Tuesday, July 7, 2026
Home Blog Page 593

दशमोत्तर छात्रवृत्ति से वंचित समस्त वर्गों के छात्रों के लिए पोर्टल खुला

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा )जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुज कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत वंचित समस्त वर्गों के छात्रों के लिए पोर्टल निम्न विवरण अनुसार खोला गया है। उन्होंने बताया कि संस्थान द्वारा मास्टर डाटा लॉक करने की तिथि 10 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2025 तक (कक्षा 11-12 को छोड़कर), छात्रों द्वारा रजिस्ट्रेशन/ऑनलाइन करने की तिथि 27 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक, छात्रों द्वारा फाइनल प्रिंट आउट निकालने एवं हार्ड कॉपी को छात्रों द्वारा वांछित संलग्नको सहित शिक्षण संस्था में जमा किए जाने की तिथि 1 नवंबर 2025, शिक्षण संस्थान द्वारा आवेदन पत्र को ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करने की तिथि 2 नवंबर 2025, त्रुटिपूर्ण आवेदन को छात्रों के स्तर से सही करने की तिथि 8 नवंबर से 11 नवंबर 2025 तक तथा छात्रों द्वारा सही आवेदन को जमा करना एवं संस्था द्वारा पुनः अग्रसारित करने की तिथि 12 नवंबर 2025 तक किया जाना है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि जनपद के समस्त दशमोत्तर शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य/प्रचार्य उपरोक्त विवरण के अनुसार समस्त प्रक्रियात्मक कार्यवाही पूर्ण करा लें, जिससे कोई भी पात्र छात्र छात्रवृत्ति पाने से वंचित न हो सके।

ये भी पढे- Fatehpur News: पति से विवाद के बाद फंदे से लटका मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

Fatehpur News: पति से विवाद के बाद फंदे से लटका मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

फतेहपुर/चौडगरा (राष्ट्र की परम्परा)। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के जलाला गांव में मंगलवार रात एक नवविवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद के बाद यह घटना हुई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, जाफरगंज थाना क्षेत्र के मुसुवापुर निवासी स्व. रामकिशोर पासवान की पुत्री सुप्रिया (20) की शादी 18 अप्रैल को जलाला गांव के शिवमूरत के साथ हुई थी। शिवमूरत मजदूरी का काम करता है। मंगलवार रात खाना खाने के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद सुप्रिया नीचे कमरे में सोने चली गई जबकि शिवमूरत छत पर मोबाइल देखता रहा।

कुछ देर बाद जब वह नीचे पहुंचा तो सुप्रिया को कमरे में पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटकता देखा। उसने तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए। बुधवार सुबह सुप्रिया के चाचा जयकरन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने फिलहाल किसी पर आरोप नहीं लगाया है।

प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार ने बताया कि नायब तहसीलदार रचना यादव की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मोटरसाईकिल और पिकअप में आमने-सामने टक्कर

तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक बार फिर परिवार की खुशियां छीन ली

युवक की मौके पर दर्दनाक मौत,साथी गंभीर रूप से घायल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भिटौली थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया।
परतावल-पुरैना संपर्क मार्ग पर पिपरा खादर के पास एक मोटरसाईकिल और पिकअप की जबरदस्त टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जगदीशपुर निवासी आकिर अली 21 वर्ष और गोलू 17वर्ष मोटरसाईकिल से किसी जरूरी कार्य से परतावल जा रहे थे। जैसे ही दोनों पिपरा खादर के समीप पुरैना-परतावल संपर्क मार्ग मोड़ पर पहुंचे,तभी परतावल की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक पिकअप गाड़ी ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि आकिर अली की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि गोलू गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही भिटौली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल गोलू को सरकारी अस्पताल भेजा गया। वहीं मृतक आकिर अली के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। मृतक आकिर अली हैदराबाद में रहकर परिवार की आजीविका में सहयोग करता था। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जायेगी।

