Tuesday, July 7, 2026
Home Blog Page 581

दुबई में कमाने गए युवक की नींद में हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। घर की आर्थिक स्थिति सुधारने के उद्देश्य से दुबई कमाने गए एक युवक की मौत बीती रात नींद में ही हो गई। घटना की सूचना मोबाइल फोन पर जैसे ही परिजनों को मिली, पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के भीमपुर निवासी सरीखन प्रसाद पुत्र चंद्रशेखर कन्नौजिया कुछ माह पूर्व दुबई रोज़गार के लिए गए थे। बताया जा रहा है कि बीती रात भोजन करने के बाद वे अपने कमरे में सोने चले गए। उसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथी लोग उन्हें चिकित्सक के पास ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि उनकी मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना जब मोबाइल फोन से परिजनों तक पहुँची तो घर में मातम छा गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन अब शव को भारत लाने की प्रक्रिया पूरी होने का इंतज़ार कर रहे हैं।

धोखाधड़ी मामले मे अभियुक्त के विरुद्ध सीआरपीसी के तहत उद्घोषणा आदेश तामील

ढोल-ताशे के साथ कराई गई मुनादी

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
धोखाधड़ी और शस्त्र अधिनियम से संबंधित मामलों में वांछित अभियुक्त सनी वर्मा पुत्र मारकण्डे वर्मा निवासी पीएसी कैंप, बिछिया सिंहासनपुर, थाना एम्स, जनपद गोरखपुर के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर शनिवार को धारा 82 दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) के अंतर्गत उद्घोषणा की कार्रवाई की गई।
उक्त अभियुक्त के खिलाफ जनपद कानपुर देहात के थाना शिवली में मु.अ.सं. 48/2019 धारा 403, 411, 413, 414, 426, 467, 468, 471 भादवि तथा मु.अ.सं. 51/2019 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। अभियुक्त न्यायालय से फरार चल रहा था, जिस पर मा. न्यायालय एडीजे-7, जनपद कानपुर देहात द्वारा धारा 82 सीआरपीसी के अंतर्गत उद्घोषणा नोटिस जारी किया गया था।

न्यायालय के आदेश के अनुपालन में 11 अक्टूबर 2025 को थाना एम्स गोरखपुर क्षेत्र के बिछिया सिंहासनपुर स्थित अभियुक्त के आवास पर कानूनी प्रक्रिया के तहत उद्घोषणा की कार्रवाई की गई। पुलिस टीम द्वारा नियमानुसार ढोल-ताशों के साथ डुगडुगी पिटवाते हुए लाउडस्पीकर से मुनादी कराई गई तथा नोटिस की एक प्रति अभियुक्त के घर के सहज दृश्य स्थान पर चस्पा की गई। इस दौरान मौके पर मौजूद गवाहों के समक्ष संपूर्ण प्रक्रिया का पालन किया गया।

पुलिस ने बताया कि यदि अभियुक्त नियत समय के भीतर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत नहीं होता है तो उसके विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की संवेदनशील पहल: मां से नाराज होकर घर छोड़ने निकले मासूम को पुलिस ने परिजनों से मिलवाया

सलेमपुर /देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l मानवीयता की मिसाल पेश करते हुए सलेमपुर पुलिस ने शनिवार की सुबह एक 11 वर्षीय बच्चे को सुरक्षित उसके परिजनों से मिलवाया। यह बच्चा मां से नाराज होकर घर छोड़कर जा रहा था।

जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र सलेमपुर के अंतर्गत नवलपुर पुलिस चौकी प्रभारी दीपक पटेल एवं हेड कांस्टेबल रमेश कुमार सुबह लगभग 8 बजे ड्यूटी पर चौकी के समीप गश्त कर रहे थे। तभी उन्होंने सड़क किनारे एक किशोर को रोते हुए देखा।

पूछताछ में बच्चे ने अपना नाम विशाल राय, निवासी लार थाना क्षेत्र के चनुकी मोड़ बताया। उसने कहा कि वह मां से नाराज होकर घर छोड़ने निकला है। पुलिस ने तत्काल बच्चे को शांत कराया, प्यार से समझाया और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए परिजनों से संपर्क किया।

