ब्लाक स्तरीय श्रुतलेख व कंप्लीट द स्पेलिंग प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l राज्य शैक्षिक और प्रशिक्षण परिषद के आदेश पर गुरुवार को नगर स्थित बीआरसी कैंपस में हिंदी में श्रुतलेख तथा अंग्रेजी में कंप्लीट द स्पेलिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में ब्लॉक के 179 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया।
प्रारंभिक स्तर पर बच्चों के भाषा संबंधी कौशल में सुधार के लिए विद्यालय स्तर के बाद ब्लॉक स्तर पर हिंदी में श्रुतलेख तथा अंग्रेजी में कंप्लीट द स्पेलिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

प्रतियोगिता सुबह 10 बजे से 11 बजे तक चली। इसमें प्राथमिक स्तर पर प्राथमिक विद्यालय बतरौली के आयुष शर्मा, जूनियर स्तर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय जंगल चौरिया पश्चिमी के कुंवर निषाद, कंपोजिट स्तर पर कंपोजिट विद्यालय सिंघनजोड़ी और कंपोजिट विद्यालय सहुआडीह चंद्रपुर के जागृति गुप्ता तथा हिमांशु चौधरी ने बाजी मारी। बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह ने निरीक्षण कर परीक्षा का हाल जाना तथा रिजल्ट घोषित किया। बीईओ ने बताया कि परीक्षा सुचिता पूर्ण एवं सही ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा में प्रथम स्थान पाए बच्चे अब 26 सितंबर को जनपद स्तर के प्रतियोगिता में शामिल होंगे। इस दौरान इंद्रजीत मणि त्रिपाठी, अमरदीप शुक्ला, दुर्गेश त्रिपाठी, राकेश पांडेय, मेहरुद्दीन अली,संजय सिंह, गीता चतुर्वेदी, रिपुंजय सिंह, राजकुमार भास्कर आदि मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस

डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…

9 hours ago

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

9 hours ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

9 hours ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

9 hours ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

9 hours ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

10 hours ago