मऊ ( राष्ट्र की परम्परा )अपर जिला मजिस्ट्रेट सत्यप्रिय सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित माननीय सदस्य का कार्यकाल दिनांक 06 दिसंबर 2026 को समाप्त होने के कारण अर्हता दिनांक 01 नवंबर 2025 के आधार पर उक्त निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के De-novo पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया गया है जो निम्नवत है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम 1960 के नियम 31 (3) के अंतर्गत सार्वजनिक नोटिस जारी किए जाने की तिथि 30 सितंबर 2025, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम 1960 के नियम 31(4) के अंतर्गत समाचार पत्रों में नोटिस का प्रथम पुनर्प्रकाशन की तिथि 15 अक्टूबर 2025, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम 1960 के नियम 31(4) के अंतर्गत समाचार पत्रों में नोटिस का द्वितीय पुनर्प्रकाशन 25 अक्टूबर 2025, फार्म 19 में आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 06 नवंबर 2025, वह तिथि जिस तक पांडुलिपियों की तैयारी और आलेख्य निर्वाचक नामावलियों का मुद्रण किए जाने की तिथि 20 नवंबर 2025, निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन की तिथि 25 नवंबर 2025, दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अवधि 25 नवंबर 2025 से 10 दिसंबर 2025 तक, वह अतिथि जिस तक दावे और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा और अनुपूरक सूची तैयार और मुद्रित की जाएगी 25 दिसंबर 2025 इसके अलावा उन्होंने बताया कि निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 30 दिसंबर 2025 को किया जाएगा।
बीएनएस से संबंधित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
कोपागंज/मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत कोपागंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
अपर पुलिस अधीक्षक अनुप कुमार, क्षेत्राधिकारी घोसी जितेन्द्र सिंह व प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र नाथ राय के निर्देशन में उपनिरीक्षक राज कमल तथा हेड कांस्टेबल रामलवट ने मुखबिर की सूचना पर भदसामानोपुर तिराहा थाना कोपागंज जनपद मऊ से बीएनएस से संबंधित अभियुक्त तारिक अजहर पुत्र रफीउल्लाह (आयु 28 वर्ष), निवासी भदसामानोपुर, थाना कोपागंज, जनपद मऊ को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
मायावती का ऐलान: BSP अकेले लड़ेगी 2027 का चुनाव, आकाश आनंद फिर बने उत्तराधिकारी
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने रविवार को लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में आयोजित ऐतिहासिक जनसभा में राजनीतिक समीकरणों को झकझोर देने वाला ऐलान किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आगामी 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव BSP किसी भी दल से गठबंधन किए बिना अकेले लड़ेगी। साथ ही उन्होंने अपने भतीजे आकाश आनंद को दोबारा पार्टी का राष्ट्रीय उत्तराधिकारी घोषित कर पार्टी में नई ऊर्जा भर दी।
मायावती ने कहा कि गठबंधन की राजनीति ने BSP को कभी स्थायित्व या लाभ नहीं दिया। “पूर्व के अनुभवों से हमने सीखा है कि गठबंधन सरकारें कभी स्थिर नहीं रहतीं, इसलिए अब BSP अपने दम पर जनता के बीच जाएगी,” उन्होंने दृढ़ स्वर में कहा।
दिलचस्प रूप से मायावती ने अपने भाषण में योगी आदित्यनाथ सरकार की कुछ नीतियों की प्रशंसा भी की। उन्होंने बताया कि BSP के आग्रह पर मौजूदा सरकार ने अंबेडकर पार्क की मरम्मत का पूरा खर्च उठाया, जबकि पिछली समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार ने इस दिशा में “एक पैसा भी नहीं लगाया था।”
