Tuesday, July 7, 2026
Home Blog Page 580

मुआवजा के नाम पर जमीन बैनामा कराने के आरोप में नायब तहसीलदार व लेखपाल पर गिर सकती है गाज -सूत्र

तहसीलदार ने सभी पक्षों के बयान दर्ज किए, सोमवार को एसडीएम को सौंपेंगी रिपोर्ट

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भूमि मुआवजा दिलाने के नाम पर दो सगे भाइयों की जमीन बैनामा करा देने के गंभीर आरोप के मामले में जांच अधिकारी तहसीलदार अल्का सिंह ने पीड़ित पक्ष, दुकानदार, लेखपाल और नायब तहसीलदार के बयान दर्ज कर लिए हैं। अब सोमवार को तहसीलदार एसडीएम दिशा श्रीवास्तव को जांच रिपोर्ट सौंपेंगी।

मामले में तहसील में तैनात एक नायब तहसीलदार का नाम सामने आने के बाद पहले से जांच कर रहे नायब तहसीलदार हरि प्रसाद यादव से यह प्रकरण हटाकर तहसीलदार अल्का सिंह को जांच सौंपी गई थी। एसडीएम ने तीन दिन में रिपोर्ट मांगी थी, लेकिन लाइन ऑर्डर और त्योहारों के कारण प्रक्रिया में विलंब हुआ। शनिवार को अवकाश होने से अब रिपोर्ट सोमवार को प्रस्तुत की जाएगी।

बताया जाता है कि सिसई–कोल्हुआ मार्ग चौड़ीकरण के दौरान ठेकेदार ने पड़री पांडेय गांव निवासी शमसुद्दीन अली और अशरफ अली की भूमि से मिट्टी निकाल ली। शिकायत करने पर हल्का लेखपाल और नायब तहसीलदार ने तहसील बुलाकर मिट्टी के साथ भूमि का मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया। आरोप है कि दोनों के खाते में तीन लाख रुपये एक महिला के खाते से भेजे गए और उस महिला को राजस्व परिषद की अधिकारी बताया गया। बाद में 24 जनवरी को दोनों भाइयों को उपनिबंधक कार्यालय ले जाकर उनकी पांच कट्ठा भूमि में से तीन कट्ठा जमीन का बैनामा करा दिया गया।

अब तहसीलदार अल्का सिंह इस पूरे प्रकरण की जांच कर रही हैं। माना जा रहा है कि रिपोर्ट में कई राजस्व कर्मियों पर कार्रवाई की गाज गिर सकती है।तहसीलदार अल्का सिंह ने कहा कि, “मुझे जांच सौंपी गई थी। सभी पक्षों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। सोमवार को रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी जाएगी।”

एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने बताया कि, “लेखपाल के बयान में नायब तहसीलदार का नाम आने के कारण जांच अधिकारी बदले गए। तीन दिनों में रिपोर्ट मांगी गई थी, लेकिन त्योहारों के चलते देरी हुई। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।”

ये भी पढ़ें –पुलिस की संवेदनशील पहल: मां से नाराज होकर घर छोड़ने निकले मासूम को पुलिस ने परिजनों से मिलवाया

ये भी पढ़ें –धोखाधड़ी मामले मे अभियुक्त के विरुद्ध सीआरपीसी के तहत उद्घोषणा आदेश तामील

ये भी पढ़ें –राजद ने 46 सीटों पर पत्ते खोले, नामों को हरी झड़ी मिलते हिल गया बिहार का राजनीतिक समीकरण

ये भी पढ़ें –सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत

ये भी पढ़ें –कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ

ये भी पढ़ें –महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर घुघली थाना क्षेत्र में चला जागरूकता अभियान

ये भी पढ़ें –बरहज में ततैया के डंक से अधेड़ महिला की दर्दनाक मौत, परिजन भी नहीं बचा पाए

ये भी पढ़ें –विकसित उत्तर प्रदेश 2047: समृद्धि का शताब्दी वर्ष महाभियान गोष्ठी सम्पन्न, विकास के लिए साझा किया विजन

ये भी पढ़ें –एडवोकेट अनिल मिश्रा के समर्थन में 15 अक्टूबर को पहुंचेंगे ठाकुर राघवेन्द्र प्रताप सिंह, बोले— “हिंदू समाज उनके साथ खड़ा है”

ये भी पढ़ें –छात्रवृत्ति वितरण में पारदर्शिता पर यूपी सरकार का सख्त रुख, तय समयसीमा में पूरी होगी प्रक्रिया

राजद ने 46 सीटों पर पत्ते खोले, नामों को हरी झड़ी मिलते हिल गया बिहार का राजनीतिक समीकरण

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने लगभग अंतिम रूप से 46 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची तय कर ली है। पार्टी सूत्र बताते हैं कि इस सूची में वर्तमान विधायक, पूर्व मंत्री, संगठन से जुड़े अनुयायी और कई नए चेहरे शामिल हैं।

