Saturday, May 2, 2026
Home Blog Page 63

लोकसंग्रह पर आधारित पुस्तकों का गोरखपुर विश्वविद्यालय में विमोचन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने राजनीति विज्ञान विषय की दो महत्वपूर्ण पुस्तकों “लोकसंग्रह: द भारतीया मॉडल-ए टाइमलेस विजन फॉर ग्लोबल लीडरशिप” तथा “लोकसंग्रह: भारतीय मॉडल- वैश्विक नेतृत्व की एक शाश्वत दृष्टि” का विमोचन किया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. रजनीकांत पाण्डेय, समाजशास्त्र के डॉ. दीपेन्द्र मोहन, विभाग के वरिष्ठ शिक्षक, शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
इन पुस्तकों का संपादन डॉ. महेंद्र कुमार सिंह ने किया है। दोनों पुस्तकें राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा इंडियन काउंसिल ऑफ सोशल साइंस रिसर्च (आईसीएसएसआर) के सहयोग से आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी “भारतीय ज्ञान परंपरा और वैश्विक नेतृत्व की अवधारणा” में प्रस्तुत शोधपत्रों पर आधारित हैं।
पुस्तकों में रेखांकित किया गया है कि भारतीय ज्ञान परंपरा नेतृत्व की एक समग्र एवं नैतिक अवधारणा प्रस्तुत करती है, जो कर्तव्य, नैतिकता, समरसता और लोककल्याण पर आधारित है। भारतीय दर्शन में ‘लोकसंग्रह’ की अवधारणा, जिसका उल्लेख भगवद्गीता में मिलता है, नेतृत्व को शक्ति प्रदर्शन के बजाय समाज और मानवता के प्रति नैतिक दायित्व के रूप में देखने की प्रेरणा देती है। विभिन्न विद्वानों के लेखों में ‘लोकसंग्रह’ को नैतिक, समावेशी और उत्तरदायी वैश्विक नेतृत्व का आधार बताया गया है।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने इस अकादमिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा के मूल सिद्धांत आज के वैश्विक विमर्श को नई दिशा दे सकते हैं।
डॉ. महेंद्र कुमार सिंह ने कुलपति के मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करते हुए विभागाध्यक्ष प्रो. रजनीकांत पाण्डेय तथा वरिष्ठ शिक्षकों प्रो. विनीता पाठक, प्रो. गोपाल प्रसाद, प्रो. रुसिराम महानंदा और डॉ. अमित उपाध्याय सहित सभी विद्वानों और शोधार्थियों के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि ये पुस्तकें वैश्विक नेतृत्व के समकालीन विमर्श में भारतीय दृष्टिकोण को सशक्त रूप से प्रस्तुत करेंगी।

संस्कृत और पालि भाषा भारतीय ज्ञान परंपरा की आधारशिला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय गोरखपुर तथा संस्कृत एवं प्राकृत भाषा विभाग, गोरखपुर विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में “भारतीय ज्ञान परंपरा में संस्कृत एवं पालि साहित्य का अवदान” विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता कुलपति प्रो. पूनम टण्डन ने की। उन्होंने अपने उद्बोधन में राजकीय बौद्ध संग्रहालय के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए संग्रहालय के आगामी नवाचार सेमिनार पर बल दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा विदेशी छात्रों को जोड़ने में सहायक सिद्ध होगी और विकसित भारत की कल्पना ऐसे आयोजनों से ही साकार हो सकती है।
मुख्य वक्ता प्रो. प्रयाग नारायण मिश्र, अध्यक्ष संस्कृत विभाग, इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रयागराज ने संस्कृत एवं पालि साहित्य के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि पालि भारतीय ज्ञान परंपरा की संरक्षिका है, जबकि संस्कृत उसका संरक्षण करती है। उन्होंने बताया कि संस्कृत ज्ञान-विज्ञान की भाषा है और भारतीय ज्ञान परंपरा हमारी विरासत है, जो निरंतर प्रवाहित हो रही है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि पुस्तकालयों के क्षरण के बावजूद यह परंपरा शाश्वत बनी हुई है।
अतिथियों का स्वागत विभागाध्यक्ष एवं कला संकाय अधिष्ठाता प्रो. कीर्ति पांडेय ने किया, जबकि विषय प्रवर्तन संगोष्ठी के संयोजक डॉ. देवेंद्र पाल ने प्रस्तुत किया। संचालन डॉ. सूर्यकांत त्रिपाठी ने किया।
उप निदेशक, राजकीय बौद्ध संग्रहालय डॉ. यशवंत सिंह राठौड़ ने संगोष्ठी की समीक्षा करते हुए बताया कि कार्यक्रम में दो तकनीकी सत्र आयोजित हुए, जिनमें 25 शोधार्थियों ने शोध पत्र प्रस्तुत किए। इसके साथ ही 10 विशिष्ट अतिथियों, चार मुख्य अतिथियों के व्याख्यान तथा दो अध्यक्षीय उद्बोधन हुए।
समापन सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. हर्ष सिन्हा (रक्षा अध्ययन विभाग) तथा अध्यक्ष के रूप में प्रो. कीर्ति पांडेय ने अपने विचार व्यक्त किए। संचालन संगोष्ठी के सचिव डॉ. धमेन्द्र कुमार सिंह ने किया।

