अंगवस्त्र, छाता और टॉर्च भेंटकर दी गई विदाई, सेवाकाल के योगदान की हुई सराहना
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नवाबगंज क्षेत्र में प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) से सेवानिवृत्त जवानों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सेवानिवृत्त जवानों को अंगवस्त्र, छाता और टॉर्च भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उनके सेवाकाल में किए गए कार्यों और योगदान की सराहना करते हुए उनके सुखमय, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीओ पीआरडी अजय गुप्ता तथा विशिष्ट अतिथि आर.एन. शर्मा ने सेवानिवृत्त जवानों इदरीश, नईम खान, अजमत अली, रामनरेश यादव, रामकुमार गौतम, कृष्ण गोपाल पांडेय, चंद्रशेखर पाठक, मिश्रीलाल गौतम, रक्षाराम सोनकर और सुरेंद्रनाथ वर्मा को अंगवस्त्र, छाता एवं टॉर्च प्रदान कर सम्मानित किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि अजय गुप्ता ने कहा कि पीआरडी जवानों ने अपने सेवाकाल के दौरान पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया है। समाज और प्रशासन को सहयोग प्रदान करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जिसके बाद जवान अपने जीवन की नई पारी की शुरुआत करते हैं। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त जवानों के स्वस्थ, सुखी और समृद्ध जीवन की कामना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।समारोह में पीआरडी जवान लालचंद तिवारी, वीरेंद्र सोनकर, प्रफुल्ल मिश्रा, ऋचा मिश्रा, जटाशंकर पाठक, राम छबीले, अनुज कुमार पांडेय और शोभाराम गौतम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने सेवानिवृत्त जवानों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सेवाकाल में किए गए कार्यों की सराहना की।
डीएम ने कलेक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर वाहन को किया रवाना, बोले- पराली जलाने से…
90 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, सीमांचल पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दी…
52 परीक्षा केंद्रों पर 23 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी…
खेत में फसल देखने गया था आरुष, हादसे के बाद चालक फरार; पुलिस ने मशीन…
परिवार का इकलौता कमाने वाला था मृतक, परिजनों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की लगाई…
आत्मनिर्भरता और जनकल्याण को देंगे नई गति -श्री केशव प्रसाद मौर्य लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)…