जीएसटी कर सुधार से देश की अर्थव्यवस्था बनेगी मजबूत ,ए,के,शर्मा

नगर विकास व ऊर्जा मंत्री ने मुहम्मदाबाद में जीएसटी बचत उत्सव व आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

विकसित भारत के निर्माण में सभी की भागीदारी आवश्यक

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा ) नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने जनपद के मुहम्मदाबाद में आयोजित जीएसटी बचत उत्सव एवं आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने व्यापारियों, उद्यमियों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें जीएसटी कर सुधार के लाभों की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को दोहराया।

इस अवसर पर मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि जीएसटी व्यवस्था ने देश की कर प्रणाली को सरल, पारदर्शी और एकीकृत बनाया है। इससे व्यापार में सुगमता बढ़ी है, कर चोरी पर रोक लगी है तथा देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था तीव्र गति से आगे बढ़ रही है और जीएसटी इस विकास यात्रा का एक महत्वपूर्ण स्तंभ बन चुका है। उन्होंने बताया कि शिक्षा से जुड़ी वस्तुएं जैसे नक्शे, चार्ट, ग्लोब, पेंसिल, शार्पनर नोटबुक, इरेज़र आदि में जहां जीएसटी की दर पहले 5 से 12% थी अब इसे जीरो प्रतिशत कर दिया गया है। दैनिक आवश्यक वस्तुओं जैसे हेयर ऑयल, शैंपू, टूथपेस्ट, शेविंग क्रीम, सिलाई मशीन आदि पर जहां जीएसटी की दर पूर्व में 12 से 18% थी अब वहां 5% कर दी गई है। स्वास्थ्य क्षेत्र में राहत देते हुए जीवन बीमा सहित स्वास्थ्य उपकरणों में जहां कर की दर पहले 18% थी अब इन्हें जीरो से 5% के स्लैब में कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने किसान बंधुओं को राहत देते हुए कृषि से जुड़े उपकरणों की दरें 18% के स्लैब से हटाकर उन्हें 5% के स्लैब में कर दिया गया है।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री शर्मा ने आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए स्वदेशी उत्पादों के उपयोग पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि जब हम अपने देश में निर्मित वस्तुओं को प्राथमिकता देंगे, तब ही भारत आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बन सकेगा। उन्होंने उपस्थित जनों से आह्वान किया कि वे स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दें और “वोकल फॉर लोकल” के संकल्प को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए समाज के हर वर्ग को योगदान देना होगा — चाहे वह व्यापारी हो, किसान, छात्र या आम नागरिक। उन्होंने कहा कि “सबका प्रयास” ही “विकसित भारत” की कुंजी है।मंत्री ए.के. शर्मा ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की प्रतिबद्ध नीतियों के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण आज उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि “डबल इंजन की सरकार” के सतत प्रयासों से प्रदेश शीघ्र ही विकसित भारत की दिशा में एक सशक्त राज्य के रूप में स्थापित होगा।

इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री राम सोनकर, जिला अध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, श्रीमती पूनम सरोज, लाल जी वर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व्यापारी एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।

प्राथमिक विद्यालय जयनगर बना अतिक्रमण का अड्डा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। प्राथमिक विद्यालय जयनगर नंबर -2 नगर क्षेत्र बरहज पर बाउंड्री के सटे पान की दुकान हैं, ज़बकि शासन का आदेश हैं कि नशे की दुकान विद्यालय से पांच सौ मीटर दूर रहेगा। पान की दुकान के अलावा फल का ठेला और गुमटी एक दम गेट के सामने लगाए जाते हैं जिससे आए दिन बच्चों को चोट लग जाती है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक जय नारायण तिवारी से पूछने पर उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत चेयरमैन से किया था, वह हटाने का आदेश दी थी, लेकिन उनके आदेश को धत्ता बताकर ठेले और दुकान लगाए जाते है।
समस्या को लेकर प्रधानाध्यापक ने पुनः एसडीएम बरहज को प्रार्थना पत्र दिया है, जिस पर उन्होंने थाना प्रभारी निरीक्षक एवं ईओ को आदेश दिए हैं कि जाँच कर आवश्यक कार्यवाही किया जाय ताकि बच्चो को किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पाए।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बैंकर्स कार्यशाला का आयोजन

