गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के अंग्रेज़ी विभाग के अध्यक्ष प्रो. अजय शुक्ल को नेपाल के लुम्बिनी में आयोजित एक समारोह सार्क प्राइड अवार्ड से नवाज़ा गया। यह सम्मान उन्हें अध्यक्ष के रूप में नवाचार करने, शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिए धराधाम इंटरनेशनल एवं एशिया बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न सार्क देशों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में नेपाल के लुम्बिनी स्थित बौद्ध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुबर्ण लाल बज्राचार्य एवं लुम्बिनी के मेयर के द्वारा प्रदान किया गया।
प्रो. अजय शुक्ल के इस सम्मान के लिए कुलपति प्रो. पूनम टंडन सहित विश्वविद्यालय के शिक्षकों , कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने बधाई दी है।
ध्यातव्य है कि यह प्रो. शुक्ल हमेशा से ही अपनी रचनात्मक एवं कुशल कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। प्रो. शुक्ल अपने अध्यापन में नये-नये प्रयोग से विद्यार्थियों में काफ़ी लोकप्रिय हैं। उनके यूट्यूब चैनेल के वीडियो विद्यार्थियों के लिए काफ़ी लाभदायक सिद्ध हुए हैं। उन्होंने बीस से अधिक विद्यार्थियों के शोध कार्य का निर्देशन किया है और पाँच पुस्तकों के अतिरिक्त तीन दर्जन से भी अधिक शोध पत्र एवं बुक चैप्टर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हुए हैं।
BRICS Summit 2026: भारत की कूटनीति का दम, मोदी की 15 से अधिक द्विपक्षीय बैठकों…
बीकापुर में सपा की सियासत गर्म, युवा चेहरे के रूप में हरिशंकर की दावेदारी चर्चा…
चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन का किया लोकार्पण संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। सिंचाई एवं…
निःशुल्क मेहंदी शिविर में उमड़ी माताओं-बहनों की भीड़, छात्राओं ने हुनर से सजाए हाथ महराजगंज…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। “जो राजनीतिक दल सैथवार समाज को पांच या उससे…
देवरिया में ट्रेन से 30.23 लाख रुपये नकद बरामद, संदिग्ध युवक हिरासत में; गोरखपुर ले…