कुछ देर बाद जब बच्चे की मां मौके पर पहुंची, तो चौकी प्रभारी ने दोनों को समझाया कि घर के छोटे-मोटे मतभेद हर परिवार में होते हैं, जिन्हें बातचीत और समझदारी से दूर किया जा सकता है। इसके बाद बच्चे को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

स्थानीय लोगों ने नवलपुर पुलिस की इस संवेदनशीलता और मानवता की सराहना की।

परिवार के देवाशरीफ जाने के दौरान खाली मकान को चोरों ने बनाया निशाना, पुलिस जांच में जुटी

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अतरौली गांव में चोरों ने एक खाली मकान को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, ग्राम निवासी मुन्ना खान का मकान उस समय खाली था जब उनका परिवार देवाशरीफ घूमने गया हुआ था।

शनिवार की सुबह करीब 10 बजे नवलपुर पुलिस चौकी इंचार्ज दीपक पटेल को सूचना मिली कि अतरौली गांव में मुन्ना खान के घर में चोरी हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गहनता से जांच शुरू की।

बताया जा रहा है कि मुन्ना खान, जो कि बिहार के छपरा जिले के बलडीहा गांव के निवासी हैं, लगभग 5-6 वर्ष पहले अतरौली गांव में मकान बनाकर बस गए थे और बाद में विदेश चले गए। घर पर उनकी पत्नी और बच्चे रहते थे।

9 अक्टूबर, गुरुवार को मुन्ना खान की पत्नी अपने परिवार के साथ देवाशरीफ दरगाह जाने के लिए घर में ताला लगाकर निकली थीं और घर की देखभाल के लिए अपने रिश्तेदार को जिम्मेदारी सौंपी थी।

दो दिन बाद जब रिश्तेदार घर पहुंचे तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। अंदर प्रवेश करते ही उनके होश उड़ गए — घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और आलमारी के ताले टूटे हुए थे।

घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद चौकी प्रभारी दीपक पटेल ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि चोर क्या-क्या सामान उठा ले गए हैं, क्योंकि मकान मालिक परिवार अभी घर नहीं लौटा है।

कप्तान शुभमन गिल का धमाका: 12 पारियों में पांचवां शतक, विराट कोहली की बराबरी की

0

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में नाबाद 129 रन बनाकर अपनी कप्तानी में पांचवां टेस्ट शतक पूरा किया। इस प्रदर्शन के साथ गिल ने एक कैलेंडर वर्ष में कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीय कप्तान बनने का गौरव हासिल किया और विराट कोहली की बराबरी की।

गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी का जादू

गिल को इस साल रोहित शर्मा के संन्यास के बाद इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले टेस्ट टीम की कमान सौंपी गई थी। कप्तानी मिलने के बाद उनका बल्ला लगातार आग उगल रहा है।

इंग्लैंड दौरे में पांच मैचों की सीरीज 2-2 से ड्रॉ कराई।

वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की सीरीज में भारत ने पहले मैच की जीत के बाद 1-0 की बढ़त बनाई।

गिल ने 196 गेंदों में 16 चौके और 2 छक्के की मदद से नाबाद 129 रन बनाए।

कैलेंडर वर्ष में पांचवां शतक और रिकॉर्ड

कप्तान रहते 12 पारियों में पांच टेस्ट शतक।

सबसे कम पारियों में पांच शतक लगाने के मामले में गिल केवल एलिस्टियर कुक (9 पारियां) और सुनील गावस्कर (10 पारियां) से पीछे हैं।

गिल ने इस साल कप्तानी में पांचवां टेस्ट शतक पूरा कर विराट कोहली की बराबरी की, जिन्होंने 2017 और 2018 में दो बार ऐसा किया था।

यह उनका घरेलू टेस्ट में सर्वोच्च स्कोर भी है, इससे पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट 2023 में 128 रन बनाए थे।