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (UPSRLM) के तहत सोमवार को विकास भवन सभागार में एक दिवसीय बैंकर्स कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने की।कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आजीविका मिशन के लक्ष्यों की पूर्ति के लिए बैंकिंग सहयोग अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने सभी बैंक शाखा प्रबंधकों से महिला स्वयं सहायता समूहों को ऋण वितरण में पारदर्शिता एवं तत्परत बरतने का आह्वान किया।जिलाधिकारी ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की नई गाइडलाइन एवं नीतियों* का पालन सुनिश्चित किया जाए ताकि वित्तीय साक्षरता एवं जनसहभागिता को और मजबूत किया जा सके।

कार्यशाला के दौरान बैंकिंग प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, वित्तीय साक्षरता बढ़ाने, महिलाओं के सशक्तिकरण और *स्वयं सहायता समूहों को आसान ऋण उपलब्ध करान पर विस्तृत चर्चा हुई।इस अवसर पर परियोजना निदेशक पियूष, जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार पाण्डेय, विभिन्न जनपद स्तरीय अधिकारी, NRP,जिला मिशन प्रबंधन इकाई के सदस्य, तथा जिले के सभी बैंकों के रीजनल मैनेजर (RM), जिला समन्वयक (DC), लीड बैंक मैनेजर (LDM) एवं शाखा प्रबंधकगण उपस्थित रहे।

गोरखपुर में बड़ा हादसा: जिला विकास अधिकारी की गाड़ी से कुचलकर 2 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत, चालक फरार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गुलरिहा क्षेत्र में महराजगंज के जिला विकास अधिकारी (DDO) की गाड़ी से एक 2 साल की बच्ची की कुचलकर मौत हो गई। घटना के बाद बच्ची को लोगों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां पर ट्रामा सेंटर में जांच कर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद गुलरिहा पुलिस ने डीडीओ की गाड़ी कब्जे में लेकर थाने में खड़ी कराया है। वहीं पोस्टमार्टम कराने के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बच्ची की लाश रखवाई गई है। घटना के बाद बच्ची की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। गुलरिहा क्षेत्र के मोगलहा स्थित जेमिनी पैराडाइज के पास बुधवार की सुबह 9:30 बजे के करीब दो साल की बच्ची पर तेज रफ्तार गाड़ी चढ़ गई। इसके बाद सड़क पर खून फैल गया। बच्ची अचेत हो गई। आस-पास के लोग इकट्ठा हुए तो चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। एंबुलेंस से बच्ची को लोगों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां मौत की पुष्टि होने के बाद चीख-पुकार मच गई। बच्ची की मां और अन्य परिजन चिल्लाकर रोने लगे।सफेद कलर की टाटा सूमो गाड़ी पर डीडीयू महराजगंज लिखा है। पुलिस गाड़ी कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस के मुताबिक- बांसगांव थाना क्षेत्र के कस्बा कौड़ीराम निवासी नेवी उर्फ लंगड़ भीख मांगने का काम करता है। वर्तमान में पिपराइच थाना क्षेत्र के बैलों के पास अपना डेरा डालकर परिवार के साथ रहता है। लंगड़ की पत्नी शमसुन अपनी दो साल की बच्ची माधूरी को लेकर जेमिनी पैराडाइज के पास गोरखपुर महराजगंज फोरलेन के पास सड़क किनारे खड़ी थीं। तभी महराजगंज की तरफ से आ रही डीडीओ महराजगंज की सरकारी गाड़ी बच्ची को कुचलकर आगे बढ़ी।
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद सरकारी गाड़ी के चालक ने भी मदद के लिए आगे बढ़ा था, लेकिन भीड़ देखकर वह गाड़ी वहीं छोड़कर भाग गया।