भागलपुर क्षेत्र की पंचायतों में लापरवाही का आलम

पंचायत भवनों पर लटक रहे ताले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
विकास खंड क्षेत्र की 64 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि कई पंचायत भवनों पर अक्सर ताले लटके रहते हैं, जिससे लोगों को अपने जरूरी कार्यों के लिए बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र बनवाने, परिवार रजिस्टर की नकल निकालने सहित अन्य जरूरी कार्यों के लिए उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत सहायकों के समय से कार्यालय न आने के कारण लोग घंटों इंतजार करने के बाद भी खाली हाथ लौटने को मजबूर हो जाते हैं।
बताया जाता है कि पंचायत भवनों पर कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति न होने से सरकारी योजनाओं से जुड़े कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। मजबूरी में लोग प्राइवेट संस्थानों और जन सेवा केंद्रों का सहारा ले रहे हैं, जहां उनसे मनमाने पैसे लिए जा रहे हैं।
ग्रामीणों के अनुसार यदि कभी पंचायत कार्यालय खुला भी मिल जाता है तो नेटवर्क की समस्या बताकर काम टाल दिया जाता है। क्षेत्र की 64 ग्राम पंचायतों में से करीब 10 पंचायत सहायकों के कार्यालयों पर अक्सर ताले लटके रहते हैं, जिससे आम जनता को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ महिला पंचायत सहायक अपने ससुराल में रहकर ही वेतन ले रही हैं और पंचायत भवन में नियमित रूप से उपस्थित नहीं होतीं। भास्कर देवरी, तेलिया शुक्ला और भागलपुर सहित कई गांवों में यह समस्या देखने को मिल रही है।
इस संबंध में सीडीओ देवरिया से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने इस विषय में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। वहीं डीपीआरओ रतन कुमार से बात की गई तो उन्होंने भी कोई जवाब नहीं दिया और फोन काट दिया। हालांकि एडीओ पंचायत अनिल दुबे ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

नारी सशक्तिकरण के संदेश के साथ एनएसएस शिविर का तीसरा दिन रहा प्रेरणादायक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दिग्विजय नाथ पी.जी. कॉलेज, गोरखपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सप्तदिवसीय विशेष शिविर के तृतीय दिवस का शुभारंभ मीराबाई छात्रावास स्थित दिग्विजय नाथ स्मृति सभागार में गरिमामय वातावरण में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती, महंत दिग्विजय नाथ एवं राष्ट्र संत अवैद्यनाथ की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण के साथ की गई। स्वयंसेवकों ने लक्ष्य गीत एवं प्रार्थना के माध्यम से राष्ट्रभक्ति और सेवा भावना का संदेश दिया।
प्रातःकालीन सत्र में ताइक्वांडो एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिसमें प्रशिक्षक आदित्य जायसवाल, विजय प्रजापति और सुष्मिता कुमारी ने स्वयंसेवकों को आत्मरक्षा के महत्वपूर्ण गुर सिखाए। इसके बाद “विकसित देश 2047 बनने में उत्तर प्रदेश की भूमिका” विषय पर निबंध प्रतियोगिता हुई, जिसमें प्रतिभागियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए।
दोपहर के बौद्धिक सत्र में “नारी सशक्तिकरण” विषय पर प्रोफेसर अर्चना सिंह ने प्रभावशाली व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति उसकी महिलाओं की स्थिति से आंकी जाती है। नारी को समाज और राष्ट्र निर्माण की धुरी बताते हुए उन्होंने शिक्षा को सशक्तिकरण का सबसे प्रभावी माध्यम बताया। उन्होंने सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और मनोवैज्ञानिक आयामों पर विस्तार से चर्चा करते हुए महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता और आत्मसम्मान को आवश्यक बताया।
उन्होंने वर्तमान समय में महिलाओं की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि आज महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर रही हैं, लेकिन लैंगिक भेदभाव, बाल विवाह और घरेलू हिंसा जैसी समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने स्वयंसेवकों से नारी सम्मान और समानता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. जितेन्द्र कुमार पाण्डेय ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. प्रदीप यादव ने किया। इस अवसर पर डॉ. निधि राय, डॉ. पीयूष सिंह सहित कई स्वयंसेवकों का सहयोग रहा।

टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ सभा का आयोजन

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर टीबी रोग से बचाव के लिए प्रसार के रूप मे नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया।
मंगलवार को सीएचसी बरहज के प्रांगण मे सीएमओ देवरिया के निर्देश पर डाक्टरों व मरीजों की मौजूदगी मे टीबी रोग से बचाव एवं दवाओं के प्रयोग के प्रसार के लिए कलाकारों द्वारा टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। नुक्कड़ सभा को लोगो देखा और सरकार के इस प्रयास को सराहा, आये हुए मरीजों ने सुरक्षा के गूढ सीखे।इस दौरान डॉ ए के गुप्ता, डॉ अजय पाल, डॉ बीएन पाठक, शैलेष तिवारी( चीफ फार्मसिस्ट) पंकज कुमार, डॉ बाल कृष्ण, रवि किरण (नर्स),खुश्बू (नर्स) सहित आदि लोग मौजूद रहे।

पूर्व छात्र सम्मेलन में गूंजा शोध का स्वर, छात्रों को मिलेगा विशेष प्रोत्साहन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में आयोजित “एडवांसेज इन फंडामेंटल एंड एप्लाइड बॉटनी (AFAB-2026)” राष्ट्रीय सम्मेलन एवं BAAG पूर्व छात्र सम्मेलन में शोध, नवाचार और पूर्व छात्रों के योगदान पर विशेष जोर दिया गया। देशभर से आए शिक्षाविदों, शोधार्थियों और छात्रों ने इसमें भाग लेकर वैज्ञानिक चर्चा को समृद्ध किया।
मुख्य अतिथि डॉ. आरडी त्रिपाठी ने जलवायु परिवर्तन और कीटनाशकों के प्रभाव पर अपने विचार रखते हुए शोध के नए आयामों की आवश्यकता बताई। अध्यक्षता करते हुए प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पूर्व छात्रों का सहयोग विभाग की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम संयोजक डॉ. अभय सिंह और विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल कुमार द्विवेदी ने आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत की।
उद्घाटन सत्र में BAAG स्मृति ग्रंथ का विमोचन और पोस्टर बोर्ड का अनावरण किया गया। प्रो. अनिल कुमार द्विवेदी ने पूर्व छात्र संगठन के गठन और उसके उद्देश्यों की जानकारी दी।
गोल्ड मेडल और स्कॉलरशिप की घोषणा BAAG एसोसिएशन ने वनस्पति विज्ञान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र को गोल्ड मेडल देने की घोषणा की। साथ ही नव प्रवेशित छात्रों को वेलकम किट और एमएससी बॉटनी व माइक्रोबायोलॉजी के टॉपर्स को स्कॉलरशिप देने का निर्णय लिया गया।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि पूर्व छात्र विश्वविद्यालय के ब्रांड एंबेसडर होते हैं। विज्ञान संकाय के डीन ने विभाग की उपलब्धियों की सराहना की।
तीन तकनीकी सत्रों में औषधीय पादप, सतत कृषि, माइक्रोबायोलॉजी, जीनोमिक्स, बायोटेक्नोलॉजी, पादप संरक्षण, एथ्नोमेडिसिनल पादप, इनवेसिव प्रजातियों के बायोएनर्जी उपयोग, बीज प्राइमिंग और माइक्रोप्लास्टिक के प्रभाव जैसे विषयों पर शोध पत्र और पोस्टर प्रस्तुत किए गए। 50 से अधिक पोस्टरों का मूल्यांकन डॉ. अशोक कुमार और डॉ. नीरज श्रीवास्तव ने किया।
समापन सत्र में पुरस्कार वितरित किए गए। मौखिक प्रस्तुति में संदीप कुमार, नोमान आरिफ और सौरभ कुमार विजेता रहे, जबकि सर्वश्रेष्ठ पोस्टर के लिए कल्पना मधेशिया, अभिषेक प्रताप और शिवांगी रूंगटा को सम्मानित किया गया।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ राष्ट्रगान कर कार्यक्रम का समापन हुआ।