इन सीटों पर नाम तय होने का मतलब यह है कि पार्टी ने सदस्यता, सामाजिक प्रभाव, क्षेत्रीय समीकरण और युवा राजनीति को संतुलन में रखते हुए दांव खेल रहे हैं।

उल्लेखनीय नामों में राघोपुर से तेजस्वी यादव, बख्तियारपुर से अनिरुद्ध यादव, मसौढ़ी से रेखा पासवान, परवत्ता से डॉ. संजीव कुमार, उजियारपुर से आलोक कुमार मेहता, समस्तीपुर से अख्तरुल इस्लाम शाहीन और महुआ से मुकेश रौशन शामिल हैं।
इसके अलावा धोरैया से भूदेव चौधरी, मुंगेर से अविनाश कुमार विद्यार्थी, महिषी से गौतम कृष्णा, झाझा से राजेंद्र प्रसाद, शेखपुरा से विजय कुमार के नाम सूची में प्रमुखता से उभर रहे हैं।

कई और नामों पर भी मुहर की आशा है — किरण देवी या उनके बेटे दीपू सिंह, कलगांव से रजनीश यादव, शाहपुर से राहुल तिवारी, नोखा से अनीता देवी, डेहरी ऑन सोन से फतेह बहादुर कुशवाहा, ओबरा से ऋषि कुमार, रफीगंज से मो. निहालुद्दीन, मधेपुरा से चंद्रशेखर यादव, जोकिहाट से शहनवाज आलम, लौकहा से भरत भूषण मंडल, बहादुरगंज से मुजाहिद आलम, हिलसा से शक्ति यादव आदि पर विचार जारी है।

इसके अलावा सिवान से अवध बिहारी चौधरी, रघुनाथपुर से ओसामा सहाब, कांटी से इसराइल मंसूरी, दरभंगा ग्रामीण से ललित यादव, बोधगया से कुमार सर्वजीत, इमामगंज से उदय नारायण चौधरी या उनके बेटों में से एक, हायाघाट से भोला यादव, पर्सा से छोटे लाल राय, गरखा से सुरेंद्र राम, मढ़ौरा से संगीता, सोनपुर से रामानुज, अमनौर से सुनील राय जैसे नाम भी चर्चा में हैं।

पार्टी नेतृत्व अब सीट बंटवारे का औपचारिक एलान करेगा और उसके बाद उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची जारी की जाएगी।
यह सूची यह संकेत देती है कि RJD ने पुराने और नए, अनुभवी और दमदार चेहरों का संयोजन कर भविष्य की लड़ाई को ठोस आधार देना चाहा है — जहां अपेक्षाएँ हैं कि ये तय नाम जनता की उम्मीदों और भावनाओं से जुड़े हों।

ये भी पढ़ें –20 लाख की रोबोटिक किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी अब सिर्फ 20 हजार में, आयुष्मान कार्डधारकों के लिए निशुल्क

ये भी पढ़ें –बिहार राजनीति में भूचाल सूरजभान सिंह का परिवार RJD में होगा शामिल, तेजस्वी की रणनीति से बदल सकता हैं चुनावी समीकरण

ये भी पढ़ें –मस्जिद के अंदर मौलाना की पत्नी और दो बेटियों की बेरहमी से हत्या, देवबंद गए थे पति

ये भी पढ़ें –करवाचौथ के 11 घंटे बाद नवविवाहित युवक की सड़क हादसे में मौत, परिवार में कोहराम

ये भी पढ़ें –कप्तान शुभमन गिल का धमाका: 12 पारियों में पांचवां शतक, विराट कोहली की बराबरी की

ये भी पढ़ें-परिवार के देवाशरीफ जाने के दौरान खाली मकान को चोरों ने बनाया निशाना, पुलिस जांच में जुटी

ये भी पढ़ें –दुबई में कमाने गए युवक की नींद में हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

ये भी पढ़ें –परिवार के देवाशरीफ जाने के दौरान खाली मकान को चोरों ने बनाया निशाना, पुलिस जांच में जुटी

ये भी पढ़ें –धोखाधड़ी मामले मे अभियुक्त के विरुद्ध सीआरपीसी के तहत उद्घोषणा आदेश तामील

ये भी पढ़ें –धोखाधड़ी मामले मे अभियुक्त के विरुद्ध सीआरपीसी के तहत उद्घोषणा आदेश तामील

सोन नदी में डूबी ज़िंदगी:नाव हादसे ने उजाड़ दिए चार घर, दो की तलाश जारी

औरंगाबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) बिहार के औरंगाबाद जिले के बड़ेम ओपी थाना क्षेत्र के बड़ेम रघुनाथपुर गांव के पास शुक्रवार को हुए दर्दनाक नाव हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। सोन नदी में खेती के लिए जा रही महिलाओं की नाव ओवरलोड होने से पलट गई, जिसमें छह महिलाएं लापता हो गईं। एसडीआरएफ की टीम ने अब तक चार शव बरामद कर लिए हैं, जबकि दो महिलाओं की तलाश अभी भी जारी है। गांव में हर ओर मातम पसरा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करीब 18 से 20 किसान एक छोटी नाव से नदी पार कर टीले पर आलू की रोपाई करने जा रहे थे। बीच धारा में नाव अचानक असंतुलित होकर पलट गई। किसी तरह 10 से 12 लोग तैरकर बाहर निकल आए, लेकिन छह महिलाएं गहराई में समा गईं।