फसलों में लगे रोग के निवारण हेतु व्हाट्सएप के माध्यम से लें जानकारी

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. मेनका ने जनपद के सभी कृषक भाइयों को जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान मौसम में धान की फसल में आभासी संत नामक रोग (जिसे स्थानीय भाषा में हल्दिया रोग भी कहा जाता है) लगने की प्रबल संभावना है। यह रोग अधिक नमी और उच्च तापमान की स्थिति में तेजी से फैलता है।इस रोग के प्रकोप से धान की बाली में पीले रंग की गाँठें दिखाई देने लगती हैं, जिससे बीज की गुणवत्ता प्रभावित होती है और उचित मूल्य नहीं मिल पाता, परिणामस्वरूप किसानों को भारी आर्थिक हानि होती है।
डॉ. मेनका ने बताया कि यह बीमारी बीज शोधन एवं *भूमि शोधन द्वारा ही कम लागत पर प्रभावी रूप से नियंत्रित की जा सकती है। चूंकि यह रोग फसल के अंतिम अवस्था में प्रकट होता है, इसलिए उस समय किसी भी उपचार का प्रभाव नहीं होता और अनावश्यक धन की हानि होती है। इसके सूक्ष्म स्पोर (कण) कटाई के समय कार्य करने वाले लोगों के श्वास के माध्यम से शरीर में प्रवेश कर श्वास संबंधी रोग भी उत्पन्न कर सकते हैं।उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि फसल में बाली निकलने से पूर्व या बाली निकलते समय प्रवाही फफूंदनाशक रसायन जैसे प्रोपीकोनाजोल 25 ईसी या हेक्साकोनाजोल 5 एससी की 1.5 मिली प्रति लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें।इसके अलावा किसी भी फसल में बीमारी या कीट-रोग की समस्या होने पर किसान सहभागी फसल निगरानी एवं निदान प्रणाली (PCSRS) के नंबर 9452247111 एवं 9452257111 पर व्हाट्सएप या टेक्स्ट संदेश के माध्यम से संपर्क कर विशेषज्ञों से त्वरित सलाह प्राप्त कर सकते हैं।

सिकंदरपुर में किसान पंजीकरण महाअभियान शुरू

सिकन्दरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर तहसील में बुधवार से किसानों के हित में किसान पंजीकरण महाअभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र के सभी किसानों को पंजीकृत कर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराना है। अभियान के तहत लेखपाल, ग्राम सचिव, जनसेवा केंद्र संचालक, कोटेदार, ग्राम प्रधान, रोजगार सेवक और पंचायत सहायक मिलकर एक टीम के रूप में कार्य करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान तहसील क्षेत्र के प्रत्येक किसान का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाएगा। इस कार्य में तेजी लाने के लिए लेखपालों को लगभग सात हजार ऐसे किसानों की सूची सौंपी गई है, जो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ तो ले रहे हैं, परंतु अभी तक पंजीकृत नहीं हुए हैं। राजस्व विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में पंजीकरण से वंचित किसानों की पीएम किसान की किस्तें रोक दी जा सकती हैं।अधिकारियों ने बताया कि आगे चलकर खाद-बीज वितरण, अनाज क्रय, बैंक लोन सहित कृषि से जुड़ी अन्य सेवाओं के लिए किसान पंजीकरण अनिवार्य कर दिया जाएगा। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे नजदीकी जनसेवा केंद्र या लेखपाल कार्यालय पर जाकर शीघ्र अपना पंजीकरण कराएं। तहसील प्रशासन ने बताया कि यह अभियान किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण और कृषि सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

ग्राम रोजगार सेवकों का फूटा गुस्सा —त्योहारों में भी बिना मानदेय कर रहे हैं काम, शासन से तत्काल मानदेय भुगतान की मांग