बलिया कलेक्ट्रेट का कमिश्नर ने किया निरीक्षण, विकास कार्यों की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश


बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
मंडलायुक्त विवेक ने मंगलवार को बलिया कलेक्ट्रेट का निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने कलेक्ट्रेट परिसर के विभिन्न कार्यालयों में पहुंचकर कार्य प्रणाली, अभिलेखों के रखरखाव, साफ-सफाई और कार्यालयों की व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया।कमिश्नर ने जिलाधिकारी कार्यालय, आंग्ल लेखाकार कार्यालय, संयुक्त कार्यालय, प्रपत्र ग्रह, मुख्य राजस्व लेखाकार, निराकरण पोर्टल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कार्यालय तथा भूलेख कार्यालय का निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने न्यायालय मुख्य राजस्व अधिकारी कार्यालय, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे), न्यायालय नगर मजिस्ट्रेट, न्यायिक अभिलेखागार, न्यायालय चकबंदी कार्यालय और राजस्व अभिलेखागार का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान फाइलों के रखरखाव और कार्यालयों की व्यवस्था संतोषजनक मिलने पर उन्होंने जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की सराहना की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता से जुड़े मामलों में पारदर्शिता बनाए रखते हुए शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इसके बाद कलेक्ट्रेट स्थित आपदा कंट्रोल रूम में मंडलायुक्त की अध्यक्षता में आईजीआरएस और जनसुनवाई प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी एसडीएम, बीडीओ और ईओ उपस्थित रहे। कमिश्नर ने अधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और निर्देश दिया कि सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करें। उन्होंने कहा कि बीडीओ अपने ब्लॉक और एसडीएम अपनी तहसील के विकास की जिम्मेदारी को प्राथमिकता दें। साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करने, मिड-डे मील की गुणवत्ता की जांच करने तथा विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।विकास भवन सभागार में आयोजित एक अन्य बैठक में कमिश्नर विभिन्न विभागों के विकास कार्यों और निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि 15 दिनों के भीतर अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्रों की पहचान कर उनके खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए। साथ ही प्राइवेट अस्पतालों की जांच कर यह सुनिश्चित किया जाए कि वहां योग्य डॉक्टर ही सेवाएं दे रहे हों।
कमिश्नर ने सड़क, बिजली और अन्य आधारभूत सुविधाओं को दुरुस्त रखने पर जोर देते हुए कहा कि जर्जर बिजली तारों को प्राथमिकता के आधार पर बदला जाए और खराब सड़कों की शीघ्र मरम्मत कराई जाए। इसके अलावा खनन विभाग को अवैध खनन और अवैध वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाए।
बैठकों और निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, सीडीओ ओजस्वी राज, सीआरओ त्रिभुवन, एडीएम अनिल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

रामनवमी-नवरात्रि को लेकर लेहड़ा मंदिर में तैयारियां तेज, डीएम-एसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