पहले दिन सलीम अंसारी की पुत्री तमन्ना परवीन और योगेंद्र लाल की पुत्री काजल उर्फ छोटी कुमारी का शव मिला। शनिवार को एसडीआरएफ ने चितरंजन पासवान की पत्नी सबिता देवी का शव नदी से बरामद किया। वहीं, दो महिलाएं – रंजीता देवी (पत्नी संजय चौधरी) और मंजू कुमारी (पुत्री सुरेंद्र चौरसिया) – अभी भी लापता हैं।

काजल के पिता योगेंद्र लाल ने रोते हुए कहा, “काजल जिद कर नाव पर बैठ गई थी। कुछ ही पलों में सब कुछ खत्म हो गया।” उधर, सबिता देवी के देवर ने बताया कि नाव में क्षमता से अधिक लोग और सामान था, जिससे हादसा हुआ।

गांव में हर घर से रुदन की आवाजें गूंज रही हैं। कहीं मां की गोद खाली हो गई, तो कहीं बेटियों की हंसी हमेशा के लिए थम गई। ग्रामीणों का कहना है कि नाविक नशे में था और नाव पर 17 से 18 लोग सवार थे, जबकि उसकी क्षमता सिर्फ 5-6 लोगों की थी।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अवैध खेती और नाव संचालन पर कड़ी निगरानी की मांग की है। हादसे के बाद बड़ेम गांव में मातम और आक्रोश दोनों एक साथ दिख रहा है।

ये भी पढ़ें –दीपोत्सव 2025: 56 घाटों पर जगमगाएंगे 28 लाख दीप, अयोध्या में रचेगा नया विश्व रिकॉर्ड

ये भी पढ़ें –महिला सुरक्षा को लेकर एंटी रोमियो टीम सक्रिय

ये भी पढ़ें –मेडिकल छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, फोन छीना, जंगल में ले जाकर की दरिंदगी; पीड़िता अस्पताल में भर्ती

ये भी पढ़ें –हत्या के आरोपी ने जेल के खाते से उड़ाए 30 लाख रुपये, जेल की चेकबुक चुराकर खुद को बताता था ठेकेदार

ये भी पढ़ें –जयपुर बस में पकड़ी गई अलीगढ़ हत्याकांड की मुख्य आरोपी

ये भी पढ़ें –प्रधानमंत्री ने कृषि योजनाओं का किया शुभारंभ, जिले में किसानों ने देखा सीधा प्रसारण

ये भी पढ़ें –कच्छ के जंगल में पाकिस्तानी किशोर जोड़े का मिलना: सीमा सुरक्षा पर गंभीर सवाल ?

ये भी पढ़ें –स्वामी और आज़म की मुलाकात से चुनावी रणनीतिकार उठा रहे सवाल

ये भी पढ़ें –हत्या के आरोपी ने जेल के खाते से उड़ाए 30 लाख रुपये, जेल की चेकबुक चुराकर खुद को बताता था ठेकेदार

ये भी पढ़ें –मस्जिद के अंदर मौलाना की पत्नी और दो बेटियों की बेरहमी से हत्या, देवबंद गए थे पति

ये भी पढ़ें –20 लाख की रोबोटिक किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी अब सिर्फ 20 हजार में, आयुष्मान कार्डधारकों के लिए निशुल्क

संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए हर कांग्रेसी है तैयार : डॉ. हीरालाल अलावा

सलेमपुर क्षेत्र के बरठा चौराहे पर कांग्रेसियों ने चलाया “वोट चोर गद्दी छोड़ो” हस्ताक्षर अभियान

सलेमपुर, देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।
देश में दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और गरीब वर्ग के साथ हो रहे अत्याचार और उनकी आवाज को दबाने के प्रयासों के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने “वोट चोर गद्दी छोड़ो” हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। अभियान के तहत सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के बरठा चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नई दिल्ली एम्स के पूर्व असिस्टेंट प्रोफेसर एवं मध्यप्रदेश के मनावर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक डॉ. हीरालाल अलावा ने कहा कि आज देश में संवैधानिक मूल्यों पर संकट है। उन्होंने कहा, “लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में हर कांग्रेसी लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए तैयार है।”

जिलाध्यक्ष विजयशेखर मल्ल रोशन ने कहा कि देश और प्रदेश में नफरत एवं हिंसा फैलाने वालों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है, जबकि कोई भी लोकतांत्रिक देश संविधान से ही संचालित होता है। इसी संविधान और आमजन के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस यह जनजागरण अभियान चला रही है।