भारत की पारी और टीम की स्थिति

भारत ने दूसरे दिन पहली पारी में 5 विकेट पर 518 रन बनाकर पारी घोषित की।

यशस्वी जायसवाल ने 175 रन बनाए, जबकि गिल ने शतक बनाकर टीम को विशाल स्कोर दिलाया।

दूसरे दिन भारत ने 2 विकेट पर 318 रन से आगे खेलना शुरू किया। गिल ने नीतीश रेड्डी के साथ चौथे विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी की।

वेस्टइंडीज की ओर से जोमेल वारिकन ने 3 और रोस्टन चेज ने 1 विकेट लिया।

करवाचौथ के 11 घंटे बाद नवविवाहित युवक की सड़क हादसे में मौत, परिवार में कोहराम

कासगंज (राष्ट्र की परम्परा)। कासगंज जिले के नगला किशोरी के पास शनिवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बाइक सवार कुबेर सिंह (22) पुत्र कंचन सिंह, निवासी सिकंदपुर वैश्य क्षेत्र, नगला रघी, को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे परिवार में शोक और कोहराम मच गया।

हादसे का विवरण

कुबेर सिंह अपने खेत की ट्रैक्टर से जुताई करवा कर पटियाली कस्बा डीजल लेने गए थे। लौटते समय नगला किशोरी के पास तेज गति से आ रही पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटियाली ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पटियाली सीओ संदीप वर्मा ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

छह महीने पहले हुई थी शादी

कुबेर सिंह की शादी छह महीने पहले राजो पुत्री धर्मेंद्र (गांव रोकरी, फर्रुखाबाद) से हुई थी। करवाचौथ पर शुक्रवार को राजो ने अपने पति कुबेर की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा था। मात्र 11 घंटे बाद ही सड़क हादसे में कुबेर की मौत हो गई। राजो चार महीने की गर्भवती हैं और हादसे के बाद बार-बार बेहोश हो रही थीं। कुबेर के माता-पिता और अन्य परिजन उसकी मौत से गहरे सदमे में हैं।

मस्जिद के अंदर मौलाना की पत्नी और दो बेटियों की बेरहमी से हत्या, देवबंद गए थे पति

बागपत (राष्ट्र की परम्परा)। बागपत जिले के गांगनौली गांव में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। मस्जिद परिसर में रहने वाली मौलाना इब्राहीम की पत्नी और दो बेटियों की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सन्नाटा और भय का माहौल पैदा कर दिया।

मृतक परिवार और घटना का विवरण

मृतक परिवार के मुखिया मौलाना इब्राहीम पुत्र यामीन, निवासी सुन्ना, मुजफ्फरनगर, गांगनौली की मस्जिद में धार्मिक शिक्षण का कार्य करते थे।
घटना के समय मौलाना देवबंद में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गए हुए थे।

शनिवार सुबह, जब मस्जिद में बच्चे पढ़ने पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि महिला और दोनों बच्चे खून से लथपथ पड़े हैं। इस दृश्य को देखकर उन्होंने शोर मचाया, जिससे गांव में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें – बिहार राजनीति में भूचाल सूरजभान सिंह का परिवार RJD में होगा शामिल, तेजस्वी की रणनीति से बदल सकता हैं चुनावी समीकरण

पुलिस जांच और फॉरेंसिक टीम की कार्रवाई

मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर साक्ष्य एकत्र करना शुरू किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और जांच में पुलिस का सहयोग करें।

यह भी पढ़ें – हत्या के आरोपी ने जेल के खाते से उड़ाए 30 लाख रुपये, जेल की चेकबुक चुराकर खुद को बताता था ठेकेदार

बिहार राजनीति में भूचाल सूरजभान सिंह का परिवार RJD में होगा शामिल, तेजस्वी की रणनीति से बदल सकता हैं चुनावी समीकरण

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बिहार की राजनीतिक गलियारों में बड़ा हलचल मची है। मोकामा के प्रभावशाली नेता और पूर्व सांसद सूरजभान सिंह अब राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में शामिल होने जा रहे हैं। पहले यह कार्यक्रम शनिवार तय था, लेकिन अब इसे एक दिन आगे बढ़ाकर रविवार कर दिया गया है। इस मौके पर तेजस्वी यादव सूरजभान सिंह और उनके परिवार को RJD की सदस्यता दिलाएंगे।