अलग प्रवेश-निकास, पार्किंग, बैरिकेडिंग और
साफ-सफाई, पेयजल व मोबाइल शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी रामनवमी और नवरात्रि पर्व को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने थाना बृजमनगंज क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध लेहड़ा मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मंदिर में दर्शन-पूजन कर जनसुविधाओं एवं सुरक्षा प्रबंधों का गहन जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर एवं आस-पास की व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए यातायात रूट, सुरक्षा व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि दर्शन के लिए पुरुष एवं महिलाओं के लिए पृथक प्रवेश एवं निकास द्वार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भीड़-भाड़ के दौरान अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो।
जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी बृजमनगंज को निर्देशित करते हुए मंदिर परिसर एवं आस-पास के क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाने को कहा। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मोबाइल शौचालय एवं स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर मार्ग पर अतिक्रमण को तत्काल हटवाने पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी श्रद्धालु को आवागमन में असुविधा नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न एबरती जाए और सभी इंतजाम समय रहते पूर्ण कर लिए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसमें किसी भी स्तर पर कमी नहीं रहनी चाहिए।
वहीं पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए पार्किंग, बैरिकेडिंग एवं यातायात नियंत्रण को लेकर क्षेत्राधिकारी फरेंदा को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से भीड़-भाड़ वाले दिनों में महिला सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती एवं सतर्कता बरतने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी फरेंदा शैलेन्द्र गौतम सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे। प्रशासन द्वारा किए जा रहे इन व्यापक इंतजामों से यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार रामनवमी और नवरात्रि पर्व श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित वातावरण में संपन्न होगा।

इजरायल का बड़ा दावा: हमले में ईरान के कमांडर गुलामरेजा सुलेमानी ढेर, सिक्योरिटी चीफ लारिजानी के मारे जाने की भी खबर

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच Israel Defense Forces ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि उसके हवाई हमले में ईरान के कमांडर Gholamreza Soleimani मारे गए हैं। इजरायली सेना के मुताबिक सुलेमानी Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) की बासिज यूनिट के प्रमुख थे और पिछले छह वर्षों से इस पद पर कार्यरत थे।

सिक्योरिटी चीफ अली लारिजानी के मारे जाने का भी दावा

इजरायल ने यह भी दावा किया है कि बीती रात हुए हवाई हमले में ईरान के सुरक्षा प्रमुख Ali Larijani भी मारे गए हैं। लारिजानी को ईरान के प्रभावशाली अधिकारियों में गिना जाता है। हालांकि इन दावों को लेकर ईरान की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

क्या बोले इजरायल के रक्षा मंत्री

इजरायल के रक्षा मंत्री Israel Katz ने कहा कि आईडीएफ के हमले में लारिजानी और बासिज कमांडर को खत्म कर दिया गया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी इजरायल के विनाश की योजना बनाएगा, उसे निशाना बनाया जाएगा।

इजरायल की सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि सुलेमानी के नेतृत्व में बासिज यूनिट ने ईरान में कई दमनकारी अभियानों का नेतृत्व किया था, जिनमें व्यापक गिरफ्तारियां और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल प्रयोग शामिल था।

ये भी पढ़े – ‘वर्क विद नेहा भारती’ पहल से युवाओं को रोजगार का अवसर, पार्ट-टाइम और फुल-टाइम काम से आय का दावा

17 दिनों से जारी है जंग

पश्चिम एशिया में Iran, Israel और United States के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। यह संघर्ष पिछले 17 दिनों से जारी है।

जानकारी के मुताबिक इस टकराव की शुरुआत 28 फरवरी को हुई थी, जब अमेरिका और इजरायल के गठबंधन ने ईरान पर हवाई हमले किए। इसके जवाब में ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया और रणनीतिक Strait of Hormuz को रोककर दबाव बनाने की कोशिश की।

पश्चिम एशिया में बढ़ते इस संघर्ष को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ती जा रही है और कई देश तनाव कम करने की अपील कर रहे हैं।

ये भी पढ़े – मंडलायुक्त अनिल ढींगरा की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक, योजनाओं की प्रगति पर हुई चर्चा

मंडलायुक्त अनिल ढींगरा की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक, योजनाओं की प्रगति पर हुई चर्चा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। मंडलायुक्त सभागार में Anil Dhingra की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति, क्रियान्वयन की स्थिति और लंबित कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।

मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी विकास कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया और लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में Deepak Meena (जिलाधिकारी), Shashwat Tripurari (मुख्य विकास अधिकारी), Vikas Yadav (डीएफओ), Himanshu Verma, Deepak Gupta सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा पीडब्ल्यूडी के नोडल अधिकारी A.K. Singh और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे।