जिला उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि कांग्रेस का गौरवशाली इतिहास रहा है। बड़े त्याग और बलिदान के बाद देश को आजादी मिली, और अब वही कांग्रेस संविधान की मर्यादा बचाने के लिए संघर्षरत है।
जिला उपाध्यक्ष जनार्दन वर्मा ने कहा कि मताधिकार की रक्षा और जनजागरण ही इस अभियान का उद्देश्य है।
ब्लॉक अध्यक्ष भागलपुर डॉ. रमेश कुशवाहा ने कहा कि कांग्रेस की देन है कि आज गरीब, दलित और पिछड़ा वर्ग सम्मानपूर्वक जीवन जी रहा है।

अभियान के दौरान लगभग पाँच सौ लोगों ने हस्ताक्षर कर अपना समर्थन व्यक्त किया।

कार्यक्रम में हरिहर त्रिपाठी, मार्कण्डेय मिश्र, आलोक त्रिपाठी, जगरनाथ यादव, दीनदयाल प्रसाद, वशिष्ठ मोदनवाल, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोविंद मिश्र, वजीर अहमद, रवि प्रकाश सिंह, रजनीश प्रसाद, आनंद शंकर, प्रेमलाल भारती, विकास चौधरी, केदार प्रसाद, रामविलास शर्मा, अल्लाउद्दीन, रामसमुझ, इंद्रदेव, निजामुद्दीन अंसारी, अशोक विश्वकर्मा, प्रेमसागर कुशवाहा, रामकृपाल कुशवाहा, जगदीश प्रसाद, इस्माइल अंसारी, किताबुद्दीन, अशोक मद्देशिया आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

महराजगंज पुलिस ने आर.डी.एक्स ट्रक वाली खबर को बताया झूठा, कहा – “भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई”

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही “महराजगंज में आर.डी.एक्स से भरे ट्रक की बरामदगी” की खबर पूरी तरह झूठी है। पुलिस प्रशासन ने इस भ्रामक सूचना का कड़ा खंडन करते हुए जनता से फर्जी खबरों से सावधान रहने की अपील की है।

वायरल खबर पर पुलिस का बयान

हाल ही में कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यह खबर तेजी से वायरल हो रही थी कि थाना पनियरा क्षेत्र के मुजुरी चौराहे पर पुलिस ने आर.डी.एक्स से भरा ट्रक पकड़ा है।
इस पर महराजगंज पुलिस ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा —

“यह समाचार पूर्णतः असत्य, निराधार और भ्रामक है। थाना पनियरा क्षेत्र में न तो किसी ट्रक की तलाशी ली गई है और न ही किसी प्रकार की विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है।”

अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने कहा कि सोशल मीडिया पर इस तरह की झूठी और भड़काऊ सूचनाएं जनता को गुमराह करती हैं और जन शांति भंग करने की संभावना बढ़ाती हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि—

“अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कोई भी व्यक्ति भ्रामक समाचार पोस्ट या शेयर करने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य करे।”

पुलिस की जनता से अपील

महराजगंज पुलिस ने जनता से अपील की है कि—

किसी भी असत्य या अपुष्ट सूचना को सोशल मीडिया पर साझा न करें।

केवल आधिकारिक पुलिस स्रोतों और सरकारी घोषणाओं पर ही भरोसा करें।

भ्रामक खबरें फैलाना दंडनीय अपराध है, इसके लिए साइबर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का वीडियो बयान

पुलिस प्रशासन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज का बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने स्पष्ट कहा है कि “आर.डी.एक्स ट्रक पकड़े जाने की खबर पूरी तरह से झूठी और भ्रामक है।”

दीपावली से पहले DM और SP ने किया पटाखा फैक्ट्री का औचक निरीक्षण, बिना लाइसेंस वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली पर्व के मद्देनजर महराजगंज जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है। सुरक्षा मानकों की जांच के लिए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने थाना फरेंदा क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिपरा विश्वंभरपुर स्थित पटाखा फैक्ट्री और भंडारण स्थल का औचक निरीक्षण किया।

सुरक्षा व्यवस्था और लाइसेंस की जांच

निरीक्षण के दौरान डीएम संतोष कुमार शर्मा ने फैक्ट्री में कार्यरत श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था, रासायनिक पदार्थों के भंडारण, लाइसेंस की वैधता, और अग्निशमन यंत्रों की स्थिति की बारीकी से जांच की।
उन्होंने संचालक को निर्देशित किया कि—

फैक्ट्री में केवल अधिकृत मात्रा में ही बारूद व विस्फोटक पदार्थ रखें जाएं।

सुरक्षा दूरी और फायर सेफ्टी नियमों का सख्ती से पालन किया जाए।

किसी भी परिस्थिति में आबादी क्षेत्र के पास पटाखा निर्माण या भंडारण न किया जाए।

भंडारण स्थलों पर विद्युत कनेक्शन और लोहे के दरवाजे न हों।

अग्निशमन उपकरणों की जांच और निर्देश

निरीक्षण के दौरान डीएम ने मौके पर मौजूद अग्निशमन सिलिंडर चलवाकर जांचे, जो सक्रिय स्थिति में पाए गए। उन्होंने फैक्ट्री में बालू और पानी की मात्रा बढ़ाने का निर्देश दिया।
मौके पर 4 अग्निशामक सिलिंडर, 4 बाल्टी बालू और 2 बाल्टी पानी उपलब्ध पाया गया।