सपा पर तीखा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, “सत्ता में रहते हुए सपा जातीय राजनीति और नाम बदलने में व्यस्त रहती है। जब सत्ता से बाहर होती है तो दलित नेताओं की विरासत की बात करती है, लेकिन सत्ता में आते ही उसी विरासत को मिटाने लगती है।”
उन्होंने जनसभा से आह्वान किया कि “बहुजन समाज पार्टी ही वह ताकत है जो दलितों, पिछड़ों और वंचित वर्गों की असली आवाज है। 2027 में उत्तर प्रदेश बदलाव देखेगा।”
ये भी पढ़ें –फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण में गंभीर डीएम दीपक मीणा, तत्काल समाधान के दिए निर्देश
ये भी पढ़ें –प्रशांत किशोर का बड़ा दांव: जन सुराज पार्टी की पहली उम्मीदवार सूची जारी
ये भी पढ़ें –बलिया में एससी व सामान्य वर्ग की छात्रवृत्ति फाइलें कॉलेजों में अटकीं
ये भी पढ़ें –महिलाएं करवा चौथ की तैयारी में जुटी: करवा चौथ आते ही बाजारों की बढ़ी रौनक
ये भी पढ़ें –शहीद नायक सोनू वर्मा को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई
मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान को सफल बनाएं — सीडीओ प्रशांत नागर
संबंधित विभाग तय कार्य योजना के अनुसार करें कार्य
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर की अध्यक्षता में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सीडीओ ने बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, महिला कल्याण, पंचायती राज, बाल विकास एवं पुष्टाहार सहित अन्य विभागों के कार्यों की समीक्षा की।
सीडीओ ने कहा कि सभी विभाग शासनादेश के अनुरूप कार्य योजना तैयार करें और मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत निर्धारित कार्यक्रमों का प्रभावी आयोजन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप गंभीरता से कार्य करने से ही मिशन शक्ति अभियान अपने उद्देश्य को पूरा कर सकेगा।
उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. श्वेता त्रिपाठी को निर्देशित किया कि सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर कार्य योजना के अनुसार तिथि-वार कार्यक्रमों का कैलेंडर तैयार किया जाए।
सीडीओ ने निर्देश दिए कि मिशन शक्ति कार्यक्रमों में प्रसिद्ध व प्रेरणादायक महिला प्रतिनिधियों को शामिल किया जाए ताकि समाज में महिला सशक्तिकरण का संदेश व्यापक रूप से पहुंचे।
उन्होंने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को भी इस अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु सक्रिय रूप से सहयोग करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुज कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी कुमार राघवेंद्र, जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. श्वेता त्रिपाठी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
जनपद के सभी मुतवल्लीयों वक्फ सम्पत्तियों का विवरण UMEED पोर्टल पर कराएं फीड
मऊ ( राष्ट्र की परम्परा )सहायक सर्वे कमिश्नर वक्फ /जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सिंह प्रताप देव ने बताया कि जनपद में स्थित समस्त वक्फ संपत्तियों का विवरण Unified Waqf Management, Empowerment, Efficiency and Development (UMEED) पर विवरण फीड किया जा रहा है।