ये भी पढ़े – ईद और नवरात्रि से पहले गैस सिलेंडर की कमी पर कांग्रेस का प्रदर्शन, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

विभागों ने प्रस्तुत की प्रगति रिपोर्ट

बैठक के दौरान अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिस पर मंडलायुक्त ने समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें और लंबित विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कराएं, ताकि जनता को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।

ये भी पढ़े – ‘वर्क विद नेहा भारती’ पहल से युवाओं को रोजगार का अवसर, पार्ट-टाइम और फुल-टाइम काम से आय का दावा

‘वर्क विद नेहा भारती’ पहल से युवाओं को रोजगार का अवसर, पार्ट-टाइम और फुल-टाइम काम से आय का दावा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। सोशल मीडिया पर इन दिनों “वर्क विद नेहा भारती” नाम से एक रोजगार संबंधी पहल चर्चा में है। इस पहल की जानकारी Neha Bharti ने देते हुए बताया कि इसके माध्यम से युवाओं, नौकरीपेशा लोगों और गृहिणियों को पार्ट-टाइम और फुल-टाइम कार्य करने का अवसर दिया जा रहा है।

नेहा भारती के अनुसार इस प्लेटफॉर्म से जुड़कर लोग अपनी सुविधा के अनुसार काम कर सकते हैं और 15 हजार से 50 हजार रुपये तक की आय अर्जित करने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

छात्र और अन्य लोग भी कर सकते हैं आवेदन

जानकारी के मुताबिक इस कार्य में 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ अन्य इच्छुक लोग भी आवेदन कर सकते हैं। बताया गया कि पढ़ाई या नौकरी के साथ-साथ लोग अपने खाली समय में भी इस काम को कर सकते हैं।

ये भी पढ़े – सर्किल रेट बढ़ोतरी के विरोध में बरहज बार एसोसिएशन का प्रदर्शन, अधिवक्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क

नेहा भारती ने बताया कि यह कार्य सरकार के तहत पंजीकृत (गवर्नमेंट रजिस्टर्ड) बताया जा रहा है। इच्छुक लोग अधिक जानकारी के लिए व्हाट्सएप नंबर 95697 23028 पर संपर्क कर सकते हैं।

अतिरिक्त आय का अवसर

उन्होंने कहा कि आज के समय में कई युवा पढ़ाई के साथ-साथ अतिरिक्त आय के अवसर तलाशते हैं। ऐसे में यह पहल उनके लिए उपयोगी साबित हो सकती है। इसके अलावा गृहिणियां और नौकरीपेशा लोग भी अपने खाली समय में इससे जुड़कर काम कर सकते हैं।

नेहा भारती ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य लोगों को लचीले समय में काम करने का अवसर देना और अतिरिक्त आय का स्रोत उपलब्ध कराना है, ताकि अधिक से अधिक लोग इससे जुड़कर लाभ उठा सकें।

ये भी पढ़े – ईद और नवरात्रि से पहले गैस सिलेंडर की कमी पर कांग्रेस का प्रदर्शन, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

ईद और नवरात्रि से पहले गैस सिलेंडर की कमी पर कांग्रेस का प्रदर्शन, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ईद और नवरात्रि पर्व को देखते हुए गैस सिलेंडर की कमी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने Islam Khan के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी को संबोधित पत्रक Alka Singh को सौंपा।

त्योहारों के समय बढ़ जाती है मांग

इस मौके पर इस्लाम खान ने कहा कि त्योहारों के दौरान गैस सिलेंडर की मांग काफी बढ़ जाती है, लेकिन इस समय गैस एजेंसियों पर पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रमजान के महीने में रोजा रखने वाले लोगों को इससे काफी परेशानी हो रही है।

उन्होंने बताया कि कई उपभोक्ताओं ने गैस सिलेंडर बुक कराया है, लेकिन इसके बावजूद समय पर गैस नहीं मिल पा रही है। ऐसे में जनहित को देखते हुए प्रशासन को गैस सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित करनी चाहिए।

ये भी पढ़े – गोरखपुर में पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान की दिनदहाड़े हत्या, मार्निंग वॉक के दौरान बदमाशों ने मारी गोली और चाकू से किए वार