बिना लाइसेंस वालों पर होगी कठोर कार्रवाई

डीएम ने चेतावनी दी कि बिना वैध लाइसेंस या सुरक्षा मानकों की अनदेखी करते हुए संचालित किसी भी फैक्ट्री या भंडारण गृह के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि—

“दीपावली पर बढ़ती मांग के बीच सुरक्षा मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

अधिकारियों को दिए निर्देश

डीएम ने एसडीएम फरेंदा शैलेन्द्र गौतम और एफएसओ वीरसेन को निर्देश दिया कि क्षेत्र की सभी पटाखा फैक्ट्रियों का नियमित निरीक्षण किया जाए।
अग्निशमन विभाग को 24 घंटे सतर्क रहने और किसी भी आकस्मिक स्थिति में तुरंत कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा गया।
साथ ही पुलिस प्रशासन को भी इन स्थलों की निरंतर निगरानी करने के निर्देश दिए गए ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम फरेंदा शैलेन्द्र गौतम, एफएसओ वीरसेन, एसओ फरेंदा सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

पत्रकारिता कोई व्यवसाय नहीं, बल्कि समाज सेवा का मिशन है – मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।
“सत्य को बिना किसी राग-द्वेष या दबाव के जनता तक पहुँचाना ही पत्रकारों का वास्तविक उद्देश्य होना चाहिए, क्योंकि पत्रकारिता कोई व्यवसाय नहीं बल्कि एक मिशन है।” यह बातें मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने शनिवार को ग्राम बलेजी, फेफना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहीं।

यह कार्यक्रम ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बलिया (ग्रापए) के तत्वाधान में संस्थापक सदस्य उमाशंकर चौधरी की चतुर्थ पुण्यतिथि पर आयोजित स्मृति सभा एवं जिला पत्रकार सम्मेलन के रूप में संपन्न हुआ।

पत्रकार समाज की आवाज हैं — सीआरओ त्रिभुवन

मुख्य अतिथि सीआरओ त्रिभुवन ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार समाज की रीढ़ हैं, जो कठिन परिस्थितियों में भी जनता की समस्याओं और विसंगतियों को शासन-प्रशासन तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं को जनता तक और जनता की आवाज को शासन तक पहुँचाना पत्रकारों का परम कर्तव्य है।

संगठन की मजबूती पर बोले ग्रापए के महामंत्री

ग्रापए के प्रदेश महामंत्री संजय द्विवेदी ने बताया कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रकार संगठन है, जो राज्य के सभी 75 जिलों की प्रत्येक तहसील में सक्रिय है।
उन्होंने घोषणा की कि आगामी नवंबर माह में संगठन के पदाधिकारी सभी मंडलों में मंडलायुक्तों को पत्रक सौंपेंगे, जिसके बाद लखनऊ विधानसभा पर पत्रकारों की आवाज बुलंद की जाएगी।

पत्रकारों और समाजसेवियों का सम्मान

कार्यक्रम में जनपद के सैकड़ों पत्रकारों को सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
साथ ही शिक्षा, चिकित्सा, साहित्य, सहकारिता और सामाजिक सद्भावना के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार श्रवण पांडेय को जिला संरक्षक तथा सानंदन उपाध्याय को बलिया नगर प्रभारी नियुक्त किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्यजन

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सौरभ कुमार, कैप्टन वीरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश द्विवेदी, वीरभद्र प्रताप सिंह, मोहम्मद यूनुस खान, पूर्व विधायक सुधीर राय, पौहारी शरण राय, राजेश अग्रहरि, गजेंद्र सिंह, अखिलेश सिंह, श्याम प्रकाश शर्मा, अरविंद तिवारी, गुप्तेश्वर पाठक, कैलाशपति सिंह, प्रभुनाथ पहलवान, सुदर्शन यादव, प्रभाकर सिंह, अनिल यादव, हरिवंश, एस.के. सिंह, नवीन कुमार गुप्ता, अभिजीत कुमार सिंह, और धर्मेंद्र तिवारी सहित कई पत्रकार और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जनार्दन सिंह ने की और संचालन छोटेलाल चौधरी ने किया।
अंत में सभी आगंतुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने किया।

छात्रवृत्ति वितरण में पारदर्शिता पर यूपी सरकार का सख्त रुख, तय समयसीमा में पूरी होगी प्रक्रिया

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार ने दशमोत्तर छात्रवृत्ति वितरण में हो रही देरी और गड़बड़ियों को लेकर सख्त रुख अपनाया है। शासन ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए छात्रवृत्ति पोर्टल खोलने का आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने समाज कल्याण विभाग को निर्देश दिया है कि छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की पूरी प्रक्रिया तय समय-सारिणी के अनुसार पूरी की जाए, अन्यथा संबंधित अधिकारी और संस्थान जिम्मेदार माने जाएंगे।


