वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l रेलवे सुरक्षा बल के स्थापना दिवस के अवसर पर वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त डॉ अभिषेक की अध्यक्षता में बुधवार को रेलवे सुरक्षा बल वाराणसी द्वारा लहुराबीर स्थित (IMA)इंडियन मेडिकल एसोसिएशन भवन में, वृहद रक्तदान शिविर (मेगा ब्लड डोनेशन कैंप) का आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त डॉ. अभिषेक ने बताया कि रक्तदान सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है इस कैंप के माध्यम से रेल सुरक्षा बल के जवानों का यह प्रयास है कि एक साथ सम्मिलित होकर जन-जीवन बचाएं। उन्होंने बताया की रेलवे सुरक्षा बल द्वारा रक्तदान शिविर लगाकर सहायक मंडल सुरक्षा आयुक्त/वाराणसी उग्रसेन सिंह एवं सहायक मंडल सुरक्षा आयुक्त/छपरा मुकेश कुमार परमार कुल 17 रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने रक्त दान कर आम जनता की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शायी ।
इसके साथ ही रेलवे सुरक्षा बल के स्थापना दिवस के अवसर पर वाराणसी मंडल के विभिन्न रेल सुरक्षा बल पोस्टों पर यात्री सेवा,जल सेवा,योग अभ्यास,श्रम दान, साफ-सफाई एवं वृक्षारोपण जैसे अनेक सामाजिक हित के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें रेलवे सुरक्षा बल के सदस्यों द्वारा बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया गया । मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव ने रेलवे सुरक्षा बल वाराणसी टीम सेवा के संकल्प की भावना की सराहना की है ।
बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं को सुरक्षा और कानूनी अधिकारों की दी जानकारी महराजगंज (राष्ट्र की…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में…
बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। विकास भवन सभागार में सिंचाई बंधु की बैठक उपाध्यक्ष गजेन्द्र मणि…
स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ…
2027 यूपी विधानसभा चुनाव: 115 सीटों पर सियासी गणित, BJP-SP के मुकाबले में BSP और…
स्वास्थ्य सेवाओं की जांच कर डीएम ने दिए सख्त निर्देश, मरीजों को बेहतर इलाज और…