उपरोक्त के क्रम में जनपद के समस्त वक्फ संपत्तियों के मुतवल्लीयों को सूचित किया जाता है कि वक्फ सम्पत्तियों का विवरण UMEED पोर्टल पर फीड किये जाने हेतु जनपद मऊ हेतु वक्फ बोर्ड से नामित नोडल मुतवल्ली/कार्डिनेटर मो० अनस मोवाईल न० 9236075850 एवं सैफुल्ला मो0 9889260787 से समन्वय स्थापित करते हुए अपनी-अपनी वक्फ सम्पत्तियो से सम्बन्धित समस्त अभिलेखो के साथ सहयोग / वार्ता करते हुए जनपद मऊ के समस्त वक्फ सम्पत्तियो का विवरण UMEED पोर्टल पर विवरण फीड कराएं।
राष्ट्रीय दृष्टिविहीनता एवं दृष्टिदोष नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत 26वां वर्ल्ड साइट डे का आयोजन
बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय स्थित सभागार में राष्ट्रीय दृष्टिविहीनता एवं दृष्टिदोष नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत 26वां वर्ल्ड साइट डे धूमधाम से मनाया गया। इस वर्ष का थीम “अपने नेत्रों से प्यार करें” रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव वर्मन ने कहा कि आंखें ईश्वर का अनमोल उपहार हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा और देखभाल हर व्यक्ति का दायित्व है। उन्होंने मोबाइल और कंप्यूटर स्क्रीन पर अधिक समय बिताने से बचने की सलाह देते हुए कहा कि सभी को नियमित रूप से अपनी आंखों की जांच करानी चाहिए। नेत्र सर्जन डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि आंखों के स्वास्थ्य के लिए विटामिन युक्त पौष्टिक आहार आवश्यक है। उन्होंने बताया कि शुगर और हाइपरटेंशन से आंखों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, इसलिए संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनानी चाहिए। इस अवसर पर जिला प्रशासनिक अधिकारी योगेश पांडेय, विमल कुमार गुप्ता, मनीष कुमार, श्री शेखर, सौरभ माथुर, मुन्ना बाबू, राजेश कुमार, ब्रजेश कुमार, राजेंद्र प्रसाद, गोपाल सिंह, विजय कुमार शर्मा (सभापति), रेड क्रॉस के जिला समन्वयक शैलेन्द्र पांडेय, अनुपम सिंह, अनुराग पांडेय, शैलेश, धीरज तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रशांत किशोर का बड़ा दांव: जन सुराज पार्टी की पहली उम्मीदवार सूची जारी
करहर से भोजपुरी स्टार रितेश पांडे और कुम्हरार से गणितज्ञ केसी सिन्हा मैदान में
पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बिहार की राजनीति में नई करवट लेते हुए जन सुराज पार्टी ने गुरुवार (9 अक्टूबर) को अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर आगामी विधानसभा चुनावी समर का शंखनाद कर दिया। पार्टी संस्थापक और रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने 51 प्रत्याशियों की घोषणा की है, जिससे राज्य की सियासी फिज़ा में नई हलचल पैदा हो गई है।
सबसे अधिक ध्यान आकर्षित करने वाले नामों में पटना की चर्चित कुम्हरार सीट से प्रसिद्ध गणितज्ञ केसी सिन्हा और करगहर से भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय गायक रितेश पांडे शामिल हैं। करगहर सीट वही है, जहां से खुद प्रशांत किशोर के चुनाव मैदान में उतरने की अटकलें जोरों पर थीं।
बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर इस बार दो चरणों में मतदान होगा — पहला 6 नवंबर और दूसरा 11 नवंबर को, जबकि मतगणना 14 नवंबर को होगी।
राज्य में एनडीए, इंडिया ब्लॉक और जन सुराज पार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा। राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि जन सुराज पार्टी इस चुनाव में निर्णायक भूमिका निभा सकती है, विशेषकर उन क्षेत्रों में जहां मतदाता पारंपरिक दलों से ऊब चुके हैं।