छात्रवृत्ति प्रक्रिया की समय-सारिणी

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रक्रिया निम्न प्रकार से संपन्न होगी –

10 से 14 अक्टूबर: शिक्षण संस्थानों द्वारा मास्टर डाटा लॉक

26 अक्टूबर: विश्वविद्यालय एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा फीस एवं सीट सत्यापन

27 से 31 अक्टूबर: छात्रों के ऑनलाइन आवेदन

1 नवंबर: आवेदन की हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि

2 नवंबर: संस्थान द्वारा सत्यापन और आवेदन अग्रसारण

3 से 6 नवंबर: विश्वविद्यालय स्तर पर सत्यापन

3 से 7 नवंबर: एनआईसी द्वारा स्क्रूटनी

8 से 11 नवंबर: त्रुटिपूर्ण आवेदन सुधार

12 नवंबर: संशोधित आवेदन अग्रसारण

13 से 18 नवंबर: एनआईसी की अंतिम जांच

8 से 25 नवंबर: जनपदीय समिति द्वारा डाटा लॉक

27 नवंबर: मांग सृजन

28 नवंबर: पीएफएमएस प्रणाली से छात्रों के बैंक खातों में धनराशि अंतरण


मुख्य सचिव के आदेश पर सख्त निगरानी व्यवस्था

जिला समाज कल्याण अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुपालन में सभी शिक्षण संस्थानों को समयसीमा का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके लिए विभागीय निगरानी टीमें गठित की जा रही हैं, जो प्रत्येक चरण की समीक्षा करेंगी।

उन्होंने कहा कि इस बार किसी भी पात्र छात्र को तकनीकी या प्रशासनिक कारणों से छात्रवृत्ति से वंचित नहीं किया जाएगा।


सरकार के सख्त तेवर से मिलेगी राहत

राज्य सरकार के इस सख्त रुख से उम्मीद है कि छात्रवृत्ति वितरण में पारदर्शिता और समयबद्धता दोनों सुनिश्चित होंगी।
इससे हजारों जरूरतमंद विद्यार्थियों को समय पर आर्थिक सहायता मिल सकेगी और छात्रवृत्ति प्रणाली में जनता का विश्वास और मजबूत होगा।

एडवोकेट अनिल मिश्रा के समर्थन में 15 अक्टूबर को पहुंचेंगे ठाकुर राघवेन्द्र प्रताप सिंह, बोले— “हिंदू समाज उनके साथ खड़ा है”

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। ग्वालियर में डॉ. भीमराव अंबेडकर से जुड़ा विवाद लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। एक ओर जहां भीम आर्मी एडवोकेट अनिल मिश्रा को धमकी दे रही है, वहीं दूसरी ओर उन्हें हिंदू संगठनों का मजबूत समर्थन मिलता दिखाई दे रहा है। इसी बीच भारतीय हिंदू सरकार के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने बड़ा बयान दिया है।

“15 अक्टूबर को हजारों कार्यकर्ताओं के साथ ग्वालियर पहुंचूंगा”

राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने घोषणा की है कि वे 15 अक्टूबर 2025 को हजारों कार्यकर्ताओं के साथ ग्वालियर पहुंचेंगे और एडवोकेट अनिल मिश्रा के समर्थन में आवाज बुलंद करेंगे। उन्होंने कहा —

“एड. अनिल मिश्रा के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। हिंदू समाज उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।”

भीम आर्मी और हिंदू संगठनों के बीच टकराव की स्थिति

ग्वालियर में पिछले कुछ दिनों से डॉ. बी. आर. अंबेडकर विवाद को लेकर माहौल तनावपूर्ण है।
भीम आर्मी के समर्थक 15 अक्टूबर को ग्वालियर पहुंचने की बात कह चुके हैं, वहीं अब हिंदू संगठनों ने भी एकजुट होकर एड. अनिल मिश्रा का समर्थन करने का ऐलान किया है।

प्रशासन अलर्ट

ग्वालियर प्रशासन इस विवाद पर नजर बनाए हुए है और दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। पुलिस ने संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा करने की तैयारी शुरू कर दी है।

विकसित उत्तर प्रदेश 2047: समृद्धि का शताब्दी वर्ष महाभियान गोष्ठी सम्पन्न, विकास के लिए साझा किया विजन

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने की दिशा में चलाए जा रहे “विकसित उत्तर प्रदेश @ 2047 – समृद्धि का शताब्दी वर्ष महाभियान” के तहत शनिवार को नगर पालिका परिषद गौरा बरहज के प्रांगण में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने की।