नवरात्रि से पहले समस्या का समाधान करने की मांग

सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के नेता और दलित कांग्रेस के प्रदेश सचिव Dindayal Prasad ने कहा कि Navratri पर्व की शुरुआत 19 मार्च से होने जा रही है, लेकिन सरकार के आश्वासन के बावजूद लोगों को गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।

उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को गैस एजेंसियों पर लंबी लाइन लगानी पड़ रही है और कई लोग बिना सिलेंडर लिए ही वापस लौटने को मजबूर हैं।

कई कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद

ज्ञापन सौंपने के दौरान शिवशंकर गौतम, इजहारुल खान, संजय गुप्ता, यूसुफ खान, अब्दुल वाहिद, अब्दुल सलाम, देवेंद्र कुमार, तजामिल हुसैन, नरेंद्र कुमार और इसराइल नासिर खान सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन से मांग की कि त्योहारों को देखते हुए गैस सिलेंडर की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

ये भी पढ़े – सर्किल रेट बढ़ोतरी के विरोध में बरहज बार एसोसिएशन का प्रदर्शन, अधिवक्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

सर्किल रेट बढ़ोतरी के विरोध में बरहज बार एसोसिएशन का प्रदर्शन, अधिवक्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सर्किल रेट में हालिया बढ़ोतरी के विरोध में Bar Association Barhaj के अधिवक्ताओं ने मंगलवार को विरोध जताते हुए राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।

अधिवक्ताओं ने बढ़ाए गए सर्किल रेट को वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि इस निर्णय से क्षेत्र में जमीन की खरीद-फरोख्त पर नकारात्मक असर पड़ेगा।

ज्ञापन को Vipin Dwivedi, उपजिलाधिकारी बरहज को सौंपा गया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने बताया कि बरहज तहसील का भौगोलिक क्षेत्र विशेष परिस्थितियों से प्रभावित है, इसलिए यहां सर्किल रेट में मनमानी बढ़ोतरी उचित नहीं है।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का हवाला

अधिवक्ताओं ने बताया कि बरहज तहसील के दक्षिण दिशा में Saryu River और पश्चिम दिशा में Rapti River बहती है। इन नदियों के तटवर्ती क्षेत्रों में हर वर्ष बाढ़ की समस्या बनी रहती है।

बाढ़ के कारण यहां के किसानों को खेती-किसानी में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। अधिकतर किसान केवल रबी की फसल ही बो पाते हैं। इसके अलावा क्षेत्र की जमीन बलुई होने के कारण उसकी कीमत पहले से ही कम है।

ये भी पढ़े – सऊदी अरब में काम कर रहे युवक से 8 दिन से संपर्क टूटा, महराजगंज के परिवार में बढ़ी चिंता

अधिवक्ताओं का कहना है कि ऐसी स्थिति में सर्किल रेट में मनमानी बढ़ोतरी से जमीन की खरीद-फरोख्त पर गंभीर असर पड़ेगा और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

अधिवक्ताओं की मौजूदगी

इस दौरान बार संघ के अध्यक्ष Chandra Gupta Yadav समेत कई अधिवक्ता मौजूद रहे। इनमें गिरीश वर्मा, अमरेश यादव, नागेंद्र सिंह, श्रवण कुमार सिंह, अंबिकेश सिंह, अमित भार्गव तिवारी, वीरेंद्र यादव सहित अन्य अधिवक्ता शामिल थे।

अधिवक्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र की परिस्थितियों को देखते हुए सर्किल रेट में की गई बढ़ोतरी को वापस लिया जाए, ताकि किसानों और आम लोगों को राहत मिल सके।

ये भी पढ़े – गोरखपुर में पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान की दिनदहाड़े हत्या, मार्निंग वॉक के दौरान बदमाशों ने मारी गोली और चाकू से किए वार

छोटी सी भलाई

0

✍️ डा० कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’

एक नाविक ने एक पेंटर को बुलाया
और अपनी नाव पेंट करने को कहा,
पेंटर ने नाव को लाल पेंट कर दिया,
जैसा नाव का मालिक चाहता था।

पेंटर अपने पैसे लेकर चला गया,
अगले दिन पेंटर के घर वह नाविक
पहुँचा और उसने एक बड़ी धनराशि
का चेक उस पेंटर को लिख कर दिया।

पेंटर भौंचक्का रह गया और पूछा,
किस बात के इतने पैसे दे रहे हैं,
मुझे मेरे पेंट व पेंटिंग करने के सारे
पैसे तो आपने कल ही दे दिया था ?