सूरजभान सिंह के साथ उनकी पत्नी वीणा देवी और छोटे भाई चंदन सिंह भी पार्टी का दामन थामेंगे। इस तरह, एक ही परिवार के तीन पूर्व सांसदों का RJD में शामिल होना बिहार के राजनीतिक समीकरण बदलने की संभावना बढ़ा रहा है।

सूरजभान सिंह फिलहाल राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हैं। उनकी RJD में एंट्री को मोकामा विधानसभा के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। खबर है कि वीणा देवी मोकामा से चुनाव लड़ सकती हैं, जहां उनका मुकाबला अनंत सिंह के परिवार से हो सकता है। यह मुकाबला 2000 के चुनाव की याद दिलाता है, जब जेल में रहते हुए भी सूरजभान सिंह ने अनंत सिंह के बड़े भाई और तत्कालीन मंत्री दिलीप सिंह को हराया था।

राजनीतिक विश्लेषक इसे तेजस्वी यादव की नई रणनीति के रूप में देख रहे हैं। तेजस्वी अब RJD को सिर्फ ‘मुस्लिम-यादव’ की पार्टी नहीं बल्कि सभी जाति और धर्म के लोगों की पार्टी बनाना चाहते हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में इसी रणनीति ने NDA के लिए चुनौती पेश की थी, खासकर कुशवाहा वोट बैंक में।

सूरजभान सिंह पहले रामविलास पासवान के साथ LJP के बड़े नेता माने जाते थे। रामविलास पासवान के निधन के बाद, पार्टी टूटने पर उन्होंने चिराग पासवान को छोड़कर पशुपति पारस के साथ राजनीति जारी रखी। 2024 में जब भाजपा ने पारस को किनारे किया, तो सूरजभान सिंह का भविष्य अस्थिर हो गया। अब बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में उन्होंने RJD का हाथ थाम लिया है।

इसे भी पढ़ें – जयपुर बस में पकड़ी गई अलीगढ़ हत्याकांड की मुख्य आरोपी

20 लाख की रोबोटिक किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी अब सिर्फ 20 हजार में, आयुष्मान कार्डधारकों के लिए निशुल्क

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने चिकित्सा क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया है। जहां निजी अस्पतालों में रोबोटिक किडनी ट्रांसप्लांट की लागत लगभग 20 लाख रुपये होती है, वहीं अब AIIMS ने इस सर्जरी को सिर्फ 20–25 हजार रुपये या आयुष्मान भारत कार्डधारकों के लिए निशुल्क उपलब्ध कराया है।

देश का पहला किफायती रोबोटिक ट्रांसप्लांट

एम्स के सर्जरी एवं रीनल ट्रांसप्लांट विभाग के प्रोफेसर वी.के. बंसल और विभागाध्यक्ष प्रो. सुनील चुम्बर ने बताया कि यह उपलब्धि भारत में चिकित्सा क्रांति का प्रतीक है।
8 अक्टूबर को 27 वर्षीय मरीज का सफलतापूर्वक रोबोट-सहायता से किडनी ट्रांसप्लांट किया गया — यह तीन सितंबर से अब तक की पांचवीं सफल सर्जरी थी।

यह भी पढ़ें – स्वामी और आज़म की मुलाकात से चुनावी रणनीतिकार उठा रहे सवाल

“दा विंची सर्जिकल रोबोट” से न्यूनतम दर्द और तेज रिकवरी

प्रो. वी.के. बंसल ने बताया कि सर्जरी में उपयोग किए जा रहे “दा विंची सर्जिकल रोबोट” की मदद से सिर्फ छोटा चीरा लगाया जाता है, जिससे

रक्तस्राव बेहद कम होता है,

संक्रमण का खतरा घटता है,

और मरीज सिर्फ 7 दिनों में स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो जाता है।

यह भी पढ़ें – हत्या के आरोपी ने जेल के खाते से उड़ाए 30 लाख रुपये, जेल की चेकबुक चुराकर खुद को बताता था ठेकेदार