वर्तमान विधानसभा में एनडीए के पास 131 सीटें हैं, जबकि विपक्षी महागठबंधन 111 सीटों के साथ मुख्य प्रतिद्वंद्वी के रूप में मौजूद है। अब प्रशांत किशोर की नई सियासी ताकत इस समीकरण को किस हद तक बदल पाती है, यह देखना दिलचस्प होगा।
घोषित उम्मीदवारों में प्रमुख नाम:
निर्मली – रामप्रवेश कुमार यादव | सिकटी – रागिब बब्लू | कोचाधामन – अबू अफ्फान फारूक | अमौर – अफरज आलम | बैसी – मो. शाहनवाज आलम | प्राणपुर – कुणाल निषाद | आलमनगर – सुबोध कुमार सुमन | वाल्मिकीनगर – दीर्घ नारायण प्रसाद | दरभंगा – आरके मिश्रा | मीनापुर – तेज नारायण साहनी | बेनीपट्टी – मो. परवेज आलम | सहरसा – किशोर कुमार | सिमरी बख्तियारपुर – सुरेंद्र यादव | गोपालगंज – डॉ. शशि शेखर सिन्हा | भोरे (एससी) – प्रीति किन्नर | बिहारशरीफ – दिनेश कुमार | नालंदा – कुमारी पूनम सिन्हा | कुम्हरार – केसी सिन्हा | आरा – डॉ. विजय कुमार गुप्ता | करगहर – रितेश रंजन (पांडेय) | बोधगया (एससी) – लक्ष्मण मांझी आदि।
जन सुराज की यह सूची साफ संकेत देती है कि पार्टी ने सामाजिक संतुलन और जनसंपर्क की मजबूत रणनीति पर दांव लगाया है। विभिन्न वर्गों, पेशों और क्षेत्रों से उम्मीदवारों को लेकर पार्टी ने “जनता से जुड़ाव” के अपने मूल सिद्धांत को मूर्त रूप दिया है।
ये भी पढ़ें –उदयपुर: गांजे के छोटे पैकेट बनाकर कर रहे थे सप्लाई, चार किलो गांजे के साथ दो युवक गिरफ्तार
ये भी पढ़ें –फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण में गंभीर डीएम दीपक मीणा, तत्काल समाधान के दिए निर्देश
ये भी पढ़ें –कांग्रेस के नेतृत्व में ही होगा देश व प्रदेश का चौमुखी विकास — डॉ. धर्मेंद्र पांडेय
ये भी पढ़ें –मकबरा या मंदिर? परेश रावल का बड़ा सवाल — ‘द ताज स्टोरी’ का टीज़र रिलीज, ताजमहल की सच्चाई पर उठेगा पर्दा
शहीद नायक सोनू वर्मा को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। देश की रक्षा करते हुए बलिया जनपद के लाल नायक सोनू वर्मा (33 वर्ष) का पार्थिव शरीर गुरुवार को उनके पैतृक गांव नवका टांडी पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। अपने वीर सपूत के अंतिम दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। ग्रामीणों ने नम आंखों से फूल-मालाएं अर्पित कर अपने लाल को अंतिम विदाई दी।
सोनू वर्मा भारतीय सेना में 13 वर्ष पूर्व भर्ती हुए थे और वर्तमान में पठानकोट में नायक के पद पर तैनात थे। ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें आरआर हॉस्पिटल, दिल्ली में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मंगलवार की शाम उनका निधन हो गया। उनके शहादत की सूचना आर्मी हेडक्वार्टर द्वारा परिवार को दी गई थी। गुरुवार को आर्मी की टीम द्वारा उनका पार्थिव शरीर गांव लाया गया। सेना के सूबेदार दीनदयाल यादव, आरएचएम अविनाश कुमार, एसके पांडेय, सूबेदार शिव बहादुर मल्ला सहित 15 सदस्यीय सैन्य दल ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम सलामी दी। जैसे ही पिकअप पर पार्थिव शरीर रखा गया, पूरे माहौल में रुदन और शोक छा गया। शहीद की पत्नी रंजू देवी (30 वर्ष) और मां कलावती देवी दहाड़ें मारकर रो पड़ीं, जबकि छोटे पुत्र तनिष्क (8 वर्ष) और कृष (4 वर्ष) अपने पिता के चेहरे को निहारते रह गए। इस हृदयविदारक दृश्य को देख उपस्थित हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं। अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने के लिए हजारों ग्रामीणों के साथ ही पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, रेवती थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र, ग्राम प्रधान रवि सिंह, पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारी, किशुन पासवान, मनोज कुशवाहा, किसान मोर्चा जिलामंत्री अनिल पांडेय, अमर गुप्ता सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। शहीद नायक सोनू वर्मा का अंतिम संस्कार उनके गांव के निकट हुकुम छपरा गंगा घाट पर पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ किया गया। पूरे क्षेत्र में “शहीद सोनू वर्मा अमर रहें” के नारे गूंजते रहे।