गोष्ठी में शामिल हुए गणमान्यजन

कार्यक्रम में आश्रम पीठ के पीठाधीश्वर आनजनेय दास, भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा, विवेक कुमार गुप्त (मंडल अध्यक्ष भाजपा), जगदीश यादव, अंगद तिवारी, रामधनी गोंड, ओमप्रकाश शुक्ल, किरण पाठक, गणेश प्रसाद मिश्र, रामेश्वर यादव, उमा मद्धेशिया, तथा वरिष्ठ सभासद राजन सोनकर, सुदामा वर्मा और सतेन्द्र यादव सहित कई प्रमुख जनप्रतिनिधि व नागरिक मौजूद रहे।

विकास के मुद्दों पर रखा गया जोर

गोष्ठी को संबोधित करते हुए अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा विकसित उत्तर प्रदेश 2047 का संकल्प देश को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

ओमप्रकाश शुक्ल ने कहा कि प्रदेश को कृषि और औद्योगिक क्षेत्र में अन्य विकसित देशों की तरह आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।
किरण पाठक ने शिक्षा और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने पर बल दिया।
सावित्री राय ने महिलाओं को शिक्षा और नेतृत्व के क्षेत्र में अधिक अवसर देने की बात कही।
गणेश प्रसाद मिश्र ने कहा कि प्रशासन को जनता की समस्याओं का समाधान उनके घर-घर जाकर करना चाहिए।

शिक्षा सुधार पर महत्वपूर्ण सुझाव

आदित्य गुप्त ने सुझाव दिया कि प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कमरों और शिक्षकों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि सरकारी विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हो। उन्होंने कहा कि “शिक्षा ही राष्ट्र और प्रदेश के विकास की कुंजी है।”

विकास की दिशा में सामूहिक संकल्प

गोष्ठी में सर्वसम्मति से यह विचार सामने आया कि कृषि, उद्योग, शिक्षा और बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) में बड़े स्तर पर सुधार और निवेश की आवश्यकता है।
सभी ने आह्वान किया कि सरकार और समाज मिलकर 2047 तक विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश के लक्ष्य को साकार करने में योगदान दें।

प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना के तहत किसानों को प्रमाणपत्र व कृषि यंत्र वितरित, सांसद विजय कुमार दूबे बोले— कृषि यंत्रीकरण से बढ़ेगी किसानों की आय

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नई दिल्ली से शुरू की गई प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना के तहत शनिवार को कुशीनगर जनपद में कृषि विभाग द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान किसानों को प्रमाणपत्र और कृषि यंत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दूबे ने किसानों को सम्मानित करते हुए कहा कि “कृषि यंत्रीकरण ही किसानों की आर्थिक सशक्तिकरण की कुंजी है। सरकार का उद्देश्य है कि हर किसान आधुनिक तकनीक और मशीनों से जुड़कर अपनी आय को दोगुना करे।”

कृषि यंत्र और प्रमाणपत्र का वितरण

सांसद दूबे ने पशुपालन विभाग के तहत जिले की 23 उत्कृष्ट मैत्रियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए और 9 नई मैत्रियों को कृत्रिम गर्भाधान यंत्र दिए।
इसके साथ ही “मिशन ऑन एग्रीकल्चर मेकनाइजेशन” योजना के तहत बकराखुर्द के किसान लल्लन सिंह को चारा काटने की मशीन प्रदान की गई।

किसानों को मिले मिनी किट और बीज

कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना के अंतर्गत दलहन फसलों (चना, मटर, मसूर) को बढ़ावा देने के लिए जिले के राजकीय बीज भंडारों पर बीजों का वितरण किया जा रहा है।
किसानों को नि:शुल्क मिनी किट भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। इच्छुक किसान बीज भंडारों पर जाकर बुकिंग करवा सकते हैं।

सांसद विजय कुमार दूबे का संबोधन

सांसद दूबे ने कहा,

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र का तेजी से आधुनिकीकरण हो रहा है। नई योजनाओं से किसान अब सिर्फ उपज ही नहीं, बल्कि तकनीक और प्रशिक्षण से भी जुड़ रहे हैं। यह पहल किसानों की आय में बढ़ोतरी के साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को भी मजबूत करेगी।”

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी और किसान

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. रवींद्र प्रसाद, उप कृषि निदेशक अतिंद्र सिंह, जिला कृषि अधिकारी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और किसान मौजूद रहे।

महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर घुघली थाना क्षेत्र में चला जागरूकता अभियान

मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत ग्रामीण महिलाओं और बालिकाओं को दी गई कानूनी व सामाजिक अधिकारों की जानकारी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत थाना घुघली क्षेत्र के ग्राम बरवा चमैनिया व ग्राम पिपराइच उर्फ पचरुखिया महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम, ग्राम प्रधान, हल्का लेखपाल, बीडीसी सदस्य, बीएलओ, आशा व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं व युवतियां उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था।
इस दौरान टीम द्वारा महिला हेल्पलाइन 181, सखी-वन स्टॉप सेंटर, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, पॉक्सो एक्ट तथा मिशन शक्ति से जुड़ी कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। ग्राम प्रधान और पंचायत सदस्यों ने भी महिलाओं से संवाद कर योजनाओं का लाभ उठाने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की अपील की। साथ ही कार्यक्रम में बाल विवाह, दहेज प्रथा, और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया मिशन शक्ति अभियान के तहत यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर, जागरूक और सुरक्षित समाज की दिशा में सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।
इस दौरान ग्राम पंचायत सचिव रोशनी सिंह, ग्राम प्रधान श्रवण, प्रधान प्रतिनिधि अमित मिश्रा, हल्का लेखपाल अशफाक उस्मानी, रोजगार सेविका शिल्पी राय, समाजसेवी पंकज राय, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, मनरेगा मजदूर, समूह की महिलाओं सहित समूह की सखी उपस्थित रहें।