नवंबर 2024 में मिली थी रोबोटिक तकनीक

विभागाध्यक्ष प्रो. सुनील चुम्बर ने बताया कि एम्स को यह अत्याधुनिक रोबोट नवंबर 2024 में मिला था।
27 फरवरी को पहली बार इसका उपयोग डोनर की किडनी निकालने में किया गया था।
अब तक 5 मरीज इस तकनीक से लाभान्वित हो चुके हैं, जबकि आयुष्मान भारत योजना के तहत अगले सप्ताह एक और मरीज का रोबोटिक ट्रांसप्लांट किया जाएगा।

एम्स ने रचा चिकित्सा इतिहास

एम्स प्रशासन का कहना है कि इस पहल से लाखों मरीजों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा अब किफायती दामों पर मिलेगी। यह कदम न सिर्फ स्वास्थ्य क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता की दिशा में मील का पत्थर है, बल्कि गरीब वर्ग के लिए नई उम्मीद भी लेकर आया है।

यह भी पढ़ें – प्रधानमंत्री ने कृषि योजनाओं का किया शुभारंभ, जिले में किसानों ने देखा सीधा प्रसारण

स्वामी और आज़म की मुलाकात से चुनावी रणनीतिकार उठा रहे सवाल

0

बरेली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य आज रामपुर पहुँचे और उन्होंने शहर के वरिष्ठ नेता आजम ख़ान के आवास पर महत्वपूर्ण मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच यह बैठक कई घंटे तक चली, जिसमें क्षेत्रीय और राष्ट्रीय राजनीति के मुद्दों पर गहन चर्चा हुई।
राजनीतिक विशेषज्ञ इसे दोनों दलों के बीच संभावित सहयोग और आगामी चुनावी रणनीतियों के संकेत के रूप में देख रहे हैं।

इसे भी पढ़ें –कच्छ के जंगल में पाकिस्तानी किशोर जोड़े का मिलना: सीमा सुरक्षा पर गंभीर सवाल ?

हत्या के आरोपी ने जेल के खाते से उड़ाए 30 लाख रुपये, जेल की चेकबुक चुराकर खुद को बताता था ठेकेदार

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां हत्या के आरोपी बंदी ने जेल की चेकबुक चुराकर जेल के सरकारी खाते से करीब 30 लाख रुपये निकाल लिए। आरोपी जेल से छूटने के बाद खुद को “ठेकेदार” बताकर जेल अधीक्षक के फर्जी हस्ताक्षर से कई बार रकम निकालता रहा।

जेल की चेकबुक गायब, खुली बड़ी लापरवाही

मामला आजमगढ़ मंडलीय कारागार का है। यहां हत्या के मामले में बंद रामजीत यादव उर्फ संजय, निवासी ग्राम जमुआ शाहगढ़, थाना बिलरियागंज, को 24 फरवरी 2023 को जेल भेजा गया था। 20 मई 2024 को उसकी जमानत हो गई। रिहाई से पहले उसने जेल के केनरा बैंक खाते की चेकबुक, जिसका संचालन जेल अधीक्षक करते हैं, चुरा ली।

यह भी पढ़ें – कच्छ के जंगल में पाकिस्तानी किशोर जोड़े का मिलना: सीमा सुरक्षा पर गंभीर सवाल ?

एक-एक करके निकाले 30 लाख रुपये

रिहा होने के अगले ही दिन यानी 21 मई 2024 को आरोपी ने सबसे पहले 10,000 रुपये निकाले। अगले दिन 50,000 रुपये, फिर 1,40,000 रुपये, और इसी तरह किस्तों में रकम निकालता रहा।
जेल प्रशासन को इसकी भनक नहीं लगी, जब तक कि 22 सितंबर 2025 को उसने ₹2,60,000 और नहीं निकाल लिए।

बैंक स्टेटमेंट से खुली पोल

जब जेल अधीक्षक आदित्य कुमार सिंह को खाते से संदिग्ध निकासी की जानकारी मिली, तो उन्होंने वरिष्ठ लेखा प्रभारी मुशीर अहमद से पूछताछ की। बैंक स्टेटमेंट निकलवाने पर पता चला कि रामजीत यादव अपने को “जेल का ठेकेदार” बताकर, अधीक्षक के नकली दस्तखत से बार-बार रकम निकाल रहा था।