भाजपा को असम में बड़ा झटका
पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेन गोहेन समेत 17 नेताओं का सामूहिक इस्तीफा, बोले—“स्थानीय अस्मिता से किया गया विश्वासघात”
गुवाहाटी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। असम की सियासत में गुरुवार को बड़ा भूचाल तब आया जब पूर्व केंद्रीय रेल राज्य मंत्री और चार बार के भाजपा सांसद रह चुके राजेन गोहेन ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया। गोहेन के साथ भाजपा के 17 वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भी अपने त्यागपत्र राज्य अध्यक्ष दिलीप सैकिया को सौंप दिए।
1999 से 2019 तक नागांव संसदीय क्षेत्र का लगातार प्रतिनिधित्व करने वाले गोहेन ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व पर असम के लोगों से किए वादों को निभाने में नाकामी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “पार्टी ने बाहरी लोगों को बसने की अनुमति देकर असम की अस्मिता और मूल निवासियों के हितों से समझौता किया है।”
राजेन गोहेन का यह निर्णय ऐसे वक्त में आया है जब राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। जानकारों का मानना है कि गोहेन का पार्टी से अलग होना मध्य और ऊपरी असम में भाजपा की जमीनी पकड़ को कमजोर कर सकता है।
इस्तीफा देने वाले अधिकतर कार्यकर्ता लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहे हैं और पहचान व प्रवास जैसे संवेदनशील मुद्दों पर मुखर रहे हैं। राजनीतिक पर्यवेक्षकों के अनुसार, यह घटनाक्रम भाजपा की असम इकाई में बढ़ते आंतरिक असंतोष की शुरुआती झलक हो सकता है।
राजनीतिक गलियारों में अब यह चर्चा जोर पकड़ रही है कि गोहेन और उनके समर्थक निकट भविष्य में किसी नए राजनीतिक मंच से अपनी दिशा तय कर सकते हैं, जिससे राज्य की सियासत में नए समीकरण बनना तय है।
ये भी पढ़ें –एल्विश यादव हुए भावुक, संत प्रेमानंद महाराज बोले – “दोनों किडनी फेल हैं, प्रेमानंद चला जाएगा पर राधा नाम रहेगा”
ये भी पढ़ें –दुल्हन तैयार थी, सजा था मंडप… लेकिन नहीं आई बारात, अब दूल्हे की तलाश में जुटी पुलिस
ये भी पढ़ें –IND W vs SA W: दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस, भारत को पहले बल्लेबाजी का मौका
ये भी पढ़ें –उदयपुर: गांजे के छोटे पैकेट बनाकर कर रहे थे सप्लाई, चार किलो गांजे के साथ दो युवक गिरफ्तार
ये भी पढ़ें –फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण में गंभीर डीएम दीपक मीणा, तत्काल समाधान के दिए निर्देश
महिलाएं करवा चौथ की तैयारी में जुटी: करवा चौथ आते ही बाजारों की बढ़ी रौनक
बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पथरदेवा एवं बघौचघाट क्षेत्र में सुहागन महिलाएं करवा चौथ पर्व को लेकर महिलाएं काफी उत्साहित दिख रही हैं।करवा चौथ पर्व आते ही बाजारों की रौनक बढ़ी गई है।पूर्व को देखते हुए साड़ी,चूड़ियां,आर्टिफिशियल ज्वेलर्स की डिमांड बढ़ गई है।महिलाएं जमकर खरीदारी कर रही हैं।वही करवा चौथ को लेकर ब्यूटी पार्लर की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है।त्यौहार को देखते हुए पुलिस बाजारों में भ्रमण कर रही है।
