र बरखू (62) अपने इकलौते पोते आर्यन पुत्र शैलेंद्र (11) और शिवम पुत्र सुनील (12) के साथ गांव के पास स्थित कुआनो नदी के किनारे भैंस चरा रहे थे। दोपहर में भैंसें नदी में जाकर नहाने लगीं। इसी बीच कुछ भैंसें नदी के दूसरी तरफ चली गईं। उन्हें वापस लाने के लिए गोपाल ने नदी के किनारे बंधी मछुआरों की नाव लेकर जाने लगे और सहयोग के लिए उन्होने अपने पोते आर्यन और शिवम को भी साथ ले लिया। नाव नदी की बीच धारा में पहुंची थी कि उसमें पानी भरने लगा और देखते ही देखते नाव डूब गई। इस घटना में दोनों बच्चों समेत गोपाल भी डूब गए। नदी किनारे भैंस चरा रहे एक अन्य बच्चे ने घटना की सूचना ग्रामीणों और उनके परिजनों को दिया। देखते ही देखते घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से घण्टों की मशक्कत के बाद तीनों लोगों को नदी से बाहर निकाल लिया और एम्बुलेंस की सहायता से उन्हें सीएचसी हैंसर बाजार ले गयीl जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक धनघटा अनिल कुमार ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

सुबह सघन चेकिंग: 18 स्थानों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान के तहत 19 फरवरी 2026 की…

1 minute ago

✍️ प्रेम का रंग – त्याग, सहिष्णुता और ईमानदारी की प्रेरक कविता

प्रेम का रंग चढ़ता चला गया,यूँ लगा कि दुनिया हमारी है,त्याग का यत्न जब सीखा…

19 minutes ago

बेखौफ चोरों का तांडव: 250 केवी ट्रांसफार्मर न चुरा पाने पर 400 लीटर तेल पार, इलाके की बिजली ध्वस्त

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के चुरेब चौराहे पर…

20 minutes ago

परीक्षा के दिन लापता हुईं चार छात्राएं सीडब्ल्यूसी की निगरानी में मिलीं सुरक्षित

पलामू जिला पुलिस ने लापता चार नाबालिग छात्राओं को किया रेस्क्यू, मैट्रिक परीक्षा के दौरान…

24 minutes ago

पुरंदर संधि से आगरा दरबार तक: शिवाजी की ऐतिहासिक यात्रा

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा लेख डेस्क)महाराष्ट्र का वर्तमान छत्रपति संभाजीनगर (पूर्व नाम औरंगाबाद) इतिहास के…

56 minutes ago

खेरिया एयरपोर्ट पर तेज निर्माण, आगरा को मिलेगी नई हवाई पहचान

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आगरा सिविल एयरपोर्ट को आधुनिक हवाई सेवाओं से जोड़ने की दिशा…

1 hour ago