ग्राम रोजगार सेवक संघ ने आयुक्त ग्राम्य विकास को भेजा ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश भर के ग्राम रोजगार सेवकों का आक्रोश अब सड़कों से लेकर दफ्तरों तक पहुंच चुका है। ग्राम रोजगार सेवक संघ ने दीपावली पर्व से पहले तक बकाया मानदेय भुगतान की मांग को लेकर शासन से कड़ा रुख अपनाया है। संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष/ जिलाध्यक्ष ब्रह्मानंद ने लखनऊ स्थित आयुक्त ग्राम्य विकास को पत्र भेजकर मांग किया है कि दीपावली से पूर्व बकाया मानदेय भुगतान किया जाय। संघ द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि ग्राम रोजगार सेवक पिछले कई महीनों से लगातार बिना मानदेय के कार्य कर रहे हैं। दशहरा, नवरात्र और अब दीपावली जैसे प्रमुख त्यौहारों पर भी ग्राम रोजगार सेवक अपने परिवार की जरूरतें पूरी नहीं कर पा रहे हैं। पत्र में यह उल्लेख किया गया है कि शासन द्वारा प्रतिमाह 7788/- मानदेय दिया जाता है, परंतु कई महीनों से भुगतान लंबित है। संघ का आरोप है कि ग्राम रोजगार सेवक ग्रामीण विकास विभाग की रीढ़ हैं वही मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, अमृत सरोवर योजना, पंचायत राज कार्यों और ग्रामीण विकास की सभी योजनाओं को जमीनी स्तर पर क्रियान्वित करते हैं। इसके बावजूद शासन द्वारा उन्हें नियमित वेतन या सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। पत्र में कहा गया है कि प्रदेश के हजारों ग्राम रोजगार सेवक दीपावली जैसे पर्वों पर भी बिना मानदेय के आर्थिक तंगी में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। कई ग्राम रोजगार सेवक घर-परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कर्ज लेने पर विवश हैं। पत्र में मांग की गई है कि शीघ्र सभी ग्राम रोजगार सेवकों का मानदेय जारी किया जाए ताकि वे भी सम्मानपूर्वक त्योहार मना सकें। संघ ने यह भी आरोप लगाया है कि मानदेय भुगतान में अनियमितता और देरी के कारण ग्राम रोजगार सेवकों में भारी असंतोष है। कई जिलों में ग्राम रोजगार सेवक कर्ज, अवसाद और मानसिक तनाव की स्थिति से गुजर रहे हैं। पत्र में चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द भुगतान नहीं किया गया तो प्रदेश के सभी ग्राम रोजगार सेवक आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। प्रदेश उपाध्यक्ष/ जिलाध्यक्ष ब्रह्मानंद,ओम प्रकाश सिंह, धर्मेंद्र,जितेंद्र, इंद्र विजय यादव, शशि कला चौधरी, इंद्रमणि विश्वकर्मा, चिंटू प्रसाद द्वारा संयुक्त रूप से हस्ताक्षरित ज्ञापन की प्रति आयुक्त ग्राम्य विकास को भेजी गई है।

प्रसिद्ध पंजाबी गायक और अभिनेता राजवीर जवंदा का निधन

मोहाली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) के फोर्टिस अस्पताल में बुधवार सुबह पंजाबी संगीत जगत के लोकप्रिय गायक राजवीर जवंदा ने अंतिम सांस ली। करीब 12 दिनों तक ज़िंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें सुबह 10:55 बजे मृत घोषित किया। वे सिर्फ 35 वर्ष के थे।

फोर्टिस अस्पताल, मोहाली की ओर से जारी बयान में बताया गया कि राजवीर जवंदा को 27 सितंबर, 2025 को हिमाचल प्रदेश के बद्दी के पास हुए एक सड़क हादसे के बाद गंभीर अवस्था में भर्ती कराया गया था। दुर्घटना के दौरान उनकी मोटरसाइकिल सड़क पर अचानक आए आवारा मवेशियों से टकरा गई थी, जिससे उन्हें रीढ़ की हड्डी और मस्तिष्क में गंभीर चोटें आई थीं।