कार्तिक कृष्ण पक्ष की चंद्रोदय व्यापिनी चतुर्थी को करवा चौथ का पर्व धूम धाम से मनाया जाएगा।पर्व को लेकर बाजार की रौनक बढ़ गई है।महिलाएं करवा चौथ की तैयारी में लग गई है।इस पर्व पर सुहागिनी महिलाएं निर्जल व्रत रखती है।पूरे दिन व्रत रखने के बाद सुहागिन महिलाएं शाम को मंदिर जाकर पूजन अर्चन करती हैं।रात में सुहागिन महिलाएं चांद निकलने की प्रतीक्षा करती हैं।उसके बाद चांद की दीदार करके चांद को अर्घ्य देकर अपना व्रत पूरा करती है।उसी दौरान चलनी से अपने पति को देख कर उनकी आरती करती है।उसके बाद पति के हाथों जल ग्रहण करती है।कई जगहों पर सुहागिन महिलाएं शिव,पार्वती,गणेश, कार्तिकेय की विधि विधान पूर्वक पूजन अर्चन करती हैं।इस अखंड सौभाग्य का पर्व पर सुहागिन महिलाएं बाजारों में करवा,चलनी, थाली,लोटा आदि श्रृंगार के समान खरीदने में जुटी है।
बलिया में एससी व सामान्य वर्ग की छात्रवृत्ति फाइलें कॉलेजों में अटकीं
कुल आवेदनों में 40 फीसदी से अधिक लंबित, विभाग ने दिए सख्त निर्देश
बलिया (राष्ट्र की परम्परा न्यूज) सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत बलिया जिले में अनुसूचित जाति (एससी) और सामान्य वर्ग के छात्रों के प्री-मैट्रिक तथा पोस्ट-मैट्रिक (11-12) आवेदन की प्रक्रिया धीमी पड़ गई है। कॉलेजों द्वारा अंतिम सबमिशन रिपोर्ट से स्पष्ट है कि बड़ी संख्या में आवेदन कॉलेज स्तर पर ही अटके हुए हैं। इससे हजारों छात्रों की छात्रवृत्ति समय पर मिलने की संभावना कमजोर हो गई है। जिले में एससी वर्ग के तहत प्री-मैट्रिक श्रेणी में कुल 7382 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 5050 आवेदन फॉरवर्ड किए गए हैं, जबकि 3310 आवेदन लंबित हैं — यानी लगभग 44.8 प्रतिशत आवेदन कॉलेज स्तर पर रुके हुए हैं। पोस्ट-मैट्रिक (11-12) में 5781 आवेदन आए, जिनमें 3716 आवेदन फॉरवर्ड और 2434 आवेदन लंबित हैं — यानी करीब 42 प्रतिशत आवेदन अधूरे हैं। दोनों स्तरों को मिलाकर एससी श्रेणी के 13,163 आवेदन में से 5744 आवेदन (43.6%) कॉलेजों में ही फंसे हुए हैं। वहीं सामान्य वर्ग के प्री-मैट्रिक में 3093 आवेदन आए, जिनमें से 1901 आवेदन फाइनल सबमिट, जबकि 1109 आवेदन लंबित हैं — यानी 35.8 प्रतिशत आवेदन रुके हुए हैं। पोस्ट-मैट्रिक में 3059 आवेदन में से 1781 फॉरवर्ड और 1001 लंबित हैं — यानी 32.7 प्रतिशत आवेदन अभी भी अधूरे हैं। दोनों वर्गों को मिलाकर बलिया जिले में कुल 19,315 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 13,247 आवेदन फाइनल सबमिट, जबकि 7800 आवेदन कॉलेज स्तर पर अटके हैं। इसका अर्थ है कि करीब 40.4 प्रतिशत आवेदन प्रक्रिया में लंबित हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि कई कॉलेजों में सत्यापन और फॉरवर्डिंग की प्रक्रिया धीमी है। ऐसे कॉलेजों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शासन स्तर से सख्त निर्देश हैं कि सभी फ्रेश और रिन्यूअल फॉर्म निर्धारित समयसीमा में फाइनल किए जाएं ताकि छात्रवृत्ति में देरी न हो।
विभाग पोर्टल की नियमित मॉनिटरिंग कर रहा है और जिन संस्थानों ने अब तक डेटा अपडेट नहीं किया है, उनसे तत्काल रिपोर्ट मांगी गई है।
शैक्षिक सत्र 2025-26 की अंतिम तिथि नजदीक आने से विभाग और कॉलेज प्रशासन दोनों पर समयबद्ध निस्तारण का दबाव बढ़ गया है।
छात्रों का कहना है कि यदि सत्यापन में तेजी नहीं आई, तो छात्रवृत्ति भुगतान में देरी से उनकी पढ़ाई पर असर पड़ सकता है।
फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण में गंभीर डीएम दीपक मीणा, तत्काल समाधान के दिए निर्देश