यह भी पढ़ें – मेडिकल छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, फोन छीना, जंगल में ले जाकर की दरिंदगी; पीड़िता अस्पताल में भर्ती

चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

घटना का खुलासा होते ही जेल अधीक्षक ने आजमगढ़ कोतवाली में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है —

  1. रामजीत यादव उर्फ संजय (मुख्य आरोपी)
  2. शिव शंकर उर्फ गोरख, पिता लालजीत यादव
  3. मुशीर अहमद (वरिष्ठ सहायक)
  4. अवधेश कुमार पांडेय (चौकीदार)

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी मधुवन कुमार सिंह ने बताया कि यह गंभीर वित्तीय धोखाधड़ी और प्रशासनिक लापरवाही का मामला है, जिसकी जांच उच्च स्तर पर जारी है।

कच्छ के जंगल में पाकिस्तानी किशोर जोड़े का मिलना: सीमा सुरक्षा पर गंभीर सवाल ?

कच्छ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)गुजरात के कच्छ जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। ग्रामीणों ने जंगल में 16 और 14 साल के दो किशोरों को देखा, जो अजनबी लग रहे थे। पूछताछ में पता चला कि ये दोनों पाकिस्तान से आए हैं और पारिवारिक विरोध व डर के कारण सीमा पार कर भारत में घुस गए थे।
स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें पुलिस के सुपुर्द किया। इस घटना ने न केवल स्थानीय सुरक्षा, बल्कि राष्ट्रीय सीमा निगरानी पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर सामान्य युवक-युवती इतनी आसानी से सीमा पार कर सकते हैं, तो आतंकवादी या अन्य खतरनाक तत्व भी आसानी से प्रवेश कर सकते हैं। यह साफ संकेत है कि सीमा सुरक्षा में और कड़ी निगरानी की आवश्यकता है।
फिलहाल दोनों किशोरों को सुरक्षित रूप से उनके परिवार के पास भेज दिया गया है और इस मामले की आगे की जांच जारी है।

इस भी पढ़ें –प्रधानमंत्री ने कृषि योजनाओं का किया शुभारंभ, जिले में किसानों ने देखा सीधा प्रसारण

प्रधानमंत्री ने कृषि योजनाओं का किया शुभारंभ, जिले में किसानों ने देखा सीधा प्रसारण

0

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली से प्रधानमंत्री कृषि धन धान्य योजना, दलहन विकास योजना, कृषि अवसंरचना निधि समेत 11 हजार करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इसका सजीव प्रसारण जनपद के किसानों ने कलेक्ट्रेट सभागार सहित विकासखंड मुख्यालयों, साधन सहकारी समितियों, प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों, मंडी परिषदों और पंचायत घरों पर देखा व सुना।
इसी क्रम में कलेक्ट्रेट सभागार में विधायक मेहदावल अनिल त्रिपाठी, जिलाधिकारी आलोक कुमार और मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की उपस्थिति में निशुल्क दलहन एवं तिलहन मिनीकिट योजना के अंतर्गत ई-लॉटरी से चयनित नौ किसानों को प्रतीक स्वरूप विधायक ने मिनीकिट वितरित किए।
राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना के तहत पशुधन सुधार हेतु प्रशिक्षण प्राप्त 20 लाभार्थियों को प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए।
अपने संबोधन में विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य के अनुरूप अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत किसानों को 40 प्रतिशत अनुदान पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जबकि कृषक उत्पादक संगठनों को 80 प्रतिशत अनुदान पर फार्म मशीनरी बैंक दिए जा रहे हैं। इससे किसानों को बुवाई से लेकर मड़ाई तक सुविधा मिल रही है।
उन्होंने बताया कि पराली प्रबंधन के लिए जनपद में यंत्र वितरित किए गए हैं ताकि किसान पराली का खेत में ही प्रबंधन करें या पशु चारे एवं ऊर्जा उत्पादन में उसका उपयोग करें। कृषि अवसंरचना निधि योजना के तहत किसानों को कम ब्याज दर पर बड़े ऋण की सुविधा भी उपलब्ध है।
विधायक अनिल त्रिपाठी ने बताया कि पशुपालन विभाग द्वारा लंपी बीमारी की रोकथाम के लिए बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान चलाया गया, जिससे समय रहते बीमारी पर नियंत्रण पाया गया। उन्होंने किसानों एवं पशुपालकों से विकसित भारत–विकसित उत्तर प्रदेश 2047 की परिकल्पना के तहत समर्थ उत्तर प्रदेश पोर्टल पर अपने सुझाव दर्ज करने का भी आह्वान किया।
इस अवसर पर उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेश तिवारी, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में किसान व लाभार्थी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें –जयपुर बस में पकड़ी गई अलीगढ़ हत्याकांड की मुख्य आरोपी