अस्पताल ने बताया कि क्रिटिकल केयर और न्यूरोसर्जरी टीमों की लगातार कोशिशों के बावजूद, राजवीर के शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया, जिसके कारण उनका निधन हो गया।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा –

“प्रसिद्ध पंजाबी गायक राजवीर जवंदा की हिमाचल प्रदेश के बद्दी के पास हुए भयावह सड़क हादसे के बाद निधन की खबर सुनकर बेहद दुख हुआ। पंजाबी संगीत जगत का एक चमकता सितारा हमेशा के लिए खो गया।”
राजवीर जवंदा ने 2014 में अपने पहले गीत “मुंडा लाइक मी” से गायकी की दुनिया में कदम रखा था। उनकी आवाज़ में पंजाबी संस्कृति, गौरव और जड़ों से जुड़ी भावना झलकती थी। वह मूल रूप से एक पुलिस अधिकारी बनना चाहते थे, लेकिन बाद में उन्होंने संगीत को ही अपना जीवन बना लिया।

उनके निधन से पंजाबी संगीत उद्योग और उनके चाहने वालों में गहरा शोक है।

ये भी पढ़ें –ऐ साहिब! दिल की गहराइयों से” पुस्तक प्रकाशित -सुशी सक्सेना

ये भी पढ़ें –ट्रक-टैंकर की टक्कर से उठीं आग की लपटें, धमाकों से दहला इलाका

ये भी पढ़ें –सीजेआई पर जूता फेंकने की कोशिश करने वाले वकील ने कहा —‘मैं आहत था, पछतावा नहीं

सीजेआई पर जूता फेंकने की कोशिश करने वाले वकील ने कहा —‘मैं आहत था, पछतावा नहीं

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। सुप्रीम कोर्ट परिसर में देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) न्यायमूर्ति बी.आर. गवई पर जूता फेंकने की कोशिश कर देशभर में सनसनी फैलाने वाले निलंबित वकील राकेश किशोर के खिलाफ अब आपराधिक अवमानना की कार्यवाही की मांग की गई है। इस संबंध में अटॉर्नी जनरल को एक पत्र भेजा गया है, जिसमें किशोर पर न्यायालय की गरिमा भंग करने का आरोप लगाया गया है।

घटना के दौरान 71 वर्षीय किशोर को सुप्रीम कोर्ट की सुरक्षा टीम ने तुरंत काबू में कर लिया था। इसके बाद बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने उन्हें निलंबित कर दिया।

घटना के एक दिन बाद समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में किशोर ने कहा कि उनका कदम गुस्से में नहीं बल्कि भावनात्मक आघात के कारण उठाया गया। उन्होंने बताया,

“16 सितंबर को मैंने सीजेआई की अदालत में एक जनहित याचिका दायर की थी। सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश ने कथित रूप से मेरा मज़ाक उड़ाया और कहा – ‘जाओ, मूर्ति से कहो कि वह अपना सिर वापस लगा दे।’ यह सुनकर मैं भीतर तक आहत हुआ।”

किशोर ने कहा कि उनका कोई राजनीतिक जुड़ाव या आपराधिक इतिहास नहीं है, बल्कि वह हिंदू धार्मिक परंपराओं में बार-बार होने वाले न्यायिक हस्तक्षेप से व्यथित हैं। उन्होंने कहा,

“मैं हिंसा के सख्त खिलाफ हूं, लेकिन सवाल यह है कि एक अहिंसक व्यक्ति को ऐसा कदम क्यों उठाना पड़ा? जब भी हमारे सनातन धर्म से जुड़े मामले आते हैं – चाहे जल्लीकट्टू, दही-हांडी या अन्य परंपराएं हों – अदालतें हस्तक्षेप करती हैं। जबकि अन्य समुदायों के मामलों में न्यायपालिका का रवैया अलग दिखाई देता है।”