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने जनसुनवाई के दौरान यह स्पष्ट किया कि हर फरियादी की समस्या प्रशासन के लिए प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में आने वाले नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर तत्काल निस्तारण किया जाएगा, ताकि लोगों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
डीएम दीपक मीणा ने दिए सख्त निर्देश
जनसुनवाई के दौरान डीएम ने कहा —
“प्रत्येक फरियादी हमारे लिए महत्वपूर्ण है। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि हर समस्या का स्थायी समाधान हो, ताकि जनता को राहत मिल सके और शासन की मंशा के अनुरूप एक पारदर्शी व संवेदनशील प्रशासन की छवि बनी रहे।”
उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि जिन विभागीय अधिकारियों की लापरवाही या अनदेखी से जनता को परेशानी होती है, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें – कांग्रेस के नेतृत्व में ही होगा देश व प्रदेश का चौमुखी विकास — डॉ. धर्मेंद्र पांडेय
अधिकारियों ने मिलकर सुनीं शिकायतें
जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी की सहायता मुख्य राजस्व अधिकारी हिमांशु वर्मा और एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह ने की। दोनों अधिकारियों ने मौके पर ही संबंधित विभागों से संपर्क कर फरियादियों की समस्याओं का समाधान कराया।
यह भी पढ़ें – उदयपुर: गांजे के छोटे पैकेट बनाकर कर रहे थे सप्लाई, चार किलो गांजे के साथ दो युवक गिरफ्तार
जनता को मिला भरोसा
डीएम दीपक मीणा ने फरियादियों से संवाद करते हुए कहा कि
“प्रशासन जनता के साथ है। किसी को भी न्याय पाने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। हमारा लक्ष्य है कि हर व्यक्ति की समस्या का समाधान कार्यालय से ही किया जाए, ताकि कोई भी नागरिक उपेक्षित महसूस न करे।”
यह भी पढ़ें – मकबरा या मंदिर? परेश रावल का बड़ा सवाल — ‘द ताज स्टोरी’ का टीज़र रिलीज, ताजमहल की सच्चाई पर उठेगा पर्दा
मकबरा या मंदिर? परेश रावल का बड़ा सवाल — ‘द ताज स्टोरी’ का टीज़र रिलीज, ताजमहल की सच्चाई पर उठेगा पर्दा
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता परेश रावल की अपकमिंग फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ (The Taj Story) का टीज़र रिलीज हो गया है। टीज़र की शुरुआत ताजमहल के खूबसूरत दृश्य से होती है, जहां परेश रावल कैमरे के सामने बैठे गहराई से कहते हैं —
“ताजमहल दुनिया के सबसे महान स्मारकों में से एक है। कुछ लोगों के लिए यह एक मकबरा है और कुछ के लिए यह एक मंदिर है।”
यह संवाद दर्शकों के मन में जिज्ञासा और रहस्य दोनों पैदा करता है।
टीज़र में क्या खास है?
टीज़र में ताजमहल की भव्यता को अजान की आवाज़ और मंदिर की घंटियों के साथ दिखाया गया है। यह दृश्य भारतीय संस्कृति और इतिहास की विविधता को एक साथ पेश करता है। शानदार सिनेमैटोग्राफी और दिल को छू लेने वाला संगीत इस टीज़र को और भी प्रभावशाली बनाता है।
कहानी और रिलीज़ डेट
हालांकि निर्माताओं ने फिल्म की कहानी का पूरा खुलासा नहीं किया है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि ‘द ताज स्टोरी’ भारतीय इतिहास के उस अध्याय से पर्दा उठाएगी, जो वर्षों से विवाद और चर्चा का विषय रहा है।
फिल्म में परेश रावल, जाकिर हुसैन, अमृता खानविलकर, स्नेहा वाघ और नमित दास मुख्य भूमिकाओं में हैं।
इस फिल्म का निर्देशन तुषार अमरीश गोयल ने किया है और यह 31 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म से क्या उम्मीदें?