बरहज में ततैया के डंक से अधेड़ महिला की दर्दनाक मौत, परिजन भी नहीं बचा पाए

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।
बरहज थाना क्षेत्र के ग्राम मोहाव में शनिवार की सुबह एक अधेड़ महिला की मृत्यु हो गई, जब उसे हाड़ियों के झुंड ने डंक मार दिया। महिला उस समय अपने घर के पास फूल तोड़ने गई थी। घटना ने पूरे गांव में सन्नाटा और शोक फैला दिया।

घटना का विवरण

मृतक महिला, सरिता यादव (50 वर्ष), पूर्व ग्राम प्रधान जयप्रकाश यादव की पत्नी थी।

शनिवार सुबह जब महिला घर के पास फूल तोड़ने गई, तब हाड़ियों के झुंड ने हमला कर डंक मार दिया।

महिला बेहोश हो गई और परिजनों ने तुरंत प्राइवेट क्लिनिक में इलाज के लिए ले जाया।

हालत में सुधार न होने पर उसे देवरिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का कहना है कि यह घटना अचानक हुई और उन्होंने महिला को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन कोई राहत नहीं मिली।

कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय के औद्योगिक क्षेत्र स्थित भारत तिब्बत समन्वय संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामकुमार सिंह के आवास पर नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ शनिवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। श्रद्धालु गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के बीच कैलाश नगर शिव मंदिर से कलश में जल लेकर यात्रा पर निकले। यात्रा नगर के विभिन्न क्षेत्रों से होती हुई कथा स्थल पहुंची, जहां भगवान के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
कथा व्यास ने कहा कि भागवत भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का मार्ग दिखाने वाली तथा दुखों से मुक्ति दिलाने वाली है। कलियुग में मोह और अज्ञान से छुटकारा पाने का सबसे सरल उपाय भागवत का श्रवण है। उन्होंने बताया कि नारद ऋषि पूर्व जन्म में दासी पुत्र थे, परंतु महात्माओं के सत्संग ने उन्हें देवर्षि बना दिया। अज्ञान ही सभी दुखों का मूल है और भागवत उसी अंधकार को दूर करती है।
वृंदावन धाम से पधारे विख्यात कथा वाचक बालयोगी पूज्य पचौरी जी महाराज ने प्रथम दिवस में श्री गणेश पूजन, कलश यात्रा, परीक्षित जन्म, श्री शुकदेव पूजन और भगवान के 24 अवतारों का वर्णन किया।
कथा परीक्षक रामकुमार सिंह ने कहा कि भागवत कथा से बच्चों में उच्च संस्कार विकसित होंगे। जब उनके मन में धर्म और सेवा का भाव जागेगा, तभी वे अपने माता-पिता की सेवा में अग्रसर होंगे।
पूजन-अर्चन का कार्य विद्वान आचार्यों द्वारा विधि-विधान से संपन्न कराया गया। कथा के दौरान विधान पारिषद सदस्य संतोष कुमार सिंह, उर्मिला सिंह, सुधांशु सिंह,अरविंद पांडेय, विवेक, अन्वी, शालिनी सहित सैकड़ों भक्तजन उपस्थित रहे।

सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर महुआबारी गांव अपने ससुराल में रह रहे एक व्यक्ति की शुक्रवार देर शाम सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते हैं घर में कोहरा मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गंगासागर प्रसाद पुत्र राम अवतार प्रसाद उम्र करीब 50 वर्ष जो अपने ससुराल बघौचघाट थाना क्षेत्र के रामपुर महुआबारी गांव में रहते थे।यही वह मेहनत मजदूरी कर जीवकोपार्जन करते थे। वे देर शाम मलसी चौराहे पर किसी जरूरी काम से गए थे काम निपटाने के बाद वह साइकिल से अपने ससुराल गांव रामपुर महुआबारी लौट रहे थे। कि पथरदेवा पकहां मेन मार्ग पर पकड़ियार मोड के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उनके साइकिल में टक्कर मार दी।घटना में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को सीएचसी पथरदेवा भिजवाए।जहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया।जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद गंगासागर को मृत घोषित कर दिया।सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक गंगा प्रसाद अपने ससुराल गुंजा प्रसाद का इकलौता दामाद थे।उनकी मौत से पत्नी विमला देवी का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक के चार संतान दो लड़के एवं दो लड़कियां हैं जिनके सर से पिता का साया उठ गया।