जयपुर बस में पकड़ी गई अलीगढ़ हत्याकांड की मुख्य आरोपी

0

लखनऊ/जयपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। अलीगढ़ के टीवीएस शोरूम मालिक अभिषेक गुप्ता हत्या मामले में फरार चल रही पूर्व महामंडलेश्वर पूजा शकुन पांडेय को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया गया। जयपुर से आगरा के लिए बस में यात्रा के दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार, कोर्ट के आदेश के तहत पूजा को अलीगढ़ लाकर पूछताछ की जाएगी और फिर जेल भेजा जाएगा। हत्या के सिलसिले में पहले ही उसके पति अशोक गुप्ता और दो अन्य शूटरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जानकारी मिली है कि पति की गिरफ्तारी की खबर मिलने पर पूजा बुर्का पहनकर फरार हो गई थी।

इसे भी पढ़ें –महिला सुरक्षा को लेकर एंटी रोमियो टीम सक्रिय

मेडिकल छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, फोन छीना, जंगल में ले जाकर की दरिंदगी; पीड़िता अस्पताल में भर्ती

कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल में एक बार फिर महिला सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। दुर्गापुर में एक निजी मेडिकल कॉलेज की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने पूरे राज्य को हिला दिया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता ओडिशा के जलेश्वर की रहने वाली है और वर्तमान में पश्चिम बर्धमान जिले के दुर्गापुर स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज में द्वितीय वर्ष की छात्रा है।

रात के अंधेरे में हुआ हमला

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 8 से 8:30 बजे के बीच छात्रा अपनी एक सहेली के साथ डिनर के लिए कॉलेज परिसर से बाहर गई थी। तभी तीन अज्ञात युवक वहां पहुंचे। छात्रा की सहेली डर के मारे भाग गई, जबकि आरोपियों ने पीड़िता का मोबाइल फोन छीन लिया और उसे कॉलेज के बाहर सुनसान इलाके में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।

अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने दर्ज किया केस

पीड़िता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि “हम सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं और फोरेंसिक टीम को मौके पर भेजा जाएगा।”

माता-पिता पहुंचे दुर्गापुर

घटना की जानकारी मिलते ही छात्रा के माता-पिता दुर्गापुर पहुंचे। पिता ने कहा, “हमें बेटी के दोस्तों का फोन आया और उन्होंने घटना की जानकारी दी। इसके बाद हमने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।”

एनसीडब्ल्यू की टीम करेगी दौरा

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की टीम भी इस मामले पर सक्रिय हो गई है। सदस्य अर्चना मजूमदार ने कहा कि “बंगाल में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, और पुलिस की निष्क्रियता चिंताजनक है।” उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इस मुद्दे पर तत्काल कदम उठाने की अपील की।

कॉलेज से मांगी गई रिपोर्ट

राज्य स्वास्थ्य विभाग ने दुर्गापुर के निजी मेडिकल कॉलेज प्रशासन से पूरी रिपोर्ट मांगी है। कॉलेज प्रबंधन से कहा गया है कि वह छात्रा की सुरक्षा और घटना की परिस्थितियों पर विस्तृत रिपोर्ट पेश करे।

यह घटना न केवल पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन को अभी लंबा रास्ता तय करना होगा।