पुलिस और जनता ने बढ़-चढ़कर लिया भाग
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
गोरखनाथ क्षेत्र में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस के जवानों के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस शिविर में रक्तदान के साथ-साथ शुगर और हीमोग्लोबिन की जांच भी की गई।
शिविर का उद्देश्य रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना और जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना था। आयोजन के दौरान विशेषज्ञों ने रक्तदान के फायदे बताते हुए लोगों को नियमित रूप से रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों ने कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है, जो किसी की जान बचाने में सहायक हो सकता है। शिविर में शामिल लोगों ने इसे एक सराहनीय पहल बताया और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में भाग लेने की प्रतिबद्धता जताई।
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनता के बीच विश्वास मजबूत करने…
1100 मीटर लंबे मार्ग का विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने किया शिलान्यास, गुणवत्ता और समयबद्ध…
आनंद नगर मंडी के आठ क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों की सुविधा और…
महिला व्रतियों की सुरक्षा के लिए सादी वर्दी में तैनात रहेंगी महिला पुलिसकर्मी, संवेदनशील घाटों…
पूजन सामग्री की खरीदारी से गुलजार हुआ बरहज का बाजार, जाम से राहगीर परेशान बरहज/देवरिया…
प्रतिमा विसर्जन के दौरान खड़खड़िया पुल के पास हुआ था हादसा, कई घंटे तक चला…