किशोर ने हल्द्वानी रेलवे ज़मीन विवाद और नूपुर शर्मा केस का हवाला देते हुए कहा कि अदालतें अक्सर “धर्म विशेष” से जुड़े मामलों में दोहरे मापदंड अपनाती हैं।

अब कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि यदि अटॉर्नी जनरल अनुमति देते हैं, तो राकेश किशोर के खिलाफ आपराधिक अवमानना का मुकदमा दर्ज किया जा सकता है, जो उन्हें कठोर दंड तक पहुँचा सकता है।

ये भी पढ़ें –डायबिटीज़ में करवा चौथ व्रत: सेहत और श्रद्धा का संतुलन जरूरी

ये भी पढ़ें –ट्रक-टैंकर की टक्कर से उठीं आग की लपटें, धमाकों से दहला इलाका

ये भी पढ़ें –📰 नाबालिग छात्रा लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार

अखिलेश-आज़म की मुलाकात से सियासी तापमान बढ़ा, ‘चरित्र’ पर बोले आज़म—बिकाऊ नहीं हैं हम!

रामपुर। (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)लंबे अंतराल के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत में हलचल तेज़ हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म ख़ान से रामपुर स्थित उनके आवास पर मुलाक़ात करने पहुंचे।
यह मुलाकात 22 सितंबर को सीतापुर जेल से आज़म ख़ान की रिहाई के बाद पहली बार हुई, यानी लगभग तेईस महीने बाद दोनों नेता आमने-सामने आए।

जानकारी के अनुसार, अखिलेश यादव का कार्यक्रम पहले मुरादाबाद एयरपोर्ट से रामपुर जाने का था, लेकिन प्रशासनिक अनुमति न मिलने पर उन्होंने बरेली एयरपोर्ट से सीधे रामपुर पहुंचने का निर्णय लिया।
रामपुर पहुंचते ही आज़म ख़ान ने गले लगाकर अखिलेश यादव का स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेता एक ही वाहन से उनके निवास के लिए रवाना हुए।
मुलाकात को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज़ हैं।

बैठक से पूर्व आज़म ख़ान ने स्पष्ट कहा—

“मैं सिर्फ़ अखिलेश यादव से ही मिलूंगा, किसी और से नहीं।”
जब उनसे बसपा में शामिल होने की अफवाहों पर सवाल किया गया तो उन्होंने दो टूक जवाब दिया “हमारे पास चरित्र नाम की चीज़ है। पद पर होना या न होना मायने नहीं रखता, बल्कि जनता का प्रेम और सम्मान ही हमारी पहचान है। हम बिकाऊ नहीं हैं, यह हमने साबित कर दिया है।”
हाल ही में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने क्वालिटी बार ज़मीन प्रकरण में आज़म ख़ान को ज़मानत दी थी।
इसके साथ ही एमपी-एमएलए विशेष अदालत ने उन्हें 17 साल पुराने सड़क जाम और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान मामले में बरी किया।
इसके अलावा, डूंगरपुर कॉलोनी से बेदखली मामले में भी 10 सितंबर को उन्हें राहत मिली थी।
पिछले कुछ वर्षों में आज़म ख़ान के ख़िलाफ़ कुल 16 आपराधिक मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह मुलाकात न केवल सपा के अंदरूनी समीकरणों को मज़बूत करेगी, बल्कि आगामी चुनावी रणनीतियों में भी अहम भूमिका निभा सकती है।

ये भी पढ़ें –मंत्री नन्दी ने यूपीसीडा के प्रबंधक को किया बर्खास्त

ये भी पढ़ें –जब आकाश में फहराया भारत का परचम

ये भी पढ़ें –✨ आज का इतिहास : 8 अक्टूबर (Today in History – 8 October)

ये भी पढ़ें –🌞 8 अक्टूबर 2025 राशिफल: आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, कौन रहेगा सतर्क?