‘द ताज स्टोरी’ एक सामाजिक ड्रामा के रूप में इतिहास और विश्वास के बीच की गहराई को उजागर करने का प्रयास करेगी। टीज़र से साफ है कि फिल्म दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देगी कि — क्या ताजमहल सिर्फ एक मकबरा है या एक मंदिर की कहानी भी छिपी है?
कांग्रेस के नेतृत्व में ही होगा देश व प्रदेश का चौमुखी विकास — डॉ. धर्मेंद्र पांडेय
सोहनपुर बाजार में कांग्रेसियों ने चलाया ‘वोट चोर गद्दी छोड़ो’ हस्ताक्षर अभियान
भाटपाररानी, देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।
शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘वोट चोर गद्दी छोड़ो’ हस्ताक्षर अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष बनकटा बृजेश यादव के नेतृत्व में सोहनपुर बाजार समेत कई प्रमुख चौराहों पर हस्ताक्षर अभियान चलाया।
इस दौरान लगभग चार सौ लोगों ने हस्ताक्षर कर भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध जताया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी डॉ. धर्मेंद्र पांडेय ने कहा कि देश का चौमुखी विकास केवल कांग्रेस के नेतृत्व में ही संभव है। आज अगर कोई लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ रहा है, तो वह नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी हैं।
भाजपा सरकार ने जनता से केवल खोखले वादे किए हैं। बढ़ती महंगाई और अत्याचारों से जनता त्रस्त है।
जिला उपाध्यक्ष जनार्दन वर्मा ने कहा कि दलित, पिछड़े और दबे-कुचले वर्गों को जो सम्मान मिला है, वह कांग्रेस की ही देन है।
जिला महासचिव जगरनाथ यादव ने कहा कि भाजपा शासन में किसान, छात्र, नौजवान और छोटे व्यापारी सभी परेशान हैं, रोजगार के अवसर घट रहे हैं।
विधानसभा सह प्रभारी वशिष्ठ मोदनवाल ने कहा कि अब जनता भाजपा से ऊब चुकी है और कांग्रेस में ही अपना भविष्य सुरक्षित देख रही है।
ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश यादव ने बताया कि यह हस्ताक्षर अभियान गांव-गांव चलाया जा रहा है ताकि जनता को उनके मूल अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा सके।
कार्यक्रम में सत्यपाल सिंह (भाटपाररानी ब्लॉक अध्यक्ष), शमशुल आजम, परमानंद प्रसाद, बलिराम यादव, अवध किशोर राजभर, सोनू कुशवाहा, रमेश प्रसाद, विपिन यादव, महेश कुशवाहा, विपिन प्रजापति, नीलम गुप्ता आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें –समाचार का असर: बागापार फीडर पर झुके बिजली पोल को विभाग ने दुरुस्त कराया, ग्रामीणों ने जताया आभार
इसे भी पढ़ें –बिहार में हर घर एक सरकारी नौकरी का वादा 20 महीनों में बेरोज़गारी होगी खत्म!-तेजस्वी
उदयपुर: गांजे के छोटे पैकेट बनाकर कर रहे थे सप्लाई, चार किलो गांजे के साथ दो युवक गिरफ्तार
उदयपुर (राष्ट्र की परम्परा न्यूज)। अंबामाता पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चार किलो गांजे और धारदार हथियारों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी गांजे के छोटे-छोटे पैकेट बनाकर शहर के अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करते थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।
अंबामाता थानाधिकारी मुकेश सोनी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सज्जन नगर निवासी निर्भय सिंह और अभय सिंह को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 4 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा और दो धारदार चाकू बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक, आरोपी इस गांजे को कोटड़ा निवासी मुस्तकीम से खरीदते थे और फिर इसे छोटे पैकेटों में बांटकर शहर में बेचते थे।
पुलिस ने बताया कि इस रैकेट में शामिल अन्य लोगों और सप्लायर मुस्तकीम की तलाश की जा रही है। यह कार्रवाई शहर में बढ़ते मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए की गई है। पुलिस को उम्मीद है कि आगे की पूछताछ में इस नेटवर्क से जुड़े और नामों का खुलासा होगा।