मालिक ने कहा ये पेंट का पैसा नहीं है,
बल्कि ये उस नाव में जो “छेद” था,
उसको भी रिपेयर करने का पैसा है,
और आपके अच्छे काम का पैसा है।

पेंटर ने कहा अरे साहब, वो तो एक
छोटा सा छेद था, जो मैंने बंद कर
दिया था, उस छोटे से छेद के लिए
इतना पैसा लेना ठीक नहीं लग रहा।

मालिक ने कहा दोस्त, तुम्हें पूरी बात
पता नहीं, मैं विस्तार से समझाता हूँ,
जब मैंने तुम्हें पेंट के लिए कहा तो
जल्दी में तुम्हें छेद बताना भूल गया था।

और जब पेंट सूख गया, मेरे दोनों
बच्चे उस नाव को समुद्र में लेकर
नौकायन के लिए निकल गए !
पर मैं उस वक़्त घर पर नहीं था ।

लेकिन जब लौट कर घर आया
और अपनी पत्नी से ये सुना कि
बच्चे नाव लेकर नौकायन पर निकल
गए हैं, तो मैं बदहवास सा हो गया।

क्योंकि मुझे याद आया कि नाव में
तो छेद है ! मैं गिरता पड़ता भागा,
उस तरफ, जिधर मेरे प्यारे बच्चे गए थे,
लेकिन मुझे बच्चे सकुशल मिल गए।

तो मेरी ख़ुशी का आलम आप खुद
समझ सकते हो, मैंने छेद चेक किया,
तो पता चला कि, मुझे बिना बताये ही,
तुम उसे पहले ही रिपेयर कर चुके हो।

तो मेरे दोस्त उस महान कार्य के
लिए तो ये पैसे भी बहुत थोड़े हैं !
मेरी औकात नहीं कि उस कार्य के
बदले तुम्हे ठीक ठाक पैसे दे पाऊं !

भलाई का कार्य मौका मिलते ही
करते रहना चाहिए, भले छोटा सा
कार्य ही क्यों न हो, छोटा सा कार्य
भी कभी बहुत अमूल्य हो जाता है।

जिन्होने हमारे जीवन की नाव कभी
भी रिपेयर की, उन्हें हार्दिक धन्यवाद दें,
और आदित्य प्रयत्नशील रहें कि हम
किसी की जीवन नैय्या यूँ डूबने न दें।

गोरखपुर में पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान की दिनदहाड़े हत्या, मार्निंग वॉक के दौरान बदमाशों ने मारी गोली और चाकू से किए वार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर जिले के Chiluatal Police Station क्षेत्र के Bargadwa इलाके में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब मार्निंग वॉक पर निकले Rajkumar Chauhan की बदमाशों ने दिनदहाड़े हत्या कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब चार हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। सबसे पहले बदमाशों ने उनके सिर में गोली मारी, इसके बाद सीने में चाकू से कई वार किए। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद राजकुमार चौहान अपनी जान बचाने के लिए करीब 100 मीटर तक भागे, लेकिन हमलावरों ने पीछा कर दोबारा हमला कर दिया।

मौत की पुष्टि के बाद फरार हुए बदमाश

स्थानीय लोगों के अनुसार हमलावर कुछ देर तक मौके पर ही बैठे रहे और जब उन्हें यकीन हो गया कि राजकुमार चौहान की मौत हो चुकी है, तब वे वहां से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि बदमाश अपनी गाड़ी कुछ दूरी पर खड़ी कर पैदल ही घटनास्थल तक पहुंचे थे और वारदात को अंजाम दिया।

ये भी पढ़े – महराजगंज: हेड कांस्टेबल दिलीप गुप्ता बने उपनिरीक्षक, एसपी सोमेंद्र मीना ने कंधे पर स्टार लगाकर किया सम्मानित

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तुरंत BRD Medical College ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इलाके में पुलिस बल तैनात

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया। गांव में एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं।

पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है और हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़े – सऊदी अरब में काम कर रहे युवक से 8 दिन से संपर्क टूटा, महराजगंज के परिवार में बढ़ी चिंता