वायु सेना में कैरियर के अवसरों पर विद्यार्थियों को मिला मार्गदर्शन

0

बिछुआ/मध्य प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। वीर अमर शहीद स्वर्गीय कबीरदास उइके शासकीय महाविद्यालय, बिछुआ में बुधवार को “वायु सेना में कैरियर के अवसर” विषयक एक दिवसीय वर्कशॉप टेगौर हॉल में प्राचार्य के निर्देशन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ. फरहत मंसूरी ने संचालन किया। मुख्य वक्ता डॉ. पूजा तिवारी ने विद्यार्थियों को भारतीय वायु सेना में कैरियर निर्माण की प्रक्रिया, आवश्यक शैक्षणिक योग्यताएँ, प्रशिक्षण व्यवस्था एवं उपलब्ध अवसरों की विस्तृत जानकारी दी। वहीं विशिष्ट वक्ता डॉ. नसरीन अंजुम खान ने वायु सेना में भर्ती प्रक्रिया, चयन के चरणों तथा तैयारी के प्रभावी उपायों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों ने विषय से संबंधित जिज्ञासाएँ प्रस्तुत कीं और वक्ताओं से संवाद स्थापित किया। अंत में डॉ. मनीता कौर विर्दी ने आभार ज्ञापित किया।
इस वर्कशॉप में शताधिक विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम की सफलता में डॉ. ज्योति राजोरिया, डॉ. मनीषा आमटे, डॉ. कीर्ति डेहरिया, डॉ. माधुरी पुसे, डॉ. मदन ठाकरे, डॉ. विवेक तिवारी, डॉ. साकेत, डॉ. शिवानी सोनी, श्री अजित सिंह गौतम, श्री मनीष पटेल एवं श्री सूर्यकांत शुक्ला का विशेष सहयोग रहा।
यह वर्कशॉप विद्यार्थियों के लिए भारतीय वायु सेना में कैरियर निर्माण की दिशा में प्रेरणादायक एवं उपयोगी पहल सिद्ध हुई।

📰 माता पार्वती ने पहली बार भगवान शिव के लिए किया था करवा चौथ व्रत – आचार्य अजय शुक्ल

10 अक्टूबर को रखा जाएगा करवा चौथ व्रत

सलेमपुर, देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय संस्कृति और सभ्यता का एक प्रमुख पर्व करवा चौथ व्रत है। यह व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष यह व्रत 10 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

उक्त जानकारी देते हुए आचार्य अजय शुक्ल ने बताया कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार सबसे पहले माता पार्वती जी ने अपने आराध्य भगवान शिव के दीर्घायु होने की कामना से यह व्रत रखा था। इसके बाद माता सीता जी ने भगवान श्रीराम के लिए करवा चौथ व्रत किया। तब से यह व्रत परंपरागत रूप से प्रचलित है।

उन्होंने बताया कि स्त्रियों के अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए यह व्रत किया जाता है। इस बार 10 अक्टूबर को सूर्योदय सुबह 6 बजकर 12 मिनट पर होगा और चतुर्थी तिथि का समापन रात्रि 12 बजकर 24 मिनट पर होगा। चंद्रोदय रात्रि 7 बजकर 58 मिनट पर होगा।

महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रखती हैं और व्रत का समापन पति व चंद्रमा के दर्शन छलनी से देखकर करती हैं। मान्यता है कि छलनी में जितने अधिक छिद्र होते हैं, पति की आयु उतनी अधिक बढ़ती है। इस दिन भगवान गणेश जी और कार्तिकेय जी की भी पूजा की जाती है।

आचार्य शुक्ल ने कहा कि पवित्र मन से किया गया यह व्रत न केवल भारत में बल्कि विश्वभर में जहां-जहां सनातन धर्म के अनुयायी हैं, वहां श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है।

इसे पढ़ें –सोनहूला रामनगर में भीषण सड़क हादसा: ई-रिक्शा पलटा, 3 घायल, 1 की मौत!